WhatsApp सोशल मीडिया का सबसे पॉपुलर एप्प है। इसके यूजर्स भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। मैसेंजर एप्प व्हाट्सप्प में यूजर्स के लिए बहुत से मजेदार फीचर्स उपलब्ध है। और सभी फीचर्स से आप भी वाकिफ होंगे। इस आर्टिकल में आपको बताऊंगा की WhatsApp पर GIF कैसे Create करें कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करके।
वैसे तो WhatsApp पर बहुत सारे GIF पहले से मौजूद है। जिनको सलेक्ट करके अपने दोस्तों के Groups और Contact में भेज सकते है। लेकिन क्या आपको है WhatsApp पर खुद से Create हुआ GIF भी अपने दोस्तों को भेज सकते है।
अगर आपको लगता है की व्हाट्सप्प पर आपका पसंदीदा GIF उपलब्ध नहीं है तो, वॉट्सऐप के दवारा GIF बनाने का फीचर यूजर्स के लिए iOS और Android फ़ोन पर उपलब्ध है। जिसकी मदद से आप खुद भी GIFs बना सकते हैं।
WhatsApp पर खुद से GIF बनाने के लिए आपको किसी और थर्ड पार्टी एप्प डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी। आप स्मार्टफोन की गैलरी में मौजूद फोटो और वीडियो को आप GIF में कन्वर्ट कर सकते हैं और वॉट्सऐप ग्रुप्स और कांटेक्ट को भेज सकते हैं। आप 6 सेकेंड या इससे छोटे किसी भी एक विडियो को GIF बना सकते हैं। चलिए जानते है WhatsApp में GIF कैसे बनाएं कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करके।
How to create and share GIF in WhatsApp Step by Step
- सबसे पहले अपना WhatsApp ओपन करें।
- किसी भी एक कॉन्टैक्ट या ग्रुप की चैट बॉक्स को ओपन करें, जिसे आप GIF भेजना चाहते हैं।
- चैट बॉक्स में दिख रहे अटैचमेंट आइकन पर क्लिक करें।
- अब फोन की गैलरी से किसी एक विडियो को सिलेक्ट करें, जिसे आप GIF बनाकर भेजना चाहते हैं।
- वॉट्सऐप आपको विडियो का प्रिव्यू दिखायेगा, अब आपको वीडियो को ट्रिम, टेक्स्ट ऐड और इमोजीज़ लगाने का ऑप्शन मिलेगा।
- इसमें आपको वहीं पार्ट सेलेक्ट करना होगा, जिसका आपको GIF बनाना है।
- अब ठीक उसी के नीचे GIF बॉक्स पर पर टैप करें।
- इसके बाद विडियो अपने आप GIF में कन्वर्ट हो जाएगा।
- अब इसके बाद Send आइकन पर टैप करते ही GIF शेयर हो जाएगा।
आप अपने अनुसार विडियो की लम्बाई काम कर सकते है जो की 6 सेकंड आय इससे काम का होना चाहिए। आपको यहाँ GIF भेजने से पहले टेक्स्ट, कैप्शन या इमोजी ऐड करने का ऑप्शन भी मिलता है।
उम्मीद है अब आपको व्हॉट्सएप्प पर खुद का GIF बनाना आ गया होगा। अगर आपको हमारे आर्टिकल से पसंद आये तो शेयर लाईक जरूर कर दे और साथ नए अपडेट सबसे पहले पाने के लिए सब्सक्राइब कर ले।
यह भी पढ़ें