Hotstar Kya Hai: अगर आप किसी ऐसे वेबसाइट की तलाश कर रहें जहाँ पर आप Live Cricket Match या Online TV अपने मोबाइल या लैपटॉप पर देख सकें तो Hotstar आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। जहाँ पर आप हजारो की संख्या में मूवीज, टीवी शोज, किड्स शो, रियलिटी शोज, आदि देख सकते है।
जैसे की आप सभी जानते है भारत में क्रिकेट देखना लोगो कितना पसंद है। कई बार लोग क्रिकेट देखने के लिए अपने ऑफिस से छुट्टी तक ले लेते है। लेकिन जब से Hotstar ने Live Cricket Streaming की शुरुवात की तब से लोग Hotstar को काफी ज्यादा पसंद करने लगे है।
हॉटस्टार को पसंद करने का सबसे महत्वपूर्ण कारण यह है कि इसके आसान इंटरफेस के कारण लोग इसे अपने स्मार्टफोन में आसानी से चला सकते हैं, साथ ही इसका सब्सक्रिप्शन प्लान भी काफी सस्ता है।
अगर आप भी हॉटस्टार का इस्तेमाल करना चाहते हैं और नहीं जानते कि हॉटस्टार क्या है? और इसका उपयोग कैसे करें, तो इस लेख को पढ़ने के बाद Hotstar के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।
Hotstar क्या है?
Hotstar एक भारतीय ऑनलाइन विडियो On-Demand स्ट्रीमिंग सर्विस प्लेटफार्म है। जहां आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन लाइव क्रिकेट मैच, मूवी, टीवी प्रोग्राम, स्पोर्ट्स चैनल, किड्स वीडियो, रियलिटी शो आदि जैसे कई लोकप्रिय कार्यक्रम ऑनलाइन देख सकते हैं।
हॉटस्टार की शुरुआत Star India के Novi Digital Entertainment Private Limited द्वारा वर्ष 2015 में की गई थी। जिसे The Walt Disney कंपनी के दोनों डिवीजनों “Disney Media और Entertainment Distribution” द्वारा संचालित है। और वर्तमान में इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है।
Hotstar पर वीडियो देखने के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान लेना होता है। सब्सक्रिप्शन प्लान लेने के बाद, आप हॉटस्टार पर 37 से अधिक टीवी चैनल, फिल्में, खेल वीडियो आदि 8 भारतीय भाषाओं (हिंदी, बंगाली, तेलुगु, मलयालम, तमिल, मराठी, अंग्रेजी और कन्नड़) में ऑनलाइन देख सकते हैं।
आपको बता देन की Netflix, Amazon Prime और Voot App की तरह ही Hotstar एक विडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफोर्म है जहा पर आपको कई तरह के विडियो देखने को मिलते है।
Hotstar के Features क्या है?
Hotstar के मुख्य feature निम्न प्रकार से है।
- Live Streaming Match- हॉटस्टार पर आप Live Cricket Match अपने मोबाइल, लैपटॉप या डेस्कटॉप पर आसानी से देख सकते है। इसके लिए आपको टीवी के आगे चिपक कर बैठने की जरुरत नहीं होती है।
- Video-On-Demand- आप अपना पसंदीदा टीवी शो, मूवी, वेब सीरीज का चुन सकते है और अपने अनुसार कभी भी मोबाइल पर देख सकते है।
- TV Channels- आप स्टार नेटवर्क के सभी पोपुलर चैनल को आसानी से देख सकते है। जिनमे Star Plus, Life Ok, Star Utsav, Star Bharat, Star Sports, HBO, National Geography, Show Time, Star World, आदि शामिल है।
Hotstar App कैसे डाउनलोड करें?
