Khata Book App: यदि आपको अपने दुकान, ऑफिस या बिज़नस का हिसाब किताब रखने में परेशानी होती है। इस लेख में हम आपको खाता बुक एप्प के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। जो की एक डिजिटल खाता बुक है। यह एप्प दैनिक लेनदेन को मैनेज करने में काफी उपयोगी है। इसलिए आपको खाताबुक एप्प के बारे में पूरी जानकारी होने चाहिए।
क्योकि बिज़नस में लेनदेन का हिसाब रखना बहुत जरुरी होता है। चाहे छोटा बिज़नस हो या बड़ा लेनदेन का हिसाब रखना पड़ता है। बिना हिसाब किताब के बिज़नस को चलाना मुश्किल होता है।
कुछ लोग अपने लेनदेन को लिखने के लिए किसी Dairy या बही खाते का इस्तेमाल करते है, जिसे हमेशा साथ लेकर चलना थोडा मुश्किल होता है। क्योकि इसे खो जाने का डर रहता है। इसी समस्या के निवारण के लिए खाता बुक एप्प को बनाया गया है।
चलिए बिना समय गवाएं जानते है, खाता बुक एप्प क्या है?, KhataBook App के फीचर क्या है? खाता बुक एप्प के फायदे क्या है? Khata Book App को कैसे चलते है?, आदि।
अनुक्रम
Khata Book App क्या है?
KhataBook एक Digital Ledger मोबाइल एप्लीकेशन है, जिसकी सहायता से आप अपने बिज़नस के उधार खाते को डिजिटल रूप में बदल सकते है। व्यवसायी अपने उधार ग्राहकों के लिए जमा (Credit) और नाम (Debit) लेनदेन रिकॉर्ड रखने के लिए एप्प का इस्तेमाल कर सकते है।
यह एप्प सभी प्रकार के बिज़नस के लिए कस्टमर के उधार खातो का रख रखाव करने के लिए 100% मुफ्त और सुरक्षित है। इस एप्प का उपयोग आप मोबाइल के अलावा डेस्कटॉप पर भी उपयोग कर सकते है।
इस एप्प की सबसे खास बात यह है, आप अपने कस्टमर से बकाया राशी लेने के लिए SMS और WhatsApp रिमाइंडर भेज सकते है। और मंथली अपने ग्राहकों को PDF फाइल में स्टेटमेंट भेज सकते है।
खाता बुक के फाउंडर कौन है?
KhataBook एक भारतीय मोबाइल एप्लिकेशन है। इस ऐप की शुरुआत साल 2018 में हुई थी, जिसका मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक में स्थित है। इस ऐप के सह-संस्थापक (Co-Founder) रवीश नरेश, वैभव कल्पे, आशीष सोनोन, दिनेश कुमार और जयदीप पूनिया हैं। वर्तमान में इस कंपनी के सीईओ रवीश नरेश हैं।
Quick Review of Khata Book App in Hindi
Khata Book App के मुख्य बिंदु | विवरण |
एप्प का नाम | KhataBook Credit AccountBook Book App |
मुख्यालय | बंगलौर, कर्नाटक |
एप्प की शुरुवात | 2018 |
एप्प के फाउंडर | रविश नरेश |
कुल डाउनलोड | 5 करोड़ से अधिक |
डाउनलोड एप्प साइज़ | 14MB |
गूगल प्ले स्टोर पर रेटिंग | 4.6/5 |
एप्प स्टोर पर रेटिंग | 4.7/5 |
फ़ोन में खाता बुक एप्प कैसे डाउनलोड करें?
यदि आप भी Khata Book App डाउनलोड करने की सोच रहें है तो आप अपने स्मार्टफोन या iOS फ़ोन में आसानी से डाउनलोड कर सकते है। स्मार्टफोन में डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Play Store खोलें।
- इसके बाद सर्च बार में “Khata Book” टाइप कर सर्च करें।
- आपके सामने खाता बुक एप्प आएगा जिस पर क्लिक करें।
- इसके बाद Install बटन पर क्लिक करें।
- थोड़ी देर में खाता बुक एप्प आपके फ़ोन में डाउनलोड हो जायेगा।
इस तरह से आप अब्दी ही आसानी से खाता बुक एप को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते है।
कंप्यूटर में खाता बुक एप्प कैसे डाउनलोड करें?
