Josh App Review in Hindi: वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर लोग शोर्ट विडियो देखना और बनाना बहुत ज्यादा पसंद करने लगे है। शोर्ट विडियो के मामले में लोगो ने TikTok को बहुत ज्यादा पसंद किया। लेकिन जब से भारत सरकार ने सिक्यूरिटी कारणों से इस पर प्रतिबन्ध लगाया। उसके बाद भारत में कई Short Video एप्लीकेशन लांच हुए है। जैसे Moj App, Chingari App, TakaTak, आदि।
इन्ही में से एक Josh App है जिसका इस्तेमाल आप TikTok की तरह ही कर सकते है। इस एप की सबसे अच्छी बात यह की यह एक भारतीय एप्लीकेशन है जिसकी वजह से आपके डाटा को कोई खतरा नहीं है।
इस लेख में हम Josh App क्या है? जोश एप की विशेषताए क्या है? Josh App में अकाउंट कैसे बनाये ? जोश एप का उपयोग कैसे करे? और जोश एप से पैसे कैसे कमाए? के बारे में पूरी जानकरी देने वाले है।
Josh App क्या है?
Josh App एक भारतीय Short Video मोबाइल एप्लीकेशन है। जिसमे Comedy, Singing, Dance, Acting, News, आदि के Short Video बनाकर अपलोड किये जाते है। इसके अलावा आप शोर्ट विडियो देख कर मनोरंजन भी कर सकते है।
जोश एप्प को Dailyhunt कंपनी द्वारा Instagram, TikTok और Moj App को ध्यान में रख कर विकसित किया गया है। जिसके फाउंडर वीरेन्द्र गुप्ता जी हैं।
यदि आप में कोई टेलेंट है तो आप उनके विडियो बनाकर इस एप्प पर अपलोड कर सकते है और अपने followers को बढ़ा सकते है। Followers बढ़ने के बाद आप इस एप्प के माध्यम से लाखो रुपये कमा सकते है।
जोश एप की विशेषताएं?
Josh App की मुख्य विशेषताएं निम्न प्रकार से है।
- Josh App में न्यूनतम से 5 सेकंड और अधिकतम 64 सेकंड का विडियो बना सकते है।
- जोश एप का उपयोग 12 भारतीय भाषाओँ में कर सकते है।
- जोश एप का इंटरफ़ेस आसन होने की वजह से उपयोग करना बहुत ही सरल है।
- इसमें आपको सभी प्रकार की केटेगरी में विडियो उपलब्ध है। जिन्हें आप मनोरंजन के लिए देख सकते है।
- इसमें आप अपनी पसंदीदा विडियो को डाउनलोड करके बाद में देख सकते है।
- जोश एप्प एक भारतीय सोशल मीडिया एप्लीकेशन है जिसका इस्तेमाल करना सुरक्षित है।
Quick Overview of Josh App in Hindi
जोश एप्प की मुख्य बिंदु | विवरण |
एप्प का नाम | Josh: Short Videos App |
कंपनी का नाम | VER SE INNOVATION PRIVATE LIMITED |
जोश एप्प की शुरुवात | 04/07/2020 |
जोश एप के मालिक | वीरेन्द्र गुप्ता और उमंग बेदी |
एप्प की साइज़ | 56MB |
कुल डाउनलोड | 100 मिलियन से अधिक |
प्ले स्टोर पर रेटिंग | 4.1/5 |
एप स्टोर पर रेटिंग | 4.2/5 |
Josh App डाउनलोड कैसे करें?
आप जोश एप को आसानी से गूगल प्ले स्टोर और एप्प स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। यदि फिर भी आपको Josh App को डाउनलोड करने में किसी तरह की परेशानी हो रही है तो निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते है।
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन या iOS फोन में प्ले स्टोर या एप स्टोर को ओपन करें।
- इसके बाद सर्च बार में Josh App टाइप करके सर्च करें।
- आपके सामने Josh App दिखाई देगा, आपको Install बटन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के थोड़ी देर बाद आपके फ़ोन में जोश एप डाउनलोड हो जायेगा।
इस तरह से आप आसानी से अपने iOS फ़ोन या एंड्राइड फ़ोन में Josh App को डाउनलोड कर सकते है।
Josh App पर अकाउंट कैसे बनाते है?