अगर आप भी Hotstar App का इस्तेमाल Live Cricket Match देखने के लिए करना चाहते है तो आपको Hotstar App को अपने फ़ोन डाउनलोड करना होगा।
Hotstar एंड्राइड और iOS दोनों तरह के ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध है। जिसे गूगल Play Store और Apps Store से आसानी से डाउनलोड कर सकते है।
हॉटस्टार एप्प को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने फ़ोन में Play Store को ओपन करें।
- इसके बाद सर्च बार में Hotstar टाइप करके सर्च करें।
- आपके सामने Hotstar App दिखाई देगा जिस पर क्लिक करके Install करें।
- क्लिक करते ही कुछ ही देर में आपके फ़ोन में Hotstar App डाउनलोड हो जायेगा।
ठीक इसी तरह से आप App Store से हॉटस्टार एप्प को डाउनलोड कर सकते है।
Hotstar पर अकाउंट कैसे बनाये?
हॉटस्टार पर अपना अकाउंट बनाना बहुत ही आसान है। यहाँ अकाउंट बनाने के लिए बस आपको कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना है।
- Hotstar App को अपने में इनस्टॉल करने के बाद उसे ओपन करें।
- इसके बाद अपनी भाषा को सलेक्ट करके Continue बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने हॉटस्टार का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज में सबसे ऊपर तीन वर्टीकल लाइन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद Log in पर क्लिक करें।
- अब अपने मोबाइल नंबर, Email ID या Facebook ID के द्वारा Hotstar में लॉग इन कर सकते है।
- लॉग इन करते ही आपका हॉटस्टार अकाउंट बन जायेगा।
इस तरह से आप अपना हॉटस्टार अकाउंट बना सकते है।
Hotstar का इस्तेमाल कैसे करें?
हॉटस्टार का Interface आसान होने की वजह से इसे कोई भी बडी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है। लेकिन फिर भी हम आपको हॉटस्टार का उपयोग कैसे करते है इसके बारे में बता रहें। जिससे की नए लोगो को इस्तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं हो।
भाषा (Language)
अपनी भाषा में विडियो देखने का जो आनंद आता है वो किसी और भाषा में नहीं आता है। हॉटस्टार को आप 8 भाषाओ (हिंदी, बंगाली, तेलुगु, मलयालम, तमिल, मराठी, अंग्रेजी और कन्नड़) में इस्तेमाल कर सकते है।
जब भी आप हॉटस्टार एप्प को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के बाद खोलते है तो सबसे पहले आपको अपनी भाषा का चुननी होती है। जिसके बाद आप अपनी भाषा में ही हॉटस्टार के विडियो को देख सकते है।
Home
जब आप हॉटस्टार वेबसाइट या मोबाइल एप्प को खोलते है तो आपके सामने होम पेज दिखाई देता है। यहाँ पर आपको कई तरह के Category में विडियो दिखाई देंगे।
जैसे- Latest & Trading, Popular Shows, Best in Sports, Popular Movies, New on Disney+Hotstar, Best of Kids, Reality Shows, आदि।
इनमे से जिस भी तरह के विडियो आपको पसंद है उन पर क्लिक करके आसानी से देख सकते है। या फिर अपने पसंदीदा विडियो को बाद में देखने के लिए Watchlist में Add कर सकते है।
TV Channels
TV ऑप्शन में आपको स्टार इंडिया के 30 से अधिक पोपुलर टीवी चैनल दिखाई देंगे जिन्हें आप मोबाइल या लैपटॉप में ऑनलाइन देख सकते है।
जैसे- Hotstar Specials, Star Plus, Star Jalsa, Star Vijay, Star Bharat, Life ok, Star Sports, Star Pravah, HBO, Star Utsav, आदि।
Movies