यह एप्प व्यापारियों का हिसाब किताब रखने में मददगार है, इसलिए कई लोग अपने हिसाब किताब को Maintain रखने के लिए इस एप्प का अपनी दुकान, ऑफिस में Desktop और Laptop पर भी इस्तेमाल करते है। यदि आप भी अपने कंप्यूटर और लैपटॉप में इस एप्प का इस्तेमाल करना चाहते है तो निचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने कंप्यूटर में Bluestack सॉफ्टवेर को Internet से डाउनलोड करके इनस्टॉल करें।
- अब इस सॉफ्टवेर को अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप में खोलें।
- अब आप प्ले स्टोर की तरह Khata Book App टाइप करके सर्च करें और इनस्टॉल करें।
- इनस्टॉल होने के बाद इसे ओपन करें और अपना अकाउंट बनाकर इसका इस्तेमाल करें।
इस तरह से आप Bluestack की मदद से अपने कंप्यूटर और लैपटॉप में खाता बुक एप्प का इस्तेमाल कर सकते है।
Khata Book App के फीचर क्या है?
खाता बुक एप्प में हिसाब किताब के रख रखाव के लिए कई महत्वपूर्ण Features उपलब्ध है, जो इसे इस्तेमाल करने में खास बनाते है।
- खाता बुक के कई फीचर बिलकुल फ्री में इस्तेमाल कर सकते है।
- खाता बुक एप्प का इंटरफ़ेस आसन होने की वजह से इसका उपयोग करना बहुत ही आसन है।
- आप अपने कस्टमर के प्रत्येक लेनदेन का Free में SMS भेज सकते है, और उसे समय-समय पर update कर सकते है।
- खाता बुक एप्प 100% है।
- आप अपने कस्टमर को समय-समय पर Reminder भेज सकते है, जिसके लिए आपको पहले से दिनांक सेटअप करना होता है।
- अपने ग्राहकों को PDF फाइल में स्टेटमेंट भी भेज सकते है।
- आप किसी भी समय कस्टमर के खाते में पैसे जमा कर सकते है और उधर जोड़ सकते है।
- अपने कस्टमर को WhatsApp पर भी बकाया भुगतान के लिए रिमाइंडर भेज सकते है।
- आप अपने ग्राहकों के खाते का समय-समय पर Backup लेकर रख सकते है। इसके अलावा यह आपको Automatic Backup की सुविधा प्रदान करता है।
- आप खाता बुक एप्प में कई कस्टमर के खाते का रखरखाव मुफ्त में कर सकते है।
- इसमें आपको AppLock मिलता है, जिसकी मदद से आप खाते को सुरक्षित रख सकते है।
- इस एप्प में आप दो अलग-अलग दुकानों का हिसाब किताब एक ही फ़ोन में रख सकते है।
Khata Book App में अकाउंट कैसे बनाते है?
खाता बुक एप्प को डाउनलोड करने के बाद, अपना अकाउंट बनाने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने फ़ोन में KhataBook App को ओपन करें।
- इसके बाद अपनी भाषा को चुने।
- अब “खाता बुक का उपयोग करना प्रारंभ करे” आप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर “पिन प्राप्त करें” आप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके दिए गए मोबाइल नंबर OTP प्राप्त होगा जिसे डालकर अपने अकाउंट को Verify करें।
- अब अपनी दुकान का नाम डालें और “NEXT” बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका खाता बुक अकाउंट बन चूका है।
इस तरह से आप अकाउंट बनाकर खाता बुक एप्प का इस्तेमाल कर सकते है।
खाता बुक एप कैसे चलाएं?
