CoinSwitch Kuber App: आज कल Cryptocurrency का नाम बड़े ही तेजी से लिया जा रहा है। और यक़ीनन आपने भी Cryptocurrency का नाम जरुर सुना होगा। अगर नहीं सुना है, तो आपने Bitcoin का नाम तो जरुर सुना होगा। आपको बता दें कि Bitcoin, Cryptocurrency का ही एक रूप है। जिसके 1 Bitcoin की कीमत आज की तारीख में करीब 25 लाख रुपये है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एक क्रिप्टोकरेंसी कितनी महंगी हो सकती है।
वैसे तो आज बाजार में हजारों तरह की Cryptocurrency चल रही है, लेकिन बिटकॉइन की कीमत सबसे ज्यादा है। क्योंकि यह दुनिया की पहली क्रिप्टो करेंसी है। क्रिप्टोकरेंसी एक Digital Currency है।
आप इससे किसी भी वास्तु को खरीद सकते है । हालाँकि कुछ देशो ने इसे मान्यता दे रखी है और कुछ देशो में अभी असमंजस की स्थिति है ।लेकिन इसकी पॉपुलैरिटी देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है की एक दिन सभी देश इसको मान्यता दे देंगे। इस currency को कोई भी खरीद सकता है और इसमें Trading करके अच्छा खासा पैसा कमा सकता है। यह पैसा कमाने का सबसे तेज तरीका है।
यदि आप भी CryptoCurrency खरीदना चाहते है और आपको जानकारी नहीं है की कैसे क्रिप्टो करेंसी को ख़रीदा और बेच जाये। तो हम आपको एक ऐसे App के बारे में बताएँगे जिसके माध्यम से आप CryptoCurrency में निवेश कर सकते है। आप CryptoCurrency में निवेश 100 रुपये से भी कर सकते है। इसके लिए ज्यादा पैसो की जरुरत नहीं होती है।
इस लेख में हम Coin Switch Kuber App के बारे में पूरी जानकारी देंगे। चलिए जानते है। Coin Switch Kuber App क्या है? इसका इस्तेमाल कैसे करें?
CoinSwitch Kuber App क्या है?
Coin Switch Kuber App एक क्रिप्टोक्यूरेंसी एक्सचेंज Wallet है। जिसका उपयोग Crypto currency को खरीदने और बेचने के लिए किया जाता है। यह कंपनी वर्ष 2017 में शुरू हुई थी और जून 2020 में भारत में कारोबार शुरू किया था। आशीष सिंघल कॉइन स्विच कुबेर के सीईओ और सह-संस्थापक हैं।
कॉइन स्विच कंपनी CoinDCX के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गयी है। अगर हम कॉइन स्विच एप्प यूजर की बात करें तो वर्तमान में लगभग 1 करोड़ से ज्यादा कॉइन स्विच के यूजर है। इस बात आप अंदाजा लगा सकते है की इस कंपनी ने भारत में कितनी जल्दी अपना नाम कमाया है।
आप Coin Switch ऐप के जरिए Cryptocurrency खरीद और बेच सकते हैं और पैसे कमा सकते है। इसके अलावा यह ऐप आपको Referral Earn भी देता है। अगर आप इस ऐप को किसी दोस्त, रिश्तेदार को शेयर करते हैं तो आपको 50 रुपये का बिटकॉइन मिलते हैं। इसके अलावा और भी कई ऑफर्स बिटकॉइन के रूप में मिलते हैं।
Quick Overview of Coinswitch Kuber App in Hindi
Coinswitch Kuber के मुख्य बिंदु | विवरण |
---|---|
एप्लीकेशन का नाम | CoinSwitch: Bitcoin & Crypto |
एप्प के कुल डाउनलोड | 10 मिलियन से अधिक |
एप्प फाइल साइज़ | 25MB |
Play Store पर रेटिंग | 3/5 |
Coinswitch Kuber डाउनलोड लिंक | Coinswitch Kuber Download |
कैसे डाउनलोड करें Coin Switch Kuber App?
आप Coin Switch Kuber App को Play Store से डाउनलोड करके इनस्टॉल कर सकते है। या फिर निचे दिए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके इनस्टॉल कर सकते है।
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Play Store पर जाएँ सर्च बार में Coin Switch टाइप करें. आपके सामने Coin Switch का ऑफिसियल एप्प आ जायेगा। उस पर क्लिक करें।
यहाँ आपको Install बटन मिलेगा जिस पर क्लिक करके इस एप्प को अपने फ़ोन में इनस्टॉल करें।
Coin Switch Kuber App पर अकाउंट बानाने के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स।
आपको बता दूँ की कॉइन स्विच में अकाउंट बनाने के लिए आपको कुछ डाक्यूमेंट्स की जरुरत होती है। क्योकि बिना KYC आप कॉइन स्विच कुबेर एप्प पर अकाउंट नहीं बना सकते है। KYC के लिए निम्न डाक्यूमेंट्स की जरुरत होती है।
- पैन कार्ड (PAN Card)
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- बैंक खाते की जानकारी। (Account Holder Name, Bank Name, Bank Account Number , Branch, IFSC Code)
CoinSwitch App पर अपना अकाउंट कैसे बनाये?
