Netflix Kya Hai: अगर आप किसी ऐसे Video Treaming OTT प्लेटफार्म की तलाश कर रहें है जहाँ पर आप Latest Bollywood Movies, TV Shows, Web Series, आदि अपने मोबाइल, लैपटॉप, टीवी, स्ट्रीमिंग डिवाइस, आदि को देख सकें तो हम इस लेख में Netflix के बारे में बताने वाले है जो एक बहुत ही पोपुलर विडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है।
आज कल ज्यादातर लोग मूवी देखने के लिए लैपटॉप या मोबाइल का इस्तेमाल करते है क्योकि इसमें टाइम की कोई पाबन्दी नहीं होती है। इसमें विडियो को देखने के साथ डाउनलोड भी कर सकते है। और आपका मन चाहें तब विडियो को देख सकते है।
आज कल Internet पर Amazon Prime, Hotstar, Voot App, SonyLive जैसे कई Best Video Streaming Services उपलब्ध है। इन्ही में से एक Netflix है जहाँ आप कई तरह की अनलिमिटेड नई और पुरानी फ़िल्में, टीवी शोज, वेब सीरीज, आदि देखने के लिए कर सकते है।
ऑनलाइन मूवीज देखते समय यूजर को सबसे ज्यादा चिंता डाटा खर्च की होती है लेकिन Netflix पर आप अपने Device और Internet Cannection के अनुसार Video Quality Format को बदल सकते है।
चलिए बिना समय गवाएं जानते है Netflix क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें? विस्तार से जानते है।
अनुक्रम
Netflix क्या है?
नेटफ्लिक्स दुनिया की सबसे बड़ी सब्सक्रिप्शन स्ट्रीमिंग सेवा है, यह एक ऑन-डिमांड सेवा है जहां आप अपने मोबाइल, कंप्यूटर, स्मार्ट टीवी, या स्ट्रीमिंग डिवाइस पर टीवी शो, मूवी, वेब सीरीज, अवार्ड शो, डॉक्यूमेंट्रीज़, किड्स विडियो आदि जैसे कार्यक्रमों को आसानी से देख सकते हैं।
आप नेटफ्लिक्स पर मासिक सब्सक्रिप्शन फीस देकर कई तरह की नई और पुरानी बॉलीवुड मूवी, हॉलीवुड मूवी, टीवी सीरियल, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्रीज़, आदि विडियो को बिना ऐड देख सकते है। जो की नेटफ्लिक्स का सबसे बढ़िया फीचर है।
नेटफ्लिक्स दुनिया की सबसे बड़ी मनोरंजन सेवाओं में से एक है, जिसका इस्तेमाल 190 से अधिक देशों में 200 मिलियन से अधिक मेम्बर टीवी शो, मूवी, डॉक्यूमेंट्रीज़, आदि देखने के लिए कर रहें हैं।
नेटफ्लिक्स को स्कॉट्स वैली, कैलिफ़ोर्निया में 1997 में रीड हेस्टिंग्स और मार्क रैंडोल्फ़ द्वारा सदस्यता-आधारित डीवीडी सेवा के रूप में शुरू किया गया था। जो अपने ग्राहकों को DVD उपलब्ध कराती थी।
बाद में नेटफ्लिक्स ने वर्ष 2007 में स्ट्रीमिंग सेवा शुरू की। वर्तमान में इसका मुख्यालय लॉस गैटोस, कैलिफ़ोर्निया, यूएसए में स्थित है।
Netflix App को डाउनलोड कैसे करें?
Netflix App को डाउनलोड करना बहुत आसान है। अगर आप एंड्राइड यूजर है तो इस एप्प को Play Store से डाउनलोड कर सकते है। और अगर आप iOS यूजर है तो App Store से डाउनलोड कर सकते है।
Play Store से Netflix App को डाउनलोड करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Play Store ओपन करें।
- इसके बाद Search बार में Netflix टाइप करके सर्च करें।
- आपके सामने Netflix App दिखाई देगा जिसे सलेक्ट करके Install बटन पर क्लिक करें।
- कुछ ही देर में आपके फ़ोन में नेटफ्लिक्स डाउनलोड हो जायेगा।
इस तरह से आप iOS यूजर भी अपने फ़ोन में नेटफ्लिक्स को डाउनलोड कर सकते है।
Netflix पर अकाउंट कैसे बनाये?
