5Paisa App: आज कल लगभग सभी काम ऑनलाइन होने लगे है। वैसे ही Stock Market भी पूरी तरह से ऑनलाइन हो चूका है। यदि आप भी घर बैठे पैसे कमाना चाहते है तो ऑनलाइन ट्रेडिंग करना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। जिसके लिए आपको Online Trading App की जरुरत होती। वैसे तो बाजार में कई सारे ट्रेडिंग एप्प मिल जायेंगे जिनमे एक 5Paisa App भी शामिल है।
वैसे तो Online Trading करने के लिए हमने आपको अपने पिछले लेख में “7 Best Trading App in India” के बारे में बताया था। उसमे हमने 5पैसा एप्प का भी जिक्र किया था। इस लेख में हम आपको 5पैसा एप्प के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
यदि आप जानना चाहते है 5Paisa App क्या है? 5 पैसा एप्प का इस्तेमाल कैसे करें? Demat Account कैसे बनाये? तो यह लेख आपके लिए विशेष होने वाला है।
5पैसा एप्प का मालिक कौन है?
वर्ष 2015 में IIFL (India Info Line Limited) ने एक ऑनलाइन डिस्काउंट ब्रोकिंग सर्विस कंपनी “5Paisa App” की स्थापना की थी। वर्तमान में इस कंपनी के CEO, प्रकाश गगदानी हैं। यह कंपनी 3 वितीय क्षेत्रो Online Trading, Insurance, और Mutual Fund Investment में कार्य करती है।
5Paisa App क्या है?
5Paisa App भारत का एक डिस्काउंट ब्रोकर मोबाइल एप्प है। जिसके द्वारा आप स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE में किसी भी कंपनी के शेयर्स, बांड्स, सिक्योरिटीज, म्यूच्यूअल फण्ड, आईपीओ, आदि को खरीद और बेच सकते है।
5पैसा एप्प एक बहुत ही पोपुलर ऑनलाइन स्टॉक ब्रोकर है। जिसका इस्तेमाल आप मोबाइल और वेबसाइट के द्वारा कर सकते है। वर्तमान समय में इस एप्प को लगभग 1 मिलियन से ज्यादा लोग डाउनलोड कर इस्तमाल कर रहें है।
आप 5 पैसा एप्प के जरिये ऑनलाइन Demat Account और Trading Account खोल सकते है। और म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश कर सकते है। और साथ ही घर बैठे ट्रेडिंग करके पैसा कमा सकते है।
BSE और NSE में ट्रेडिंग के लिए लगभग 10 रुपये प्रति ब्रोकरेज Charge लिया जाता है। जो किसी भी अन्य मोबाइल ट्रेडिंग एप्प की तुलना में बहुत कम है।
5 पैसा एप्प आपको ऑनलाइन रोबो एडवाइजरी की सुविधा प्रदान करता है। जिससे निवेशक बिना फ़ोन कॉल किये अपनी समस्या का निवारण कर सकते है। आप किसी विशेष समस्या में कस्टमर की सहायता भी लें सकते है।
Quick Overview of 5Paisa App in Hindi
5पैसा एप्प के मुख्य बिंदु | विवरण |
एप्लीकेशन का नाम | 5Paisa: Stocks, Share Market, Trading Apps, NSE, BSE |
कंपनी का नाम | IIFL (India Info Line Limited) |
कंपनी का प्रकार | ब्रोकर सर्विस |
5पैसा एप का मुख्यालय | मुम्बई |
5पैसा एप की शुरुवात | 2015 |
कंपनी के CEO | प्रकाश गगदानी |
एप्प के कुल डाउनलोड | 5 मिलियन से अधिक |
एप्प फाइल साइज़ | 37MB |
Play Store पर रेटिंग | 4.2/5 स्टार |
Apple Store पर Rating | 4.1/5 स्टार |
चलिए जानते हैं 5Paisa App के Features क्या है। और किस तरह हमारे लिए उपयोगी है।
5Paisa App की विशेषताएं।
किसी भी ट्रेडिंग ऐप का उपयोग करने से पहले आपको इसकी विशेषताओं के बारे में पता होना चाहिए। आइए जानते हैं 5Paisa App की ऐसी कौन सी विशेषताएं हैं जो इसे अन्य ट्रेडिंग ऐप से बेहतर बनाती हैं।
