E Shram Card: भारत सरकार अपने नागरिको का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए समय-समय पर कई योजनाओं को लाती रहती है। कुछ दिन पहले भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्रो के कामगारों के लिए E Shram Portal लांच किया है।
इस पोर्टल को श्रम मंत्रालय द्वारा अगस्त, 2021 को लांच किया गया था। जिसका मकसद 38 करोड़ असंगठित कामगारों को लाभ पहुचना है।
इस कार्ड को प्राप्त करने के लिए असंगठित क्षेत्र के मजदूरो को ई श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। Registration करने के बाद जो कार्ड मिलता है उसे हम e-Shram Card कहते है। जो दिखने में एक दम आधार कार्ड, UAN Card जैसा होता है।
इस लेख में हम आपको e Shram Card कैसे बनता है और इसके फायदे क्या है? इसकी पूरी जानकारी देंगे।
E Shram Card क्या होता है? (What is e-Shram Card)
ई श्रम कार्ड (E Shram Card) एक श्रमिक पहचान पत्र है। यह कार्ड उन लोगों के लिए बनाया गया है जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। जैसे मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले, घरेलू कामगार आदि। इस कार्ड में काम करने वाले का नाम, पता, उम्र, शिक्षा और पेशा और हुनर दर्ज होता है।
श्रमिक कार्ड दिखने में हुबहू आधार कार्ड जैसा ही दिखाई देता है। इसमें भी आधार कार्ड जैसे 12 अंक होते है। इस कार्ड की मान्यता भारत के किसी भी राज्य में है।
ई श्रम कार्ड उन लोगों के लिए है जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। जैसे मजदूर, खेतिहर मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले, कारपेंटर, मिडवाइफ, रिक्शाव चालक, अख़बार विक्रेता, फल सब्जी विक्रेता, मनरेगा मजदूर, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कामगार या ऐसे मजदूर जो काम की तलाश में घर-घर जाते हैं। ऐसे श्रमिक ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।
जो लोग आयकर देते हैं वे ई-श्रम कार्ड नहीं बनवा सकते। इसके अलावा जो EPFO या ESCI का सदस्य है वह यह कार्ड नहीं बनवा सकता है।
Quick Overview of E Shram Card Scheme in Hindi
ई श्रम कार्ड के मुख्य बिन्दुं | योजना की जानकारी |
योजना का नाम | ई श्रम कार्ड योजना |
योजना की शुरुवात | 26 अगस्त 2021 |
ई श्रम वेबसाइट | https://eshram.gov.in/ |
सहायता केंद्र नंबर | 14434, 011-23389928 |
मंत्रालय | श्रम और रोजगार मंत्रालय |
योजना की पात्रता | असंगठित क्षेत्र के मजदुर |
कुल आवेदन | 12 करोड़ से अधिक |
रजिस्ट्रेशन प्रकार | स्वयं या CSC केंद्र |
- भारत सरकार द्वारा आर्थिक मदद।
- 2 लाख का जीवन बीमा।
- आप जो काम करते है उसमे नौकरी मिलने के अवसर।
- सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ।
- भविष्य में श्रमिक योजनाओं का लाभ आपको सीधा मिलेगा।
- PBSBY द्वारा 2 लाख का एक्सिडेंटल बीमा।
- इमरजेंसी और महामारी के दौरान सरकार आपको डायरेक्ट मदद दे सकती है।
- सामाजिक सुरक्षा योजना के लिए पत्र होंगे।
- प्रवाशी मजदूरों के कार्यशक्ति की जाँच।
ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यकताएं। (Requirements of E-Shram Card)
ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास निम्न डाक्यूमेंट्स होने चाहिए।
- आधार नंबर (Aadhaar Card)
- मोबाइल नंबर (आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए)
- बैंक खाते की जानकारी (Bank Account Details)
- उम्र (16 वर्ष से 59 वर्ष)
जब आप अपना ई श्रमिक कार्ड बनवाने CSC सेंटर जाएँ या खुद बनाये, आपके पास ऊपर दिए गए सभी डाक्यूमेंट्स होने चाहिए।
E Shram Card ऑनलाइन कैसे बनायें? (Registration of E-Shram Card)
अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं तो आप अपना ई श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। अगर आपको इंटरनेट की जानकारी है तो आप खुद E Shram Card Registration के लिए Apply कर सकते हैं। नहीं तो आप किसी भी CSC सेंटर से संपर्क कर इसे बनवा सकते हैं। ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने फ़ोन/कंप्यूटर में ई श्रम की वेबसाइट https://eshram.gov.in को वेब ब्राउज़र में खोलें।
