BharatPe App Review in Hindi: भारत में ऐसे कई Best UPI Apps हैं जिनके जरिए आप भुगतान स्वीकार कर सकते हैं। यदि आप एक व्यापारी हैं, तो अपने ग्राहकों से भुगतान स्वीकार करने के लिए कई यूपीआई क्यूआर कोड का उपयोग करना पड़ता होगा। जिसकी वजह से आपको लेन-देन का हिसाब रखने में समस्या होती होगी। लेकिन आप BharatPe का QR कोड लगाकर इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। क्योंकि BharatPe सभी UPI ऐप्स से भुगतान स्वीकार करता है।
यदि आप नहीं जानते है कि भारत पे क्या और इसका उपयोग कैसे करें, तो इस लेख में भारतपे से सम्बंधित सभी जानकारी साझा करेंगे। इस लेख में हम जानेंगे कि भरपे ऐप क्या है, भारत पेय ऐप की विशेषताएं क्या है, भारतपे ऐप का इस्तेमाल कैसे करते है, भारत पे पर अकाउंट कैसे बनाये, आदि।
BharatPe App क्या है?
भारतपे एक भारतीय इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट एप्लीकेशन है, जिसके माध्यम से व्यापारी एक ही QR Code का उपयोग कर Google Pay, Paytm, PhonePe, Mobikwik, Amazon Pay, BHIM UPI, आदि जैसे 150 से अधिक बैंकिंग ऐप से फ्री में भुगतान स्वीकार कर सकते है। इस ऐप में व्यापारी तुरंत अपना खाता बना सकते है और सीधे अपने बैंक खाते में भुगतान स्वीकार कर सकते है। इसके अलावा जब चाहे तब इस ऐप लोन के लिए आवेदन कर सकते है।
BharatPe व्यापारियों को Swipe Machine (POS Machine) की सुविधा प्रदान करता है, जिसके माध्यम से व्यापारी अपने ग्राहको से Credit Card और Debit Card के माध्यम से भुगतान स्वीकार कर सकते है, इस सुविधा के लिए व्यापारियों को किसी तरह का चार्ज नहीं देना पड़ता है।
इस एप्लीकेशन को मुख्य रूप से व्यापारियों की भुगतान सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रख कर बनाया गया है। इसलिए भारतपे व्यापारियों के लेनदेन को ध्यान में रखकर उन्हें 7 लाख रुपये तक लोन Offer करता है।
किसी भी ऐप की विशेषताएं ही उसे खास बनती है, आईये हम जानते है भारतपे ऐप के मुख्य Features क्या है।
भारतपे ऐप की विशेषताएं (Features of BharatPe)
भारतपे ऐप की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार से है –
- व्यापारी एक ही QR Code का उपयोग करके कई डिजिटल भुगतान विधियों जैसे यूपीआई, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, भारत क्यूआर का उपयोग करके ग्राहकों से भुगतान स्वीकार कर सकते हैं।
- यह ऐप ग्राहकों भुगतान Reminder भेजता है, जिसकी वजह से व्यापारियों को भुगतान Reminder की समस्या कम हो जाती है।
- भारतपे ऐप में आपको एक डिजिटल लेजर मिलता है, जिसके द्वारा व्यापारी अपने दैनिक लेनदेन का रख रखाव कर सकते है।
- भारतपे अपने ग्राहकों Credit Card प्रोसेसिंग की सुविधा प्रदान करता है, जिसके लिए आपको अलग से POS Machine जैसे टर्मिनल की आवश्यकता नहीं होती है।
- भारतपे ऐप अपने व्यापारियों को उनके लेनदेन के आधार पर लोन ऑफर करता है, जिसका लाभ व्यापारी उठा सकते है।
- भारतपे ऐप व्यापारियों को यूनिक QR Code प्रदान करता है, जिसे ग्राहक स्कैन करके भुगतान कर सकते है।
- इस ऐप में व्यापारी 48 घंटो के अन्दर अपने बैंक खाते में भुगतान प्राप्त कर सकते है।
- भारत पे के माध्यम से भुगतान स्वीकार करने पर Cashback Offer मिलता है।
- इस ऐप का उपयोग करके व्यापारी GST Invoice बना सकते है।
- भारतपे ऐप पर एक दिन में Unlimited Transaction कर सकते है।
हम यह कह सकते है कि BharatPe App व्यापारियों के लिए आसन और सुविधाजनक डिजिटल ऐप है, जो व्यापारियों को भुगतान स्वीकार करने, दैनिक लेनदेन पर नजर बनाये रखने और उनके लेखा-जोखा को बेहतर बनाता है।
Quick Review of BharatPe App in Hindi
भारतपे ऐप के मुख्य बिंदु | विवरण |
एप्लीकेशन का नाम | BharatPe for Merchants |
भारतपे कंपनी का नाम | Resilient Innovations Private Limited |
भारतपे की शुरुवात | अप्रैल, 2018 |
भारत पे के फाउंडर | अशनीर ग्रोवर, भाविक कोलाडिया, शाश्वत नक्रानी |
भारतपे के सीईओ | नलिन नेगी |
भारत पे का ऑफिस | गुरुग्राम, हरयाणा |
कुल डाउनलोड | 1 करोड़ से अधिक |
अधिकतम लोन राशी | 7.00 लाख रुपये |
ऐप फाइल साइज़ | 16MB |
प्ले स्टोर पर रेटिंग | 3.9/5 |
डाउनलोड लिंक | BharatPe App Download |
क्या भारतपे ऐप सेफ है?