- यह आपको Equity Delivery, indraday और F&O सेगमेंट में स्टॉक ट्रेडिंग करने की सुविधा प्रदान करता है।
- F&O सेगमेंट में करेंसी ट्रेडिंग करके सुविधा प्रदान करता है।
- इसके माध्यम से Mutual Fund और SIP (Systematic investment plan) में निवेश कर सकते है।
- 5Paisa App आपको Robo Advisory की सुविधा देता है जो fully automated निवेश सलाहकार सिस्टम है।
- Demat Account और ट्रेडिंग अकाउंट के साथ ऑनलाइन पोर्टफोलियो, आर्डर बुक, आदि को मैनेज करने की सुविधा।
- एडवांस चार्ट टूल की सुविधा।
- यह निवेशकों और व्यापारियों के लिए सरल और सुरक्षित यूजर इंटरफेस प्रदान करता है।
- रियल टाइम स्ट्रीमिंग।
5पैसा एप्प में अकाउंट बनाने के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स।
5पैसा में Demat Account और Trading खोलने के लिए आपको निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है।
- ID Proof: PAN Card
- Address Proof: Aadhaar Card/ Passport /Voter ID/Driving License
- Bank Details: Bank Statement/ Cancel Cheque/ Pass Book
- Signature Proof: Signature on Blank White Paper
- Income Proof: ITR / Form16 (यदि निवेशक डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडिंग करना चाहता है तो इनकम प्रूफ आवश्यक है।)
- Photo: Passport Size
- Mobile Number: वर्तमान समय में चालू हो।
- Email ID: Email Address
5Paisa App डाउनलोड कैसे करें?
5Paisa App को अपने स्मार्टफ़ोन में Play Store से डाउनलोड कर सकते है। इसके अलावा 5 पैसा की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करके डाउनलोड कर सकते है। 5Paisa App को डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखत स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Play Store खोलें और Search बार में 5Paisa App सर्च करें। या फिर निचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
- अब 5Paisa App को डाउनलोड करके Install करें।
- कुछ ही समय में 5 पैसा एप्प आपके स्मार्टफोन में Install हो जायेगा। और आपका इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।
चलिए आगे जानते है, 5पैसा एप्प डाउनलोड होने के बाद Sign up और KYC कैसे करते है।
5Paisa App में अकाउंट कैसे बनायें?
5Paisa App किसी भी सामान्य व्यक्ति की बहुत ही आसान तरीके से ऑनलाइन Demet Account बनाने की सुविधा प्रदान करता है। अगर आप भी अपना 5पैसा अकाउंट बनाना चाहते है तो निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
Sign up Process-5Paisa
- सबसे पहले अपने मोबाइल में 5Paisa App खोलें और ‘Get Started’ पर क्लिक करें।
- अब Sign up करने के लिए मोबाइल नंबर डालें और यदि आपके पास कोई Promo Code तो डालें।
- इसके बाद Terms & Condition को Agree करें और Registered पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे डालकर Verify करें।
- वेरीफाई होने के बाद अपना Password Create करें और Proceed के बटन पर क्लिक करें। आप यहाँ जो भी पासवर्ड बनाये उसे याद रखें।
- अब आपको “Thank You For Sign up” का Message और Client Code मिल जायेगा। इसका मतलब अपने सफलता पूर्वक Sign up कर लिया है। आप Client को याद रखें या किसी जगह Save कर लीजिये।
5Paisa App पर KYC कैसे करें?