Josh App को अपने फ़ोन में Install करने के बाद इसमें अपना अकाउंट बनाना होता है। अकाउंट बनाने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने फ़ोन में जोश एप्प को ओपन करें।
- अब अपनी जिस भाषा में जोश एप का उपयोग करना चाहते है उस भाषा चुने और Swipe Up करें।
- अब आप निचे की तरह Profile आइकॉन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Continue with Phone नंबर विकल्प पर क्लिक करें। आप चाहे तो Gmail ID या Facebook ID द्वारा भी Sign up कर सकते है।
- अब आपके दिए फ़ोन नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा, जिसे डालकर Verify करें। और Continue आप्शन पर क्लिक करें।
- अब अपना User Name डालें। जो आपको सही लगता है। और Continue आप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपका Josh App अकाउंट सफलतापूर्वक बन चूका है।
अब आप जोश एप पर अपना शोर्ट विडियो बनाकर अपलोड कर सकते है।
Josh App का कैसे उपयोग करते है?
Josh App का इंटरफ़ेस सरल होने की वजह से इसका उपयोग करना बहुत ही आसन है।
- Home: इस आप्शन में आपको Short Video देखने को मिलेंगे। आप स्क्रॉल डाउन करके नए-नए विडियो देख सकते है। यदि आपको विडियो अच्छी लगे तो Like Share और Comment कर सकते है।
- Search : इस आप्शन में आपको ट्रेंडिंग विडियो, पोपुलर क्रिएटर और केटेगरी देखने को मिलती है।आप यहाँ से अपने पसंदीदा क्रिएटर सर्च करके देख सकते है।
- Plus: इस आप्शन पर क्लिक करके आप नए Short Video बनाकर अपलोड कर सकते है।
- Bell: आपके सभी Notification Bell आइकॉन में देखने को मिलेंगे।
- Profile: इस आप्शन पर क्लिक करके अपनी Profile को Update कर सकते है। साथ ही आप अपने Followers की संख्या और Upload की गयी विडियो को देख सकते है।
जोश एप से पैसे कैसे कमाए?
Josh App आपको पैसे नहीं देता है। पैसे कमाने के लिए आपको अन्य तरीके अपनाने होते है। Josh App से पैसे कमाने के लिए अपने Followers बढ़ने होंगे। बिना Followers के आप पैसे नहीं कमा सकते है।
Josh App पर Followers बढ़ा कर निम्न तरीको से पैसे कमा सकते है।
1- Affiliate Marketing करके Josh App से पैसे कमाए।
Josh App से पैसे कमाने सबसे पहला तरीका है एफिलिएट मार्केटिंग, इसमें आप किसी कंपनी के प्रोडक्ट के एफिलिएट लिंक के द्वारा प्रमोट कर सकते है। यदि कोई User आपके दिए गए लिंक से प्रोडक्ट खरीदता है तो कंपनी आपको Commission देती है। कुछ कंपनिया प्रति प्रोडक्ट की बिक्री पर 50% से लेकर 80% तक Commission देती है।
2- Sponsorship के द्वारा पैसे कमाए?
जोश एप से पैसे कमाने का दूसरा सबसे अच्छा तरीका है Sponsorship, इसमें कई छोटी- बड़ी कंपनी अपने प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया Influencer के के पास जाती और अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन उनके विडियो में करने को कहती है। और उसके बदले में कंपनिया Influencer को पैसे देती है।
Influencer अपने विडियो में कम्पनी के प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देते है। जिससे कंपनी की बिक्री बढती है और कंपनी उसके बदले में अच्छे पैसे देती है। लेकिन Sponsorship के लिए आपके Followers ज्यादा होने चाहिए।
3- Collaboration Video बनाकर जोश एप से पैसे कमाए।
Josh App पर कमाई करने का तीसरा सबसे बेहतरीन तरीका Collaboration Video बनाना है। इसमें आप उन लोगो के साथ विडियो बना सकते है जिनके Followers की संख्या कम है। Collab विडियो बनाने के लिए आप उनसे पैसे ले सकते है।
4- Cross Promotion द्वारा जोश एप्प से पैसे कमाए।
यदि आपके जोश एप्प पर followers है तो आप Cross Promotion कर सकते है। जब कोई एक Social Media यूजर अपने अपने अकाउंट से किसी दुसरे अकाउंट को प्रोमोट करता है तो उसे Cross Promotion कहा जाता है।
Cross Promotion के जरिये आप अन्य सोशल मीडिया अकाउंट जैसे YouTube, Facebook, Instagram, Twitter, आदि को अपने अकाउंट से प्रोमोट करने के बदले में पैसे चार्ज कर सकते है।
5- Brand Promotion करके Josh एप्लीकेशन से पैसे कमाए।
जब आपके followers अधिक होंगे तो आपसे कई छोटी और बड़ी कंपनियां अपने प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए आपको Brand Ambassador बना देती है। जिसके बदले में आपको लाखो रुपये देती है।
आपने कई विडियो में देखा होगा की कई बड़े सोशल मीडिया यूजर बड़ी कंपनियों के ब्रांड को प्रोमोट करते नजर आयेंगे।
6- मोबाइल एप्प के माध्यम से पैसे कमाए।
आपको मोबाइल में कई मोबाइल एप्लीकेशन ऐसे मिल जायेंगे जिन्हें Refer करने से आपको पैसे मिलते है। आप किसी भी App में अपना अकाउंट बनाकर उसका Refer Link अपने शोर्ट विडियो में डाल सकते हो।
यदि कोई यूजर आपके Refer Link से अपना अकाउंट बनाता है तो आपको Referral Income होती है। आप Groww App, Upstox, CoinSwitch Kuber, आदि जैसे Trading App को प्रोमोट करके 100 से 500 रुपये प्रति Refer कमा सकते है।
जोश एप से पैसे कमाने के लिए क्या करना पड़ता है?