Movies ऑप्शन में आप 8 तरह की भाषाओँ में हॉलीवुड, बॉलीवुड और साउथ की मूवी देखने को मिलती है। इस पर आप Action, Drama, Thriller, Crime, Comedy, Kids, आदि जैसे कई तरह केटेगरी में मूवी देख सकते है।
Sports
स्पोर्ट्स की वजह से ही Hotstar सबसे ज्यादा पोपुलर हुआ है। क्योकि यहाँ पर आप कई तरह के Sports को Live देख सकते है। जिनमे सबसे ज्यादा Cricket Live Streaming है।
यहाँ पर सबसे पोपुलर स्पोर्ट्स क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, कब्बड्डी, esports, Tennis, Table, Tennis, Athletics, Golf, Swimming, Boxing, आदि खेलो को लाइव देख सकते है।
News
अगर आपको न्यूज़ देखना अच्छा लगता है तो आप न्यूज़ वाले सेक्शन में क्लिक करके Latest News और Breaking News की अपडेट देख सकते है।
यहाँ पर आप भारत के सबसे पोपुलर टीवी चैनल ABP News, Aaj Tak, India Today, Fox News और Sports News चैनल को Live देख सकते है। और ताजा खबरों की जानकारी पा सकते है।
Search
सबसे ऊपर की तरफ आपको Search बार मिलता है जहाँ आप अपनी पसंदीदा मूवी, टीवी चैनल, न्यूज़ चैनल, रियलिटी शोज के नाम को टाइप करके सर्च कर सकते है। और अपनी मनपसंद विडियो को देख सकते है।
इस तरह से आप हॉटस्टार का इस्तेमाल कर सकते है।
Hotstar इस्तेमाल करने के फायदे क्या है?
हॉटस्टार इस्तेमाल करने के फायदे निम्न है।
- हॉटस्टार पर आप IPL Cricket, ODI Cricket, Test Cricket, T20 Cricket, आदि जैसे क्रिकेट मैच को चलते-फिरते कही से भी Live देख सकते है।
- Hotstar का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। जैसे आप YouTube का इस्तेमाल करते है वैसे ही आप Hotstar का उपयोग कर सकते है।
- टीवी चैनल देखने के लिए आपको टीवी, केबल, सेटअप बॉक्स की आवश्यकता होती है। जबकि हॉटस्टार का इस्तेमाल करने के लिए आपको केवल स्मार्टफोन और Internet की आवश्यकता होती है।
- हॉटस्टार पर आप अपनी Local भाषा में विडियो देख सकते है। वर्तमान में हॉटस्टार 8 भाषाओँ में अपनी सर्विसेज दे रहा है।
- हॉटस्टार टीवी इस्तेमाल करने की तुलना में सस्ता होता है। क्योकि इसका प्रीमियम प्लान सेटअप बॉक्स की तुलना में सस्ता होता है। और ज्यादा तामझाम लगाने की जरुरत नहीं होती है।
Hotstar Subscription Plan क्या है?
Hotstar में आपको दो तरह के सब्सक्रिप्शन प्लान मिलते है जिन्हें आप subscribe करके आप Hotstar पर कई तरह के विडियो देख सकते है। Hotstar Subscribe Plan निम्न प्रकार से है।
Disney + Hotstar Plan | Super 899/ Year | Premium 1499/ Year |
All Content (Movies, Live, Sports, TV, Specials) | ✓ | ✓ |
Watch on TV or Laptop | ✓ | ✓ |
Ads-free movies and shows | ✕ | ✓ |
Number of devices that can be logged in | 2 | 4 |
Max video quality | Full HD (1080p) | 4K (2160p) |
आपको बता दूँ की समय के साथ सब्सक्रिप्शन प्लान में बदलाव हो सकता है। इसलिए प्लान की पुष्टि के लिए Hotstar की अधिकारी वेबसाइट पर विजिट करें।
आप Hotstar सब्सक्रिप्शन प्लान का भुगतान अपने Credit Card या Debit Card द्वारा आसानी से कर सकते है। भगतन करते समय आपको अपने कार्ड की जानकारी भरनी होती है। जैसे नाम, कार्ड नंबर, एक्सपायरी और CVV Code (Security Code).
Hotstar पर Live Cricket Match कैसे देखें?