5Paisa App के द्वारा शेयर मार्किट में Trading करने के लिए, अंतिम प्रक्रिया KYC Verification है। पूरी KYC प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।
ईमेल वेरिफिकेशन (Email Verification)
- सबसे पहले 5पैसा एप्प को फिर से ओपन करें, ओपन करते ही आपके सामने Resume का ऑप्शन मिलगा उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना Email ID डालें और Verify पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपके email पर एक OTP आएगा जिसे डालकर Verify करें।
नोट: यदि आपके Email पर OTP नहीं आता है तो फिर से Resend करें। आप अपने Spam फोल्डर को भी चेक करें। कई बार email स्पैम फोल्डर में चला जाता है।
पैन कार्ड सत्यापन (PAN Card Verification)
अपना PAN Card नंबर और Date of Birth डालें। (यहाँ Date of Birth वही डालें जो आपके PAN Card पर है)
बैंक जानकारी (Bank Details)
इसमें आपको अपना नाम, Bank Account नंबर, IFSC Code, Bank का नाम डालें। (यहाँ वही बैंक अकाउंट डालें जो आपके PAN कार्ड और Aadhaar कार्ड से मिलता हो अन्यथा अकाउंट रिजेक्ट हो जायेगा)
Upload KYC Documents
आपको KYC Verification के लिए निम्न डाक्यूमेंट्स Upload करने है।
- पैन कार्ड की फोटो
- कैंसिल चेक यह बैंक पासबुक की फोटो
- आपका पासपोर्ट साइज़ फोटो
- आधार कार्ड की फोटो ( दोनों तरफ से )
- आपके सिग्नेचर की फोटो जो सफ़ेद कागज़ पर होना चाहिए।
इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड पकड़ के 10 से 20 सेकंड का विडियो बनाना है और उसे अपलोड करना है।
eSign Form Verification
eSign वेरिफिकेशन के लिए अपना Aadhaar Number डालें और Submit करें। आपके आधार नंबर से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे डालकर Verify करें।
वेरीफाई होने के बाद आपका eSign Process पूरा हो जायेगा।
नोट: आपके आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना जरुरी है अन्यथा eSign Process पूरा नहीं कर पाएंगे।
5Paisa App इस्तेमाल कैसे करते है?
5Paisa App का Interface User-Friendly होने के कारण इसे इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। चलिए जानते है 5पैसा एप्प में Trading कैसे करते है।
Watchlist बनाये।
5पैसा एप्प में Invest करने से पहले अपने पसंदीदा कंपनियों के Shares की एक Watchlist बनाये। जिसमे आप उन सभी पसंदीदा कंपनियों को शामिल करें। जिन कंपनियों के शेयर्स को खरीदना चाहते है। Watchlist बनाने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले 5 Paisa App को ओपन करें।
- अब Dashboard में आपको Watchlist का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद Create New Watchlist में क्लिक करें।
- अब अपने Watchlist का नाम डालें। और Save करें।
- अब अपनी मनपसंद को चुने जिनके शेयर्स को खरीदना चाहते है।
- पसंदीदा कंपनी को Watchlist में Add करने के लिए Add आइकॉन पर क्लिक करें।
- इसके अलावा आप जिस भी कंपनी Watchlist में Add करना चाहते है उसे Search बार में सर्च करके भी Add करते रहें।
किसी भी कंपनी के Shares को खरीदने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले सर्च ऑप्शन में जाएँ।
- अपने पसंदीदा शेयर्स को चुने और क्लिक करें।
- निचे की तरफ Buy का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें।
- अब शेयर खरीदने के लिए Fund Add करें।
- जितने शेयर Buy करना चाहते है उतनी राशि डालें।
- इसके बाद Payment करें और शेयर्स खरीद लें।
5पैसा App में Stock Order लगाएं।
5पैसा App में कंपनी के Share को खरीदने और बेचने के लिए Order Setup करें। जिसके लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले जिस शेयर्स या स्टॉक का Order लगाना चाहते है उसे चुने।
- जितना Quantity का Order लगाना चाहते है उसे डालें।
- Order Limit को Market Price के अनुसार Set करें।
- अब प्रोडक्ट में Indraday या Delivery चुने।
- अब दिए गए Order की जाँच करें।
- इसके बाद Buy पर क्लिक करें।
ऐसे ही आप किसी भी शेयर्स का आर्डर देकर खरीद सकते है।
यदि आपके द्वारा ख़रीदे गए कंपनी Shares या स्टॉक को बेचना चाहते है तो निचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
- जिस कंपनी के Shares या स्टॉक को बेचना चाहते है उसके लिए Portfolio में जाएँ।
- अपने शेयर्स को चुने और ओपन करें।
- अब निचे आपको BUY/Sell का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें।
- यहाँ Sell के बटन पर क्लिक करें और अपने स्टॉक को बेचें।
5Paisa से पैसे कैसे निकालें।
5Paisa App से पैसे निकलने (Fund Withdrawal) के लिए निचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले Fund ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब Withdraw के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब जितना Fund निकलना चाहते है उसे डालें।
- इसके बाद फण्ड को Direct अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करें।
Fund Withdrawal रिक्वैस्ट भेजने के बाद पैसा आपके बैंक खाते में आने में कुछ समय लग सकता है ।
Note: आपका पैसा उसी बैंक खाते में आएगा जिसे आपने Demat Account बनाते समय दिया था।
5Paisa App में अकाउंट बनाने का चार्ज कितना है?