भारतपे एक भारतीय यूपीआई एप्लीकेशन है, जिसका सर्वर भारत में ही स्थित है, जिसकी वजह से इसके डाटा भारत में ही स्टोर किये जाते है। जिसके कारण यह भारत द्वारा बनाये कानून का पालन करती है। इसलिए आपके निजी जानकारी को सुरक्षित रखती है और किसी थर्ड पार्टी को साझा नहीं करती है।
BharatPe App Download कैसे करें?
भारतपे ऐप आपको एंड्राइड और iOS दोनों तरह के प्लेटफार्म पर उपलब्ध है, यदि आप एंड्राइड यूजर है तो इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से और यदि आप iOS यूजर है तो Apps Store से आसानी से डाउनलोड कर सकते है। यदि डाउनलोड करने में किसी तरह की समस्या हो रही है तो आप निचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते है।
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Play Store या Apps Store को ओपन करें।
- इसके बाद सर्च बार में BharatPe सर्च करें।
- आपके सामने भारतपे ऐप दिखाई देगा, आपको Install बटन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के थोड़ी देर बाद आपके फ़ोन में भरपे ऐप डाउनलोड हो जायेगा।
- अब आप भारतपे को ओपन करके अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद भारतपे ऐप का इस्तेमाल कर सकते है।
इस तरह से आप ऊपर बताये गए स्टेप्स को फॉलो कर भारत पे ऐप को डाउनलोड कर सकते है। अब चलिए जानते है भारत पे ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए कौनसे डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है।
भारत पे ऐप में KYC के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स।
भारतपे ऐप का पूरी तरह लाभ लेने के लिए KYC प्रक्रिया को पूरा करना आवश्यक है, जिसके लिए आपको निम्न डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है।
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- पैन कार्ड (PAN Card)
- बैंक जानकारी (Account Number, IFSC/RTGS Code, Branch)
- फोन नंबर (Mobile Number)
- स्वयं की फोटो (Selfie)
अब हम जानेंगे कि भारतपे ऐप में अपना अकाउंट कैसे बनाये-
BharatPe अकाउंट कैसे बनाये?
भारतपे ऐप को डाउनलोड करने के बाद, अब बारी आती है रजिस्ट्रेशन करने की, जिसके लिए आप निचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में BharatPe App को डाउनलोड कर ओपन करें।
- इसके बाद अपना 10 अंको का मोबाइल नंबर डालें और OK बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके दिए गए मोबिल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा, जिसे डालकर Verify करें।
- अब आपके सामने कई बैंकों के नाम दिखाई देंगे, आपको अपने बैंक का नाम सलेक्ट करना है।
- इसके बाद आपको अपने बैंक खाते की डिटेल भरनी है- जैसे – बैंक अकाउंट नंबर, IFSC Code, ब्रांच, आदि। पूरी जानकारी भरने के बाद Continue पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका बैंक अकाउंट BharatPe App से लिंक हो जायेगा। इसके बाद Continue आप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको अपने बिज़नेस का नाम और बिज़नेस केटेगरी भरकर Continue पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आप जिस Address पर QR Code मंगवाना चाहते है, उस Address को डालें और Confirm पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका QR Code अगले 48 घंटो में आपके दिए गए Address पर प्राप्त हो जायेगा।
इस तरह से आप ऊपर दिए स्टेप को फॉलो करके BharaPe App में रजिस्ट्रेशन कर सकते है और अपने Business का QR Code मंगवा सकते है।
भारतपे ऐप का उपयोग कैसे करें?