- पोर्टल खुलने के बाद “Register on E Shram” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। जिसमे आपको आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर डालना है।
- इसके बाद दिए गए Captcha को बॉक्स में भरना है।
- इसके बाद पूछे गए दोनों सवालो का जवाब में NO पर टिक करना है। अगर अपने किसी कंपनी में काम किया है और आपका EPFO और ESIC कार्ड बना हुआ है तो ‘YES’ पर टिक करना है।
- अब Send OTP बटन पर करना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे डालकर Submit बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना 12 अंको का आधार कार्ड नंबर डालना है। और I Agree पर टिक करके Submit बटन पर करना है।
- अब आपके सामने ई श्रम कार्ड फॉर्म खुलेगा। जिसमे आपके आधार कार्ड से सम्बंधित जानकारी मिलेगी।
- इसके बाद आपको खुद की जानकारी (Personal Information), अपना पता (Address), पढाई (Education), पेशा और कौशल (Occupation and Skill), और बैंक डिटेल (Bank Details) भरना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद I Undertake पर टिक करके Submit बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपका e श्रम कार्ड बन जायेगा।
- अब आपको ऊपर दिए Download बटन पर क्लिक करके E Shram Card डाउनलोड कर लेना है।
- इसके बाद Complete Registration बटन पर क्लिक करना है।
इस तरह से आप अपना ई श्रम कार्ड आसानी से बना सकते है। अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो खुद अपना E Shram Card Apply कर सकते है।
ई श्रम कार्ड सहायता केंद्र नंबर (E-Shram Card Customer Care Number)
अगर आपके मन में ई श्रम कार्ड से सम्बंधित कोई सवाल है या किसी प्रकार की समस्या हो रही है तो आप ई श्रम पोर्टल हेल्पलाइन नंबर या ईमेल के द्वारा संपर्क करके अपनी समस्या का निवारण कर सकते है। जो इस प्रकार से है।
- सहायता केंद्र नंबर – 14434
- ईमेल आईडी – [email protected]
- फ़ोन नंबर – 011-23389928
- कार्यालय पता- मिनिस्ट्री ऑफ़ लेबर एम्प्लोयीमेंट, भारत सरकार, जैसलमेर हाउस, मानसिंह रोड, न्यू दिल्ली-110011, भारत
इन्हें भी पढ़ें:
- 11 Best Fantasy Cricket App in India: टीम बनाने वाला ऐप्स से पैसे कमाए।
- Winzo App क्या है? जानिए विंजो Game खेलकर पैसे कैसे कमाए?
- Dream11 App क्या है? जानिए क्या भारत में Fantasy Cricket खेलना Legal है?
- Meesho App क्या है? मीशो ऐप पर Resell कैसे करें और पैसे कैसे कमाएं?
- 5 Best Video Editing App- जाने सबसे अच्छा विडियो एडिटर एप्प।
- 5 Best Photo Editor Mobile App: जाने सबसे अच्छा फोटो एडिटर एप्प।
- 5Paisa App क्या है और Demat Account कैसे इस्तेमाल करें?
- Business कैसे शुरू करें? पूरी जानकारी हिंदी में।
- मोबाइल से YouTube Channel कैसे बनाये?
- YouTube Video कैसे बनायें?
FAQ for E Shram Card Registration in Hindi
आप अपना ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए श्रम मंत्रालय की अधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। अगर आप स्वयं नहीं बना सकते है तो किसी CSC सेंटर जाकर बना सकते है।
आप अपने ई श्रमिक कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस का पता करने के लिए ई-श्रम की अधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपने E Shram Card Status का पता कर सकते है।
नहीं, इनकम टेक्स देने वाला कोई भी व्यक्ति ई-श्रम कार्ड नहीं बनवा सकता है।
हाँ, अगर आप श्रमिक है तो CSC सेंटर से संपर्क करके बनवा सकते है।
नहीं, जो व्यक्ति EPF और ESI का सदस्य है वह E Shramik Card नहीं बनवा सकता है।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा अगस्त 2021 में ई श्रम पोर्टल का शुभारंभ किया गया था। जिसका उद्घाटन भारत के माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी ने किया था।
उम्मीद करता हु की आपको हमारा लेख e Shram Card क्या है और कैसे रजिस्ट्रेशन करें? आपको समझ में आ गया होगा। अगर आपके मन में ई-श्रम कार्ड से सम्बंधित किसी प्रकार का सवाल है तो कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर आपको लेख पसंद आये तो इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।