दोस्तों, इस ब्लॉग लेख में हम जानेंगे कि BHIM App क्या है? भीम एप्प कैसे काम करता है ? साथ ही, हम जानेंगे कि BHIM UPI के क्या लाभ और नुकसान हैं। और भीम एप्प का पूरा नाम (Full-Form) क्या है? यदि आप BHIM App से संबंधित सभी जानकारी चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
भारत सरकार ने E-Payment की प्रक्रिया को तेज, सरल और सुरक्षित बनाने के लिए विमुद्रीकरण के बाद कई बदलाव किए हैं। जैसे UPI, AePS, EFT, m-wallet, NEFT, RTGS, आदि इनमें से एक BHIM App है। जिसके माध्यम से आप अपने मोबाइल फोन का उपयोग करके किसी भी UPI उपयोगकर्ता को आसानी से वास्तविक समय में पैसे भेज या प्राप्त कर सकते हैं। यह बहुत ही आसान और सुरक्षित UPI App है।
चलिए जानते है BHIM UPI ID कैसे बनाते है। और इसके क्या लाभ है।
BHIM App का पूरा नाम क्या है? (Bhim Full Form)
भीम (BHIM) एप्प का पूरा नाम (Full Form) “Bharat Interface For Money” Application है, जिसका हिंदी अर्थ “पैसे के लिए भारत इंटरफ़ेस” है। इसकी शुरुवात 30 दिसंबर वर्ष 2016 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने की थी। जो की Unified Payment Interface (UPI) से सीधा जुड़ा है।
भीम ऐप क्या है? (What is Bhim App in Hindi)
BHIM App (Bharat Interface for Money) एक UPI- आधारित भुगतान इंटरफ़ेस है जिसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) द्वारा विकसित किया गया है। जो आपके मोबाइल नंबर या नाम जैसी एकल पहचान का उपयोग करके वास्तविक समय निधि हस्तांतरण (Real-time fund transfer) की अनुमति देता है।
भीम एप्प में वॉलेट की सुविधा नहीं है, यह सीधे आपके बैंक से जुड़ा हुआ है। जिसकी वजह से आपके द्वारा किए गए लेनदेन सीधे आपके बैंक खाते में डेबिट या क्रेडिट हो जाते हैं। आप BHIM App के द्वारा घर बैठे किसी भी UPI पर 365 दिन 24/7 घंटे में कभी-भी पैसे भेज और प्राप्त कर सकते है।
आप BHIM App के द्वारा किसी भी तरह का भुगतान आसानी से कर सकते है। जैसे- Mobile Recharge, Gas Booking, Online Food Oder, Online Shopping, Movie Ticket, Bus Ticket, Train Ticket, FASTag, Airline Ticket, DTH Recharge, Credit Card Bill Payment, आदि।
BHIM App के फायदे (Advantage) क्या है?
भीम एप्प इस्तेमाल करने के बहुत सारे फायदे है। चलिए जानते है BHIM UPI के क्या फायदे है।
- BHIM ऐप UPI पर आधारित है जो आपको एक आसान और तेज़ भुगतान सेवा प्रदान करता है।
- भीम ऐप से आप वे सभी कार्य कर सकते हैं जो किसी दूसरे डिजिटल पेमेंट ऐप से करते हैं।
- यह ऐप भारत सरकार के उपक्रम NPCI द्वारा संचालित है, जिसके कारण यह बिल्कुल सुरक्षित है।
- इसका इंटरफ़ेस User-Friendly है, जिसके कारण इसे चलाना बहुत आसान है।
- BHIM App आपके बैंक से सीधे जुड़ जाता है, जिसके कारण आप आसानी से वित्तीय लेनदेन कर सकते हैं।
- भीम ऐप द्वारा वित्तीय लेनदेन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है। यह ऐप बिल्कुल मुफ्त है।
- यह एप्प Tow Factor Authentication को सपोर्ट करता है। इसलिए यह पूरी तरह से सुरक्षित है।
- BHIM App एक वास्तविक समय (Real-Time) भुगतान प्रणाली है। जिसके कारण आप तुरंत पैसे भेज या प्राप्त कर सकते हैं।
BHIM UPI ID कैसे बनाये?