भारतपे का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है, इसका इस्तेमाल करने के लिए भारतपे की सर्विसेस के बारे में जानकारी होनी चाहिए।, जिसके बारे में हमने आपको ऊपर बताया है। चलिए अब हम जानते है इसका उपयोग कैसे करें।
- Audio Alert: BharatPe के होम पेज में आपको दायीं तरफ अलर्ट का विकल्प मिलेगा, जिसे आप ON और Off कर सकते हैं, अगर आप प्रत्येक भुगतान रसीद के लिए रीयल-टाइम Alert चाहते हैं, तो आप इसे ON कर सकते हैं।
- Bharat Swipe: यदि आप Credit Card और Debit Card को Swipe करने के लिए POS Machine चाहते है, तो आप BharatPe Swipe आप्शन पर क्लिक कर Swipe Machine का Order कर सकते है। इसके लिए आपको किसी तरह का रेंटल या ट्रांजेक्शन चार्ज देने की जरूरत नहीं है।
- Settlement: इस आप्शन पर क्लिक करके आप अपने द्वारा किये गए पिछले 15 दिन का लेनदेन का विवरण देख सकते है।
- Loan: भारतपे आपके द्वारा किए गए लेन-देन के आधार पर Loan Offer करता है, यदि आपको बिज़नेस लोन की आवश्यकता है, तो आप Loan विकल्प पर क्लिक करके 12 प्रतिशत प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 7 लाख रुपये तक का ऋण ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपना पैन नंबर, दुकान का विवरण और क्षेत्र का पिन कोड डालकर आवेदन करना होगा।
- BharatPe Balance: इस आप्शन पर क्लिक कर आप BharaPe Balance की जाँच कर सकते है।
- Recharge & Bill Payment: इस आप्शन पर क्लिक कर मोबाइल रिचार्ज, Fastag रिचार्ज, इलेक्ट्रिसिटी बिल, वाटर बिल, DTH रिचार्ज, आदि कर सकते है ।
BharatPe App में पैसे कैसे Add करें?
BharatPe Wallet में पैसे डालने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में BharatPe App को ओपन करें।
- इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड को डालकर लॉग इन करें।
- अब आपके सामने होम पेज खुलेगा, जिसमे आपको Add Money विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब वह राशी डालने, जो वॉलेट में डालना चाहते है और Proceed बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Payment Method (लिंक बैंक अकाउंट, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड UPI) को चुने।
- अब आप आवश्यक जानकारी (बैंक डिटेल, क्रेडिट / डेबिट कार्ड डिटेल्स, और CVV Code ) को डालकर Payment Add करने की प्रक्रिया को पूरा करें।
- सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद, आपके BharatPe Wallet में सफलतापूर्वक पैसे Add हो जायेंगे।
इस तरह से आप ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर BharatPe Wallet में पेसे ऐड कर सकते है और अपने दैनिक बिल, मोबाइल रिचार्ज, मूवी टिकेट, DTH रिचार्ज, आदि आकर सकते है।
भारत पे से पैसे कैसे ट्रान्सफर करें?
भारत पे की मदद से किसी भी व्यक्ति के बैंक खाते में पैसे ट्रान्सफर करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले भारतपे ऐप को ओपन करें।
- इसके बाद Send Money विकल्प पर क्लिक करें।
- आप यहाँ Bank Account, UPI ID और मोबाइल नंबर के माध्यम से किसी भी Beneficiary के खाते में पैसे ट्रान्सफर कर सकते है। आप अपनी सुविधानुसार किसी भी एक विकल्प को चुन सकते है।
- हम यहाँ पहले आप्शन Bank Account को चुनेंगे।
- अब हम सबसे पहले बेनेफिसिअरी का बैंक अकाउंट नंबर, IFSC Code और Receiver का मोबाइल नंबर डालकर Procced पर क्लिक करेंगे।
- अब हम जीतनी राशी बेनेफिसिअरी को भेजना चाहते उसे डालकर Payment Method को सलेक्ट करेंगे (Interest A/ या UPI) और Send Money बटन पर क्लिक करेंगे।
- इसके बाद अपना Security PIN डालकर भुगतान को Confirm करें
- भुगतान कन्फर्म करने के बाद बेनेफिसिअरी के खाते में पैसे ट्रान्सफर हो जायेगा।
इस प्रकार से आप ऊपर बताये गए स्टेप्स को फॉलो कर किसी भी बैंक खाते में भारतपे ऐप से पैसे भेज सकते है।
BharatPe App से मोबाइल कैसे रिचार्ज करें?