भारत में लोग सबसे ज्यादा क्रिकेट को पसंद करते है। कई बार लोग क्रिकेट देखने के लिए अपनी जॉब की छुट्टी तक कर लेते है। लेकिन जब से Hotstar आया है तब से ज्यादातर लोग हॉटस्टार का उपयोग Live Cricket match देखने के लिए करते है।
हॉटस्टार पर क्रिकेट देखने के लिए आपको अपने फ़ोन में हॉटस्टार एप्प को डाउनलोड करना होता है और फिर अपने बजट के अनुसार सब्सक्रिप्शन प्लान लेना होता है।
सब्सक्रिप्शन प्लान लेने के बाद आप Live Cricket Match को कही पर भी देख सकते है। इसके लिए आपको अपने ऑफिस से छुट्टी लेने की जरुरत नहीं होती है।
Hotstar पर Free Live Cricket Match कैसे देखें?
अगर आप हॉटस्टार पर Free में Live Cricket Match देखना चाहते है तो इसके लिए दो तरीके है जिन्हें अपना कर आप फ्री में लाइव क्रिकेट देख सकते है। लेकिन यह तरीके कितने कारगर है इस बारे में कह नहीं सकते है।
Google Chrome Browser में Live Cricket Match देखें।
हॉटस्टार पर लाइव क्रिकेट मैच फ्री में देखने के लिए अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप में गूगल क्रोम ब्राउजर खोलें। और इसमें Hotstar की वेबसाइट को ओपन करें। यहां आप 10 मिनट तक लाइव क्रिकेट मैच फ्री में देख सकते हैं।
अगर आप फिर से 10 मिनट तक मैच देखना चाहते हैं तो सबसे पहले क्रोम ब्राउजर की सर्च हिस्ट्री और कैशे को डिलीट कर दें।
इसके बाद फिर से हॉटस्टार वेबसाइट को क्रोम ब्राउजर में खोलकर आप 10 मिनट तक लाइव क्रिकेट देख सकते हैं। और इस प्रक्रिया को बार-बार दोहराते रहें।
Hostar Apk द्वारा Live Cricket देखें।
इंटरनेट पर आपको ऐसे कई वीडियो और आर्टिकल मिल जाएंगे जिनमें Hostar Apk डाउनलोड करने के बारे में बताया गया है। जिसके जरिए आप लाइव क्रिकेट मैच फ्री में देख सकते हैं।
लेकिन हम इस तरह के ऐप को डाउनलोड करने की बिल्कुल भी सलाह नहीं देते हैं। क्योंकि इस तरह के ऐप का इस्तेमाल करना जोखिम भरा होता है। इसलिए ऐसे ऐप का इस्तेमाल सोच-समझकर करें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Netflix क्या है?
- Voot App क्या है?
- Sixer App क्या है?
- E Shram Card क्या है?
- Gamezy App क्या है?
- Best YouTube Channel Ideas
- YouTube Video Kaise Banaye
- 5 Best Photo Editor Mobile App
- 11 Best Fantasy Cricket App in India
- अपने YouTube Channel को Promote कैसे करें?
- 6 Best Competitive Exam Preparation Apps in Hindi
- अपने YouTube Channel पर Free में Subscribers कैसे बढ़ाएं?
FAQ for Hotstar App in Hindi
Hotstar की शुरुवात वर्ष 2015 में Novi Digital Entertainment Private Limited ने की थी।
Hotstar एक भारतीय कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है?
Hotstar का इस्तेमाल आप 8 भाषाओँ में कर सकते है।
हॉटस्टार का मालिक स्टार इंडिया की सहायक कंपनी Novi Digital Entertainment Private Limited है।
निष्कर्ष: हॉटस्टार क्या है हिंदी में।
इस लेख में आपने जाना की Hotstar क्या है और इसका उपयोग कैसे करते है? उम्मीद करते है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं।
अगर आपको यह लेख हॉटस्टार एप कैसे इस्तेमाल करे? पसंद आये तो इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर शेयर करें। ताकि यह जानकारी ज्यादा से ज्यादा से लोगो मिल सके।
अगर आपके मन में Hotstar से सम्बंधित किसी प्रकार का सवाल है तो कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।