Netflix App को डाउनलोड करने के बाद, नेटफ्लिक्स पर अकाउंट बनाने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।
Open Netflix App or Website
सबसे पहले अपने फ़ोन में Netflix App या वेबसाइट को ओपन करें।
Enter your Email Address
इसके बाद अपना Email ID डालकर Get Started पर क्लिक करें।
Salect Your Netflix Plan
इसके बाद अपना Plan Choose करना है जिसके लिए See The Plan बटन पर क्लिक करें।
यहाँ आपको 4 प्रकार के प्लान Mobile, Basic, Standard, Premium मिलेंगे। अपने अनुसार किसी भी एक प्लान को सलेक्ट करें और Continue पर क्लिक करें।
- Mobile- यह प्लान केवल मोबाइल के लिए है जिसमे आपको Unlimited Movies और TV Serial देखने को मिलते है।
- Basic- इस प्लान में आप मोबाइल के साथ-साथ Laptop और TV पर भी Movies, Serial देखने की सुविधा मिलती है।
- Standard- इस प्लान में आपको एक साथ 2 Screen पर देखने की सुविधा मिलती है साथ इसमें HD Quality सुविधा मिलती है।
- Premium- इस प्लान में आपको एक साथ 4 Screen पर Ultra HD विडियो देखने की सुविधा मिलती है। बाकि सभी सुविधाएँ Standard Plan की तरह ही होती है।
Create Netflix Account
प्लान सलेक्ट करने के बाद Create Account पर क्लिक करें। इसके बाद आपको निम्न जानकारी को भरना है।
- Enter Email Address- अपना Email Address भरें।
- Password- अब सिक्यूरिटी के लिए अपना Password बनाये।
- Tap on Continue – Continue बटन पर क्लिक करें।
Setup Your Payments
इसमें आपको अपने Credit Card या Debit Card की जानकारी डालनी है।
जैसे- पहला नाम, अंतिम नाम, Card Number, Expiry Date, Security Code (CVV Code).
कार्ड की सभी जानकारी भरने के बाद I Agree पर क्लिक करें। इसके बाद Start Membership पर क्लिक करें।
Will you Watch on any other Devices
यहाँ आपसे पुछा जायेगा, आप किस Device पर विडियो देखना चाहते है। अपनी सुविधानुसार Device को सलेक्ट करें।
Who will be watching Netflix
यहाँ आपसे पूछा जायेगा Netflix कौन-कौन देखेगा, उसका नाम डालना है और Continue पर क्लिक करना है।
इस तरह आप सभी जानकारी भरने के बाद Netflix पर अपना अकाउंट बना सकते है। और नेटफ्लिक्स पर Movies और Tv Serial देख सकते है।
Netflix का यूज कैसे करते है?
Netflix पर अकाउंट बनाने के बाद, चलिए जानते है हम नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल कैसे करते है और कैसे किसी भी मूवी और टीवी शो को देखते है।
जैसे ही हम Netflix अकाउंट में लॉग इन होते है हमारे सामने निम्न विकल्प दिखाई देता है। इन सभी विकल्प का इस्तेमाल क्या है और कैसे करते है। आएये जानते है।
Home
होम पेज में आपको कई तरह की सीरियल, बॉलीवुड मूवीज, हॉलीवुड मूवीज, शोज दिखाई देते है जिन्हें आप आसानी से देख सकते है। इसके साथ ही यहाँ आपको डाउनलोड बटन भी मिलता है। जिस पर क्लिक करके आप विडियो को डाउनलोड कर सकते है।
Search
Search ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप किसी भी Latest या Old Movie, Tv Show, आदि को Search कर सकते है। जैसे आपको Ye Rishta Kya Kahlata Hai टीवी सीरियल देखना है या Kya Super Kool Hai Hum मूवी देखना है तो इसका नाम टाइप करके सर्च करें।
Coming Soon
इस ऑप्शन में आपको सभी आने वाली फिल्मे, वेब सीरीज, टीवी एपिसोड, आदि की जानकारी मिलती है।
Downloads
Downloads ऑप्शन में आपको वह सभी विडियो मिलती है जिन्हें आपने डाउनलोड किया था। आप अपने डाउनलोड किये विडियो पर क्लिक करके यहाँ से देख सकते है।
More
More ऑप्शन में आपको Account Setting से सम्बंधित जानकारी मिलती है। यहाँ से आप अपने Account सम्बंधित जानकारी को Update कर सकते है या देख सकते है।
Netflix में कितना डाटा खर्च होता है?
