दोस्तों, इस लेख में हम सीखेंगे Flipkart Seller कैसे बने?, Flipkart क्या है?, Flipkart पर Product सूचि कैसे जोड़े?, और Flipkart Seller बनने के लिए कौनसे Documents की आवश्यकता है?, चलिए जानते है Flipkart Seller Registration कैसे करें और पैसे कैसे कमाए?।
जैसा की आप सभी जानते है वर्तमान समय में Online Shopping दिन पर दिन बढाती जा रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह है लोग अपना समय बचाना चाहते है। इसलिए लोग घर बढे Online Shopping करने लगे है।
भारत में दो सबसे लोकप्रिय शॉपिंग वेबसाइट Amazon और Flipkart हैं। आप दोनों ही ecommerce websites के साथ जुड़कर अपना business शुरू कर सकते है।
Amazon के साथ Business शुरू करने के लिए आप यह लेख पढ़ें “Amazon Seller Account कैसे बनाये? पूरी जानकारी हिंदी में।”
तो चलिए Flipkart पर अपना Seller Account बनाने से पहले हम जान लेते है Flipkart क्या है?
Flipkart क्या है? (What is flipkart?)
Flipkart भारत की सबसे Popular ecommerce website है। जिसकी शुरुवात Indian Institute of Technology (IIT) के छात्र श्री संचिन बंसल और बिन्नी बंसल द्वारा वर्ष 2007 में की गयी थी। इसका मुख्यालय बंलुरु में स्थित है।
यह website शुरुवात में मुख्यतः पुस्तकों की खरीद और बिक्री के लिए बनी थी। लेकिन समय के साथ धीरे-धीरे इस website सभी वस्तुओं की बिक्री की जाने लगी है।
Flipkart पर आज 50 से ज्यादा Category के सामान बिकते है। जैसे – Electronic Item, Cloth, Fashion Accessories, Mobile, TV, Shoes, Books, Baby care product, etc.
दुनिया की सबसे बड़ी Retail कंपनी “Walmart” ने Flipkart की 77% हिस्सेदारी खरीदकर उसका अधिग्रहण कर लिया। साथ ही साऊथ अफ्रीका की Internet and entertainment कंपनी Naspers ने भी Flipkart में अपनी कुल हिस्सेदारी 11.18% हिस्सेदारी को वालमार्ट को बेच दिया। अब इस कंपनी पर मूलतः अधिकार वालमार्ट का है।
Flipkart Seller Registration Required Documents
फ्लिप्कर्ट पर समान बेचने के लिए सबसे पहले आपको Flipkart Seller Registration की प्रक्रिया से गुजरना होगा। आप एक Sole Proprietor, Partnership Firm या Pvt. Ltd. कंपनी, LLP, Trust के रूप में Registration कर सकते है।
किसी भी ecommerce कंपनी के साथ Business करने के लिए कुछ जरुरी Documents की आवश्चयकता होती है। वैसे ही Flipkart Seller Registration के लिए निम्न Documents की आवश्चायकता होती है।
Business Details – (व्यवसाय की पूरी जानकारी)
आपके Business का Legal नाम, पता, एवं सम्पूर्ण जानकारी।
Email Address (ईमेल)
सूचनाओं (Communication) का आदान-प्रदान करने के लिए एक Email Addressचाहिए। क्योकि कंपनी आपके साथ Communication करने के लिए इसी Email Address का उपयोग करेगी।
Mobile Number (मोबाइल नंबर)
Flipkart पर Seller Account बनाते समय आपको Account verification के लिए Mobile Number चाहिए। जिस फ़ोन नंबर पर Registration करते समय एक OTP मिलेगा। जिसे डालकर अपना Flipkart Seller Account Verify कर पाएंगे।
TAX No./ GST No.
Flipkart Seller Registration के लिए, आपके पास व्यवसाय का GST नंबर या Tax नंबर होना चाहिए। क्योंकि आप जो Product बेच रहे हैं, वह कर योग्य है, तो उस पर सही Tax Calculation की जा सके। और इसकी सही जानकारी सरकार को दी जा सके।
Bank Details
फलिप्कार्ट Seller Account के लिए, आपके पास आपके Business का Bank Account होना चाहिए। क्योंकि फलिप्कार्ट आपके बेचे हुए Product का पैसा आपके दिए गए बैंक खाते में ही भेजेगा।
Flipkart Seller Account कैसे बने? (Flipkart Seller Registration Process)
आपको Flipkart Seller Account बनाने के लिए निचे दिए गये Steps को follow करें।
1- Open Browser for Flipkart Seller Registration
सबसे पहले Chrome Browser या अन्य Browser में Flipkart Seller को search करके ओपन करें। या इस लिंक https://seller.flipkart.com/ को डायरेक्ट खोलें।
2- Registered Now
इसके बाद अपना Mobile Number डालकर Registered Know पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एक नया Page होगा जहा पर आपको OTP Verify करके अपना Email id और Name दर्ज करके Signup पर क्लिक करके अपना Password Create करें।
3- Pickup Address
इसके बाद अपना Pin Code डालकर Pickup Address “Verify” करें।
4- Business Details
Pickup Address Verify करने के बाद GST नंबर दर्ज करें और “Continue” पर क्लिक करें।
5- Bank Details
GST नंबर Verify करने के बाद अपना Bank Details दर्ज करें। इसके बाद “Continue” बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके दिए email id पर एक Verification mail आएगा जिसे Verify करें।
6- Flipkart Dashboard
Email Verify करने के बाद आपके सामने Dashboard open हो जायेगा। इसके बाद आपको निचे दिए गये Business Documents Upload करने है।
- GSTIN Documents
- Signature
- Cancel Bank Cheque
- Bank Details
7- Store Details
इसके बाद आपको अपना Store Name दर्ज करें और अपने Business के बारे में Description लिखे और Save कर दें।
एक बार सभी जानकारियां देने के बाद आप Flipkart पर अपने Product को Sale करने के लिए Eligible हो जाते है।
Flipkart पर सामान कैसे बेचे?