अगर आप 5 पैसा एप्प पर Demat Account और Trading Account बनाते है तो आपको कुछ चार्जेज देने पड़ते है। पर्सनल Demat Account खोलने के लिए 250 रुपये One Time चार्ज लगता है। और साथ ही 400 रुपये वार्षिक रख रखाव शुल्क देने होते है। और व्यक्तिगत फर्म के लिए वार्षिक शुल्क 1000 रुपये देने होते है।
5पैसा एप्प के फायदे।
यदि आप 5पैसा App का इस्तेमाल ट्रेडिंग या निवेश में करते है तो आपको निम्नलिखित फायदे मिलते है। जो इस प्रकार से है।
- आपको User-Friendly Interface मिलता है। जिससे Trading करने में आसानी मिलती है।
- यह आपको High Technology सुरक्षा प्रदान करता है।
- सबसे कम ब्रोकरेज चार्जेज में ट्रेडिंग की सुविधा।
- कमोडिटी और इक्विटी के लिए एक ही ट्रेडिंग अकाउंट की सुविधा।
- IPO और Mutual Fund में निवेश करने की सुविधा देता है।
- One Click में Order प्लेसमेंट।
- लाइव Sensex और Nifty देख सकते है।
- मोबाइल एप्प और वेब, दोनों तरह के प्लेटफार्म उपलब्ध है।
5Paisa App Promo code कैसे मिलेगा?
यह एक विशेष प्रकार का कोड होता है जिसे 5Paisa App में अकाउंट ओपन खोलने के बाद आपको मिलता है। इस Promo Code को आप अपने Profile में जा कर देख सकते है।
आप इस Promo Code को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकते है। यह एक तरह से Refferal Earn होता है। जब कोई व्यक्ति आपके द्वारा किये Refer Code से 5Paisa App ज्वाइन करता है तो आपको लगभग 555 रुपये की कमाई होती है।
Video Credit: Qdigita
यह भी पढ़ें:
- CoinSwitch Kuber App क्या है? Cryptocurrency कैसे खरीदें और बेचें
- Wazirx App क्या है? P2P में Cryptocurrency कैसे ख़रीदे और बेचें?
- 7Best Trading App in India – सबसे अच्छे शेयर मार्केट मोबाइल एप्प
- Upstox क्या है? अपस्टॉक्स एप्प में Demat Account कैसे बनायें? हिंदी में
- Micro ATM क्या होता है? माइक्रो एटीएम कैसे लगवाएं? पूरी जानकारी।
- Groww App क्या है? क्या ग्रोव एप्प सेफ है? पूरी जानकारी।
- Business कैसे शुरू करें? पूरी जानकारी हिंदी में
- Affiliate Marketing क्या है? एफिलिएट मार्केटिंग कैसे शुरू करें?
- Flipkart Seller कैसे बने? Flipkart Seller Registration की पूरी जानकारी
FAQ: 5Paisa App in Hindi
यदि आपको 5Paisa इस्तेमाल करने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है या किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते है तो 5Paisa कस्टमर केयर के लिए Support5Paisa.com वेबसाइट का इस्तेमाल करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते है।
5 पैसा एप्प में बैलेंस देखने के लिए अपने पोर्टफोलियों में जाएँ यहाँ आपको Fund का विकल्प मिलगा। यहाँ आप अपने अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है।
5 पैसा एप का हेड ऑफिस मुम्बई, महाराष्ट्र में स्थित है।
5 पैसा एप एक भारतीय कंपनी है, जिसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है।
निष्कर्ष : 5Paisa App क्या है?
दोस्तों, उम्मीद है की मैंने आपको 5Paisa App क्या है और 5Paisa App का कैसे इस्तेमाल करें ? के बारे में पूरी जानकारी दी है। और उम्मीद करता हु की 5 पैसा एप्प में Account कैसे खोलें और KYC कैसे करें? आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा।
आपको कैसी लगी हमारी पोस्ट 5Paisa App क्या है और Demat Account कैसे इस्तेमाल करें? हमें कमेंट बॉक्स में Comment करके जरूर बताये। इसके अलावा आपके मन में कोई सवाल है तो आप comment box में पूछ सकते है। मै पूरी कोशिश करूँगा आपके सवालो का जवाब देने की।