नेटफ्लिक्स में कितना Internet Data इस्तेमाल होता है यह पूरी तरह से आपके Device पर निर्भर करता है। इसके साथ ही यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस Quality में Video देख रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर डाटा यूज इस प्रकार से हो सकते है।
- Low- अगर आप सामान्य क्वालिटी में विडियो को देखते है तो लगभग प्रति घंटा 0.4GB डाटा खर्च होता है।
- Medium- यदि आप माध्यम क्वालिटी में विडियो देखते है तो लगभग प्रति घंटा 0.8GB डाटा का इस्तेमाल होता है।
- High- यदि आप अच्छी क्वालिटी में विडियो देखते है तो करीब प्रति घंटा 3GB डाटा खर्च होता है और Ultra HD के लिए प्रति घंटा 7GB डाटा इस्तेमाल होता है।
- Automatic- इसमें आपके इन्टरनेट कनेक्शन के अनुसार आपकी विडियो क्वालिटी आटोमेटिक बदलती रहती है। यानि जैसी आपकी कनेक्टिविटी वैसी आपकी विडियो क्वालिटी।
- Highest- इसमें आप सबसे बेहतरीन क्वालिटी की वीडियोस देख सकते है।
Netflix प्रीमियम प्लान क्या है?
Netflix सब्सक्रिप्शन या प्रीमियम प्लान निम्न प्रकार से है। प्लान में समय के साथ बदलाव होते रहते है इसलिए प्लान लेने दे पहले Netflix की अधिकारिक वेबसाइट पर प्लान की जाँच अवश्य करें।
नेटफ्लिक्स प्लान | स्क्रीन की संख्या | मासिक प्रीमियम | HD Quality | Ultra HD क्वालिटी |
Mobile | 1 | 149 | NA | NA |
Basic | 1 | 199 | NA | NA |
Standard | 2 | 499 | Available | NA |
Premium | 4 | 649 | Available | Available |
आपको बता दूँ की Netflix के प्लान को आप कभी भी Change कर सकते है, Cancel कर सकते है। या बंद कर सकते है। यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है। आप इसे बंद करने के बाद दुबारा चालू भी कर सकते है।
Netflix के फायदे।
नेटफ्लिक्स के फायदे निम्न है।
- नेटफ्लिक्स पर आप कोई फिल्म, टीवी शो, वेब सीरीज, आदि कभी भी और किसी समय देख सकते है।
- यहाँ मूवी को HD और Ultra HD क्वालिटी में देख सकते है।
- अपने Device और Internet Connection के अनुसार Video Format को बदल सकते है। जिससे अपने डाटा को बचा सकते है।
- विडियो को डाउनलोड करके अपने फ्री टाइम में ऑफलाइन विडियो देख सकते है।
- नेटफ्लिक्स 30 दिन का Free Trials प्लान देता है जिसका इस्तेमाल करके आप Netflix के Features की जाँच कर सकते है। अगर आपको प्लान अच्छा लगता है तो आगे का सब्सक्रिप्शन ले सकते है।
- अगर आप मोबाइल का इस्तेमाल करते है और मोबाइल पर ही मूवीज, वेब सीरीज आदि देखना चाहते है तो आप केवल मोबाइल के प्लान ले सकते है।
- नेटफ्लिक्स पर आपको कई तरह के प्लान देखने को मिलते है जैसे Mobile, Basic, Standard, Premium आदि। आप अपने अनुसार किसी प्लान को ले सकते है और जरुरत पड़ने पर प्लान को Upgrade या Downgrade कर सकते है।
- यहाँ पर आपको 1 से अधिक यूजर के लिए अलग प्लान उपलब्ध है। जिसके लिए आपको Standards या Premium प्लान लेना होता है।
- Netflix पर आपको मूवी आय टीवी सीरियल के दौरान Advertisement या Ads देखने को नहीं मिलते है।
- Netflix पर आपको हर तरह की नहीं मूवी देखना को मिल जाती है। आपको किसी सिनेमा हॉल में जाने की जरुरत नहीं पड़ती है।
नेटफ्लिक्स का कस्टमर केयर नंबर क्या है?