दोस्तों, BHIM UPI ID बनाना बहुत ही आसान है। भीम यूपीआई आईडी बनाने के लिए निचे दिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।
Download BHIM app
सबसे पहले Play Store से BHIM App को अपने स्मार्ट में Download करके Install करें।
Select Your Language
इसके बाद BHIM App करें और अपनी भाषा का चयन करें।
Register Mobile Number
अब अपना “Mobile Number Verify” करें। ध्यान रहें यहाँ अपना वही मोबाइल नंबर दर्ज करना है जो आपके बैंक अकाउंट में रेजिस्टर्ड है।
Add Bank Account
इसके बाद दिए गए बैंक लिस्ट में से अपना बैंक चुने। और अपना बैंक अकाउंट अटैच्ड करें।
Set UPI PIN for Security
अब आपको 4 अंको Passcode बनाना है। यह Passcode भीम एप्प लॉगिन, ट्रांसक्शन के समय काम आता है। इसलिए यहाँ ऐसा Passcode दर्ज करें जो आपको याद रहें। ध्यान रहे ऐसे किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करें।
Ready to Transaction
सफलता पूर्वक बैंक अकाउंट लिंक होने के बाद आप किसी को भी BHIM UPI के माध्यम से पैसे भेज या प्राप्त कर सकते है।
BHIM App से पैसे कैसे ट्रांसफर करें?
भीम एप्प से पैसे भुगतान प्राप्त करने के लिए निचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में भीम एप्प को Open करें। और “Send Money” पर क्लिक करें।
- जिस व्यक्ति को पैसे भेजना है उसका मोबाइल नंबर या VPA एड्रेस दर्ज करें।
- जितनी राशि भेजनी है उसे दर्ज करें।
- अब “PAY” के विकल्प पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपका पैसा ट्रांसफर हो जायेगा।
- अब अपने UPI पिन को दर्ज करें और Continue पर क्लिक करें।
BHIM App कौनसे बैंक को Support करता है?
वर्तमान में BHIM App लगभग सभी बैंको को सपोर्ट करता है। जिसकी सूचि आप निचे देख सकते है। ज्यादा जानकारी के लिए आप अधिकारी वेबसाइट NPCI पर देख सकते है।
- Allahabad Bank
- Andhra Bank
- Axis Bank
- Bank of Baroda
- Bank of Maharashtra
- Canara Bank
- Catholic Syrian Bank
- Central Bank of India
- DCB Bank (Development Credit Bank)
- Dena Bank
- Federal Bank
- HDFC Bank (Housing Development Finance Corporation)
- ICICI Bank (Industrial Credit and Investment Corporation of India)
- IDBI Bank (Industrial Development Bank of India)
- IDFC Bank (Infrastructure Development Finance Company)
- Indian Bank
- Indian Overseas Bank
- Induslnd Bank
- Karnataka Bank
- Karur Vysya Bank
- Kotak Mahindra Bank
- Oriental Bank of Commerce
- Punjab National Bank
- RBL Bank (The Ratnakar Bank Limited)
- South Indian Bank
- Standard Chartered Bank
- State Bank of India
- Syndicate Bank
- Union Bank of India
- United Bank of India
- Vijaya Bank
- Yes Bank Ltd
इन्हें भी पढ़ें:
- Google Pay क्या है और जानिए इसका इस्तेमाल करके पैसे कैसे भेजे?
- Paytm क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें?
- PhonePe क्या है और इसका तेमाल करके पैसे कैसे भेजे?
- Amazon Pay App क्या है और इसका यूज कैसे करें?
- e-Payment क्या? ई-पेमेंट के प्रकार क्या है?
- POS Machine क्या है और कैसे काम करता है?
- e-Commerce क्या है और इसके लाभ क्या है?