Coin Switch App पर अपना अकाउंट बनाने के लिए निम्नलिखित चरणों को फॉलो करें।
- कॉइन स्विच एप्प को इनस्टॉल करने के बाद ओपन करें।
- अब आपका मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे डालकर वेरीफाई करें।
- वेरीफाई होने के बाद आपके सामने Dashboard ओपन होगा। इसमें आपको कॉइन स्विच की तरफ से 50 रुपये के Bitcoin मिलेंगे।
- इतना Process करने के बाद आपका Coin Switch Wallet बन जायेगा।
इसके बाद हमें Cryptocurrency में Trading करने के लिए KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिसके लिए निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं।
CoinSwitch Kuber App पर KYC कैसे करें?
Registration करने के बाद आपको Dashboard में निचे की तरफ Profile ऑप्शन पर क्लिक करें। यहाँ आपको दो विकल्प मिलेंगे।
- User Verification (KYC प्रक्रिया पूरी करने के लिए)
- Bank Details (भुगतान करने के लिए)
User Verification
यूजर वेरिफिकेशन में क्लिक करने के बाद आपको यहाँ 3 विकल्प Basic Verification, Pan Card Verification, और Identity Verification मिलेंगे। ये सभी जानकारी हमें दर्ज करनी है।
Basic Verification
इसमें आपको अपना PAN Card Number, Full Name, Date of Birth, और Email ID दर्ज करना है। और वेरीफाई पर क्लिक करना है।
Pan Card Verification
इसमें आपको अपने PAN Card के आगे और पीछे की फोटो क्लिक करनी है। और Next Confirm पर क्लिक करना है।
Identity Verification
इसमें आपको Aadhaar Card, Voter ID Card या Passport के द्वारा वेरिफिकेशन कर सकते है। इनमे से जो भी ID आपके पास उपलब्ध है उसकी आगे और पीछे की फोटो क्लिक करके अपलोड करना है।
इसके बाद एक Selfie Camera ओपन होगा जिसमे अपनी Selfi लेकर Submit करना है।
Bank Details
बैंक जानकारी के अन्दर आपको निम्न डिटेल दर्ज करना है। और Submit करना है।
- Bank Account Number
- IFSC Code
- Account Type
बैंक जानकारी Submit करने के बाद आपके Email Address पर एक OTP आएगा जिसे दर्ज करके वेरीफाई करना है। इसके बाद आपका बैंक अकाउंट लिंक हो जायेगा।
Note:- ध्यान रहे कि जो नाम आपके PAN Card में है, वही नाम आपके बैंक खाते में होना जरूरी है अन्यथा CoinSwitch Kuber App द्वारा आपका खाता Verify नहीं होगा। इसके अलावा आप जिस बैंक खाते को Verify करेंगे हैं, उसी बैंक खाते से पैसे Deposit और Withdrawal कर सकते है।
Coin Switch Wallet में पैसा कैसे Add करें?
Cryptocurrency में निवेश करने के लिए आपको कॉइन स्विच में पैसा करना होता है। जिसके लिए निम्न प्रक्रिया अपनाएं।
- कॉइन स्विच डैशबोर्ड में निचे की तरफ आपको Portfolio का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करें।
- यहाँ आपको Deposit INR के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद Deposit Amount डालने। और Deposit बटन पर क्लिक करें।
- यहाँ आपको पैसे Deposit करने के लिए UPI, Paytm, Mobikwik और बैंक ट्रान्सफर के ऑप्शन मिलेंगे।
- जो विकल्प आपके लिए सही है उस पर क्लिक करके पैस को कॉइन स्विच वॉलेट में Deposit कर सकते है।
CoinSwitch में Cryptocurrecy कैसे खरीदें?
कॉइन स्विच में Cryptocurrency खरीदने के लिए डैशबोर्ड में जांए और निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें।
- सबसे पहले Market ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Market ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद यहाँ आपको All (लिस्टेड क्रिप्टो) , Watchlist (पसंदीदा क्रिप्टो की लिस्ट), Top Gainers (सबसे अच्छा ग्रो करने वाले क्रिप्टो) , और Top Losers (ख़राब प्रदर्शन करने वाले क्रिप्टो) के ऑप्शन मिलेंगे।
- “All” ऑप्शन में सभी Cryptocurrency की लिस्ट मिलेंगी इसमें से आप अपनी पसंदीदा Cryptocurrency को Watchlist में शामिल करें।
- अब अपने पसंदीदा Crypto currency को चुन कर उस पर क्लिक करें।
- ओपन होने के बाद निचे आपको Buy और Sell का ऑप्शन मिलेगा।
- अब क्रिप्टो खरीदने के लिए “Buy” बटन पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया Page खुलेगा। जिसमे आप जितने का क्रिप्टो खरीदना चाहते है वह राशी डालें।
- अब निचे की तरफ आपको Preview Buy का बटन मिलेगा उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही यहाँ आपको कितने रुपये में कितना क्रिप्टो currrency मिलेगी वह दिखेगा।
- इसके बाद “BUY” बटन पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके Cryptocurrency आपके Portfolio में Add हो जायेगा।
कॉइन स्विच में Cryptocurrecy कैसे बेचें?