जोश एप्प से पैसे कमाने के लिए आपके Followers होने जरुरी है दूसरा आपके विडियो पर Views भी आने चाहिए। Followers यदि कम है और आपके विडियो पर Views अच्छे आयेंगे तो भी आप पैसे कमा सकते है। यदि आप निचे दिए गए टिप्स को फॉलो करेंगे तो निश्चित तौर पर आप जोश एप से पैसे कमाएंगे।
- Video की Quality पर ध्यान दें।
- Regular Video Upload करते रहें।
- Trending Topic पर विडियो बनाये।
- Viewer के पसदं अनुसार विडियो बनाये।
- अपने विडियो में Viewers का ध्यान आकर्षित करें।
इस तरह से जोश एप में अपने followers और Viewers बढाकर पैसे कमा सकते है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Loco App से पैसे कैसे कमाए?
- Roz Dhan App से पैसे कैसे कमाए?
- Moj App से पैसे कैसे कमाए?
- बैंक से पैसे कैसे कमाए?
- Binomo App से पैसे कैसे कमाए?
- YouTube Shorts Video से पैसे कैसे कमाए?
- Halaplay App से पैसे कैसे कमाए?
- टीम बनाने वाला ऐप्स से पैसे कमाए?
- Gamezy App से पैसे कैसे कमाए?
- BalleBaazi App से पैसे कैसे कमाए?
- Winzo App से पैसे कैसे कमाए?
- Meesho App से पैसे कैसे कमाएं?
FAQ for Josh App in Hindi
आप जोश एप में मिनिमम 5 सेकंड और अधिकतम 64 सेकंड तक के विडियो अपलोड कर सकते है।
हाँ, Josh एक भारतीय सोशल मीडिया एप्लीकेशन है, और जोश एप के अनुसार आपकी जानकारी को सुरक्षित रखा जाता है। इसके सभी डाटा भारत में ही स्टोर किया जाता है।
Josh App में Followers बढ़ने के लिए नियमित अच्छी Quality के विडियो अपलोड करते रहें और अपने followers की रूचि के अनुसार विडियो बनाते रहें। आपके followers जल्दी बढ़ेंगे।
जोश एक भारतीय मोबाइल एप्लीकेशन है। जिसकी वजह से आप 12 भारतीय विभिन्न भाषाओँ (तमिल , गुजराती, कन्नडा, ओरिया, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तेलुगु, बांग्ला, और भोजपुरी, आदि में विडियो देख सकते है।
Josh App केवल शोर्ट विडियो बनाने और मनोरजक विडियो देखने का एक मोबाइल एप्लीकेशन। इसलिए जोश एप्प आपको विडियो बनाने के पैसे नहीं देता है। आप इसमें followers बढाकर अन्य तरीको से पैसे कम सकते है। जैसा की हमने आपको बताया है।
निष्कर्ष: जोश एप से पैसे कैसे कमाए? हिंदी में जानकारी
दोस्तों, इस लेख में हमने Josh App क्या है? के बारे में सभी जानकारी आपको दी है, उम्मीद करते है आपको समझ गए होंगे की जोश एप से पैसा कैसे कमाए?
उम्मीद आपको Josh App के बारे में जानकारी अच्छी लगी होगी, अगर आपको जानकारी अच्छी लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें जिसे वह भी पैसे कमाने वाले एप्प के बारे में जान सके।