अगर आपके मन में नेटफ्लिक्स से सम्बंधित कोई सवाल या समस्या है तो आप नेटफ्लिक्स कस्टमर केयर से संपर्क करके इसका हल निकल सकते है। जिसके लिए निम्न नंबर पर संपर्क करें।
Netflix Customer Care Number- 000-800-040-1843
Video Credit: Praveen Dilliwala
इन्हें भी पढ़ें:
- Best YouTube Channel Ideas 2022- Unique 51 Niches
- YouTube Video Kaise Banaye? सीखें हिंदी में
- अपने YouTube Channel को Promote कैसे करें? 10 Best Tips
- अपने YouTube Channel पर Free में Subscribers कैसे बढ़ाएं?
- 11 Best Fantasy Cricket App in India: टीम बनाने वाला ऐप्स से पैसे कमाए।
- 5 Best Photo Editor Mobile App: जाने सबसे अच्छा फोटो एडिटर एप्प।
- 6 Best Competitive Exam Preparation Apps in Hindi-परीक्षा तैयारी ऐप
- E Shram Card क्या है? ई श्रमिक कार्ड कैसे बनायें? पूरी जानकारी।
- Gamezy App क्या है? और Fantasy Game खेलकर पैसे कैसे कमाए?
- Sixer App क्या है और खिलाडियों को Buy और Sell करके पैसे कैसे कमाए?
FAQ for Netflix in Hindi
नेटफ्लिक्स की शुरुवात वर्ष 1997 में रीड हेस्टिंग्स और मार्क रैंडोल्फ़ ने की थी जिसका मुख्यालय कैलिफोर्निया में स्थित है।
आप हर महीने का सब्सक्रिप्शन प्लान देकर अपने स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप या स्ट्रीमिंग डिवाइस पर नेटफ्लिक्स विडियो देख सकते है। वर्तमान में Netflix का सब्सक्रिप्शन प्लान 149 से 649 रुपये है।
आप नेटफ्लिक्स पर कई तरह की मूवीज, टीवी शो, डॉक्यूमेंटरी, अवार्ड शो, किड्स विडियो, आदि देख सकते है।
आप Netflix मेम्बरशिप लेते समय किड्स एक्सपीरियंस शामिल होता है। बच्चे पारिवारिक टीवी सीरियल और मूवीज देख सकते है। लेकिन आप उनके द्वारा देखे जाने वाले विडियो कंटेंट को कण्ट्रोल कर सकते है। आप उन टाइटल को ब्लाक कर सकते है जिन्हें आप नहीं चाहते की आपके बच्चे देखें।
निष्कर्ष- नेटफ्लिक्स क्या होता है हिंदी में।
इस लेख में आपने जाना की Netflix क्या है और इसे यूज कैसे करते है? उम्मीद करते है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं।
अगर आपको यह लेख Netflix कैसे इस्तेमाल करे? पसंद आये तो इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर शेयर करें। ताकि यह जानकारी ज्यादा से ज्यादा से लोगो मिल सके।
अगर आपके मन में Netflix से सम्बंधित किसी प्रकार का सवाल है तो कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।