आपका Flipkart Seller Registration पूर्ण होने के बाद अपने Product की Listing के लिए निचे दिए गये Steps को follow करें।
- ऊपर Menu बार में Listing पर क्लिक करें, फिर “My Listing” पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया page खुलेगा जिसमे Add New Listing के बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको दो Option मिलेंगे पहला Add Single Listing दूसरा Add Bulk Listing. यदि आप एक ही Product Add करना चाहते है तो पहले Option को और बहुत से Product को Add करने के लिए दुसरे Option को Select करें।
- Single Linting या Bulk Listing को Select करने के बाद अपने Product की Category चुने। इसके बाद Select Brand पर Click करें।
- इसके बाद अपना Brand (Store Name) नाम लिखें और Check Brand पर क्लिक करें। इसके बाद आप Create New Listing पर Click करें।
- यहाँ अपने Product की फोटो, कीमत , सभी जानकारी दर्ज करें और Submit करें।
- Submit करने के बाद Flipkart द्वारा Approval मिलने के बाद आपका Product Flipkart पर Sale होने के लिए Ready है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Business कैसे शुरू करें?
- Top 10 Small Business Ideas
- Small Business Ideas in Hindi- कम लागत मुनाफा ज्यादा
- e-Payment क्या है?
- Micro ATM क्या है? और कैसे लगवाएं?
- UPI ID क्या है? UPI कैसे बनाये?
- BHIM App क्या है? BHIM UPI कैसे बनाये?
- 7 Best Trading App in India
- 5 Best Cryptocurrency App in India
- Dream11 क्या है और गेम खेलकर पैसे कैसे कमाए?
- MPL App क्या है और Game खेलकर पैसे कैसे कमाए?
FAQ- About Flipkart
फ्लिपकार्ट भारत की एक सबसे बड़ी ecommerce कम्पनी है। इसकी स्थापना वर्ष 2007 में IIT (Indian Institute of Technology) दिल्ली के छात्र सचिन बंसल और बिन्नी बंसल द्वारा की गयी थी। इसका कार्यालय बंगलौर में स्थित है।
Flipkart के Founders श्री सचिन बंसल और बिन्नी बंसल है। वर्ष 2018 में दुनिया की सबसे बड़ी Retails कंपनी “Walmart” ने Flipkart की 77 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर अधिग्रहण कर लिया था। वर्तमान में इस कंपनी पर मालिकाना हक़ “Walmart” के पास है।
वर्तमान में Flipkart के CEO Mr. Kalyan Krishnamurthy (Jan 2017–) है।
वर्ष 2011-2012 में Flipkart की आय ₹5 बिलियन (US$73 मिलियन) थी। यह जानकारी विकिपीडिया के अनुसार है।
फ्लिपकार्ट पर Product सूची को जोड़ने का पैसा नहीं लगता है। लेकिन जब भी Product की बिक्री होती है, तो Flipkart द्वारा Commission लिया जाता है। फ्लिपकार्ट की कमीशन दर आपके उत्पाद की Category पर निर्भर करती है। प्रत्येक Product Category के लिए कमीशन दर अलग है। यह 10 प्रतिशत से शुरू होकर 33 प्रतिशत तक हो सकता है।
फ्लिपकार्ट 24/7 Live Calling Support प्रदान करता है। Flipkart से किसी भी तरह की सेवाओं के लिए आप Flipkart Support नंबर- 1800-208-9898 पर संपर्क कर सकते हैं।
Flipkart Seller Hub एक ऐसा ecommerce marketplace जहाँ एक विक्रेता अपने Product की सूचि को जोड़कर बेच सकता है।
आप Google Play Store से Flipkart Seller Hub App आसानी से Download कर सकते है। और अपने मोबाइल से ही Product की Listing करके बेच सकते है। और अपने Flipkart Business को manage कर सकते है।
आप Flipkart पर निम्नलिखित Category के Product बेच सकते है।
Books, Apparel, Baby Product, Beauty Product, Digital Product ( Mobile, Computer, Electronic Accessories), Jewelry, Home Decoration Item, Personal Care, Skin Care, Health Care, Shoes, Men’s Accessories, Women’s Accessories, Toys, Video Games, etc.
निष्कर्ष: How to Create Flipkart Seller Account?
उम्मीद है की मैंने आपको Flipkart Seller कैसे बने ? के बारे में पूरी जानकारी दी है। यदि आपके मन में किसी भी तरह का सवाल है तो आप Comments Box में लिख सकते है। हम आपको जल्दी इसका Reply करेंगे। तो देर किस बात की है आज ही अपना Flipkart Seller Registration कीजिये और Flipkart के जुड़कर Business को बढ़ाइए।
दोस्तों, कैसी लगी हमारी पोस्ट Flipkart Seller कैसे बने ? पूरी जानकारी हिंदी में।. हमें कमेंट बॉक्स में Comment करके जरूर बताये। इसके अलावा आपके मन में कोई सवाल है तो आप comment box में पूछ सकते है। मै पूरी कोशिश करूँगा आपके सवालो का जवाब देने की।