भारतपे ऐप के माध्यम से मोबाइल रिचार्ज करने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले फ़ोन में भारतपे ऐप को ओपन कर लॉग इन करें।
- अब आपके सामने होम पेज खुलेगा, जिसमे आपको Recharge विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको मोबाइल ऑपरेटर को चुनकर 10 अंको का मोबाइल नंबर डालना है।
- इसके बाद Recharge Amount को दर्ज कर Proceed बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको Payment Method (BharatPe Wallet या बैंक अकाउंट) को चुनना है।
- इसके बाद ट्रांजेक्शन विवरण को कन्फर्म कर Pay बटन पर करना है।
- पूरी प्रक्रिया पूरा करने के बाद आपका Recharge Successfully हो जायेगा, और आपके मोबाइल पर मेसेज प्राप्त हो जाएगा।
इस प्रकार आप ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके BharatPe App से किसी भी मोबाइल नंबर को रिचार्ज कर सकते है।
भारतपे कस्टमर केयर नंबर क्या है?
भारतपे से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या है, तो आप निचे दिए गए कांटेक्ट विवरण पर संपर्क कर सकते है, और अपनी संसा का निवारण कर सकते है।
- BharatPe Customer Help & Support Number: 888 2555 444
- ऑफिसियल वेबसाइट: bharatpe.com
- भारत पे ऑफिसियल पता: Building No. 8 Tower C, 7th Floor, DLF Cybercity, Gurgaon-122002 Haryana
इन्हें भी पढ़ें:
- e-Rupi क्या है?
- Trading क्या है?
- UPI 123Pay क्या है?
- Bank Mitra क्या है?
- आईएमपीएस क्या है?
- बैंक से पैसे कैसे कमाए?
- चालू खाता क्या होता है?
- PayZapp App क्या है?
- Airtel Payment Bank क्या है?
FAQ of BharatPe App in Hindi
भारत पे एक भारतीय फिनटेक कंपनी है, जिसका मुख्यालय वर्तमान में गुरुग्राम, हरयाणा में स्थित है।
भारतपे ऐप के फाउंडर अशनीर ग्रोवर, भाविक कोलाडिया, शाश्वत नक्रानी है। जिसे वर्ष २०१८ में नई दिल्ली में लॉन्च किया गया था।
BharatPe QR Code का उपयोग मुख्य रूप से खुदरा विक्रेताओं और छोटे और मध्यम व्यवसायों द्वारा अपने ग्राहकों से भुगतान स्वीकार करने के लिए किया जा सकता है।
नहीं, भारतपे एक वॉलेट नहीं है, यह एक भुगतान समाधान एप्लिकेशन है, जो मुख्य रूप से व्यापारियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, इसके माध्यम से व्यापारी एक ही क्यूआर कोड का उपयोग करके 150 से अधिक यूपीआई ऐप से भुगतान स्वीकार कर सकते हैं।
BharatPe का उपयोग करना पूरी तरह से मुफ्त है। इसमें कोई सेटअप चार्ज नहीं है, कोई लेनदेन चार्ज नहीं है, कोई रखरखाव फीस नहीं है, कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं है और कोई हिडन चार्ज नहीं है।
हाँ, आप प्रत्येक बिज़नेस स्टोर के लिए अलग-अलग QR Code Generate कर सकते है, इसके लिए आप भारतपे कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते है।
निष्कर्ष: What is BharatPe App in Hindi
दोस्तों, हमने आपको BharatPe App क्या है? से सम्बंधित पूरी जानकारी दी है। उम्मीद करते आपको भारतपे अकाउंट कैसे बनाये और उपयोग कैसे करें? आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा।
आपको हमारी जानकरी भारतपे ऐप क्या है? लगा हमें कमेंट करके जरूर बताये। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करें।