- Signal App Kya Hai?, इसके Features और Policy क्या है?
- Flipkart Seller कैसे बने? Flipkart Seller Registration की पूरी जानकारी
FAQ for BHIM App in Hindi
आप BHIM App को अपने स्मार्टफोन में Play Store से डाऊनलोड और इनस्टॉल कर सकते है।
किसी भी वित्तीय लेनदेन से संबंधित किसी भी प्रश्न या शिकायत के लिए, आपको BHIM टोल-फ्री नंबर 18001201740 पर संपर्क कर सकते है।
UPI ID एक Unique Identifier है जिसका उपयोग आप UPI के माध्यम से पैसे भेजने और प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं। इसे आप एक ईमेल आईडी के रूप में समझ सकते है। जिसका इस्तेमाल आप पैसे ट्रांसफर करने के लिए कर सकते हैं।
बैंक खाता + पंजीकृत मोबाइल नंबर + डेबिट कार्ड के साथ कोई भी व्यक्ति BHIM App का उपयोग कर सकता है।
BHIM App वॉलेट नहीं है। यह एक भुगतान एप्लिकेशन है जो एक यूजर को रियल-टाइम बैंक लेन-देन करने की अनुमति देता है।
भीम एप्प वर्त्तमान में 16 भाषाओ (हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली, ओडिया, कन्नड़, पंजाबी, असमिया, उर्दू, मराठी, गुजराती, हरियाणवी, भोजपुरी और कोंकणी) में उपलब्ध है।
आप BHIM App का उपयोग 365 दिनों और 24×7 घंटे के वित्तीय लेनदेन के लिए कर सकते हैं।
आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, ऑनलाइन शॉपिंग, खुदरा विक्रेताओं या व्यापारियों को उनके UPI का उपयोग करके या UPI QR के द्वारा पैसे भेज या प्राप्त कर सकते है।
भीम एप्प के माध्यम से आप अपनी भाषा में सरल और सुरक्षित वित्तीय लेनदेन कर सकते है।
आप वर्तमान समय में BHIM UPI के माध्यम से अधिकतम 20,000 प्रतिदिन वित्तीय लेन-देन कर सकते है। और एक बार में अधिकतम 10,000 रुपये तक लेनदेन कर सकते है। आप भीम यूपीआई का इस्तेमाल किसी भी बैंक एप्लिकेशन में कर सकते हैं।
BHIM App का संचालन नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) की देखरेख में किया जाता है। जिसकी वजह से इसके द्वारा कोई भी भुगतान बिलकुल सरल और सुरक्षित है। इसमें भुगतान करते समय केवल भुगतान करने वाले का नाम या UPI एड्रेस की जरुरत होती है।
हाँ, आप किसी भी मोबाइल फोन से Internet के बिना BHIM App की सुविधाओं का लाभ उठा सकते है। जिसके लिए * 99 # डायल करें।
BHIM App का मालिक नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) है। इस ऐप को दिसंबर 2016 में भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी द्वारा वित्तीय लेनदेन को आसान बनाने के लिए लॉन्च किया गया था।
निष्कर्ष: भीम एप्प क्या है?
दोस्तों, उम्मीद है की मैंने आपको BHIM App क्या है? भीम यूपीआई आईडी कैसे बनाते है ? के बारे में पूरी जानकारी दी है। और उम्मीद करता हु की BHIM App के लाभ (Advantage) आपको अच्छे से समझ में आ गए होंगे।
आपको कैसी लगी हमारी पोस्ट BHIM Kya Hai ? BHIM UPI ID Kaise Banaye? हिंदी में। हमें कमेंट बॉक्स में Comment करके जरूर बताये। इसके अलावा आपके मन में कोई सवाल है तो आप comment box में पूछ सकते है। मै पूरी कोशिश करूँगा आपके सवालो का जवाब देने की।
Thanks for providing a beautiful and helpful article on bhim upi id online kaise banaye. Once Again thanks for your valuable article. Please make some more articles like this. We will be very thankful to you.