कॉइन स्विच में Cryptocurrency बेचने के लिए डैशबोर्ड में जांए और निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें।
- सबसे पहले Portfolio ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब जिस ख़रीदे गए Cryptocurrency को बेचना चाहते है। उसे सलेक्ट करें।
- ओपन होने के बाद निचे आपको Buy और Sell का ऑप्शन मिलेगा।
- अब क्रिप्टो बेचने के लिए “Sell” बटन पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया Page खुलेगा। जिसमे आप जितनी Cryptocurrency बेचना चाहते है वह राशी डालें।
- अब निचे की तरफ आपको Preview Sell का बटन मिलेगा उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही यहाँ आपको कितने रुपये में कितनी Cryptocurrency Sell हो रही है वह दिखेगा।
- इसके बाद “Sell” बटन पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके पैसे Coinswitch Wallet में Add हो जायेंगे।
Coin switch Wallet से पैसे कैसे निकालें?
कॉइन स्विच वॉलेट से पैसे निकलने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को अपनाएं।
- सबसे पहले Portfolio विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Total INR Balance” पर क्लिक करें।
- यहाँ आपको “Deposit” और “Withdraw” का विकल्प मिलेगा। “Withdraw” बटन पर क्लिक करें।
- अब जितना पैसा निकलना चाहते है वह राशी डालें। और “Withdraw” बटन पर क्लिक करें।
- यहाँ आपके द्वारा दिए गए बैंक की डिटेल आ जाएगी। इसे सलेक्ट करके। “Withdraw” बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके द्वारा दिए गए Email पर एक OTP आएगा जिसे डालकर Verify करें।
- वेरीफाई करने के बाद कुछ ही समय में आपका पैसा आपके बैंक अकाउंट में आ जायेगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- 7 Best Trading App in India – सबसे अच्छे शेयर मार्केट मोबाइल एप्प।
- Upstox क्या है? अपस्टॉक्स एप्प में Demat Account कैसे बनायें? हिंदी में।
- Micro ATM क्या होता है? माइक्रो एटीएम कैसे लगवाएं? पूरी जानकारी।
- Groww App क्या है? क्या ग्रोव एप्प सेफ है? पूरी जानकारी।
- Business कैसे शुरू करें? पूरी जानकारी हिंदी में
- Affiliate Marketing क्या है? एफिलिएट मार्केटिंग कैसे शुरू करें?
- Flipkart Seller कैसे बने? Flipkart Seller Registration की पूरी जानकारी
निष्कर्ष : CoinSwitch Kuber App क्या है?
दोस्तों, उम्मीद है की मैंने आपको CoinSwitch Kuber App क्या है? Cryptocurrency कैसे खरीदें और बेचें? के बारे में पूरी जानकारी दी है। और उम्मीद करता हु की कॉइन स्विच कुबेर में KYC कैसे करें? आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा।
आपको कैसी लगी हमारी पोस्ट CoinSwitch Kuber App क्या है? Cryptocurrency कैसे खरीदें और बेचें? पूरी जानकारी. हमें कमेंट बॉक्स में Comment करके जरूर बताये। इसके अलावा आपके मन में कोई सवाल है तो आप comment box में पूछ सकते है। मै पूरी कोशिश करूँगा आपके सवालो का जवाब देने की।
FAQ for CoinSwitch Kuber App in Hindi
CoinSwitch App एक Cryptocurrency Exchange Wallet है। जहाँ आप क्रिप्टो करेंसी को खरीद और बेच सकते है। यानि आप क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग कर सकते है।
CoinSwitch Kuber App एक भारतीय Cryptocurrency Exchange कंपनी है। जिसका मुख्यालय बंगलुरु में स्थित है।
कॉइन स्विच एप्प की शुरुवात वर्ष 2017 में हुई थी और जून 2020 में भारत में कारोबार शुरू किया था। और आशीष सिंघल कॉइन स्विच कुबेर के सीईओ और सह-संस्थापक हैं।
वैसे तो सभी एप्लीकेशन अच्छे है, लेकिन भारतीय मार्केट के हिसाब से CoinSwitch App और Wazirx App बहुत ही अच्छे है।
CoinSwitch App को आप Google Play Store से डाउनलोड कर सकते है।
nic post apka blog bhi bhut acha hai