Khata Book App का इंटरफ़ेस आसान होने के कारण इसे इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। ऐप में अकाउंट बनाने के बाद जब आप इसे खोलते हैं तो आपको तीन विकल्प मिलते हैं, जिनका उपयोग निम्न प्रकार से कर सकते है।
Home
जैसे ही आप खाता बुक एप्प खोलते है आपको होम पेज दिखाई देता है। यहाँ आपको सभी कस्टमर की लिस्ट मिलती है, और उनसे कितने पैसे लेने है वह भी दिखाई देता है। साथ ही होम पेज के सबसे ऊपर की तरफ कुल कितना पैसा ग्राहकों से लेना है दिखाई देता है।
More
इस आप्शन की मदद से आप अपनी दुकान की जानकारी को update कर सकते है। इसके अलावा जिन ग्राहकों से आपको पैसे लेने है उन्हें रिमाइंडर भी भेज सकते है।
इस आप्शन में आपको Visiting Card का आप्शन मिलता है, जिस पर क्लिक करके अपनी दुकान का फ्री में Visiting Card भी बनवा सकते है।
Add Customer
इस आप्शन का उपयोग नए उधार ग्राहकों को जोड़ने के लिए किया जाता है। नए ग्राहकों को जोड़ने के लिए “Add Customer” बटन पर करें। इसके बाद Customer का नाम और मोबाइल नंबर डालकर “Save” आप्शन पर क्लिक करें। सेव करते ही आपका नया ग्राहक खाता बुक एप्प में जुड़ जायेगा।
Khata Book App इस्तेमाल करने के फायदे क्या है?
खाता बुक एप्प उपयोग करने के कई फायदे है, जो की निम्न है।
- अपनी दुकान का Free में Visiting Card बना सकते है।
- अपने ग्राहकों के खाते का ऑनलाइन बैकअप ले सकते है।
- अनलिमिटेड ग्राहकों के खाते को जोड़ सकते है और उनके साथ लेनदेन कर सकते है।
- आप अपने ग्राहकों से उधार पैसे लेने के लिए फ्री में SMS और WhatsApp द्वारा रिमाइंडर भेज सकते है।
- आप अपने ग्राहकों के हिसाब किताब को अपने मोबाइल से कर सकते है। आपको अलग से खाता बुक रखने की जरुरत नहीं होती है।
- यदि किसी कारणवश आपका मोबाइल खो जाता है तो आप पुनः अपने लिए हुए Backup से अपने ग्राहकों के खाते को प्राप्त कर सकते है।
- खाता बुक एप्प बिलकुल फ्री है, इसलिए कोई भी व्यक्ति इस एप्प का इस्तेमाल आसानी से कर सकता है।
खाता बुक कस्टमर केयर नंबर
यदि आपको खाता बुक एप्प को इस्तेमाल करने में किसी भी तरह की समस्या का सामना करना पद रहा है तो आप निचे दिए गए कस्टमर केयर नंबर से संपर्क करके अपनी समस्या को हल कर सकते है।
KhataBook App Customer Care Number: +91-9606800800
KhataBook App Customer Care Email: [email protected]
यह भी पढ़ें:
- OTT Platform क्या है?
- OctaFX Trading App क्या है?
- Bank Mitra क्या है?
- Apna App क्या है?
- Freelancer क्या है?
- YouTube से पैसे कैसे कमाए?
- Amazon से पैसे कमाए?
- Bank से पैसे कैसे कमाए?
- e-Shram Card क्या है?
- Podcast क्या है?
- YouTube Shorts Video से पैसे कैसे कमाए?
- टीम बनाने वाले एप्प से पैसे कमाए।
FAQ for Khata Book App in Hindi
वर्तमान में खाता बुक का इस्तेमाल करना फ्री है। जिसे कोई भी व्यक्ति या व्यवसायी बिना शुल्क दिए आसानी से इस्तेमाल कर सकता है।
खाता बुक एप्प के फाउंडर रविश नरेश है, इसकी शुरुवात वर्ष 2018 में बंगलोरे में की थी, और करोडो भारतीय इस एप्प का इस्तेमाल अपने बिज़नस के लिए कर रहे है।
खाताबुक एप्प एक भारतीय कंपनी है, जिसका मुख्यालय बंगलौर, कर्नाटक में स्थित है।
कम्पनी के अनुसार खाता बुक एप्प पूरी तरह सुरक्षित है, आप अपने कस्टमर के खाते का ऑनलाइन बैकअप समय-समय पर ले सकते है। जिससे आपके सभी लेनदेन सुरक्षित रहें।
निष्कर्ष- खाता बुक ऐप क्या है हिंदी में
इस लेख में आपने जाना की KhataBook App क्या है? उम्मीद करते है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं।
अब आप समझ गए होंगे की Khata Book App के लाभ क्या है? अगर आपको जानकारी पसंद आये तो इसे अपने दोस्तों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर शेयर करें। ताकि यह जानकारी ज्यादा से ज्यादा से लोगो मिल सके।
अगर आपके मन में Khata Book से सम्बंधित किसी प्रकार का सवाल है तो कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे