Nifty Kya Hai: आपको हर दिन अखबारों या टीवी में Stock Market की खबरें देखने या सुनाने को मिलती होगी। जिसमें Nifty और Sensex का सबसे ज्यादा जिक्र होता है। जिसमें बताया जाता है कि निफ्टी इतने अंक नीचे गिरकर बंद हुआ और सेंसेक्स इतने अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।
जिन्हें इसके बारे में नहीं पता उनके मन में कई तरह के सवाल उठने लगते हैं। जैसे-Nifty क्या है? निफ्टी कैसे काम करता है? निफ्टी की गणना कैसे की जाती है? और यह अर्थव्यवस्था को कैसे प्रभावित करता है? अगर आपके मन में निफ्टी को लेकर कोई सवाल है, तो यह लेख आपके लिए काफी अहम होने वाला है।
यह लेख उन लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है जो Share Market में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। क्योंकि अगर आप शेयर बाजार में पैसा कमाना चाहते हैं तो निफ्टी और सेंसेक्स में क्या अंतर है। आपको यह पता होना चाहिए।
चलिए आपका ज्यादा समय नहीं लेते हुए Nifty के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने की एक कोशिश करते है।
Nifty क्या है? (What is Nifty)
Nifty, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का एक सूचकांक (Index) है। यह दो शब्दों (‘N’= National और ‘IFTY’ = Fifty यानि NSE-50) से मिलकर बना है। इसकी शुरुआत साल 1994 में हुई थी। जिसमें देश की टॉप 50 कंपनियों को उनके परफॉर्मेंस और सेक्टर के आधार पर स्थान दिया जाता है।
इन कंपनियों का एनएसई द्वारा समय-समय पर मूल्यांकन या ऑडिट किया जाता है। इस मूल्यांकन के आधार पर तय होता है कि निफ्टी-50 में किस कंपनी को शामिल करना है और किसे नहीं।
NSE में देश की 1600 से ज्यादा कंपनियां रजिस्टर्ड हैं। Nifty में इन कंपनियों का चयन देश के विभिन्न क्षेत्रों जैसे- Bank, Technology, Finance, Pharma, FMCG, Auto Sector, Media, Real State, Energy, आदि से किया जाता है। निफ्टी में 50 कंपनियों का चयन उनकी आर्थिक स्थिति, बाजार वैल्यू और प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।
Nifty कैसे काम करता है? (How does Nifty work in Hindi)
निफ़्टी का मुख्य काम Nifty में शामिल 50 कंपनियों और स्टॉक मार्केट के प्रदर्शन को जारी करता है। निफ़्टी में शामिल सभी 50 कंपनियों के प्रदर्शन से पता चलता है की किस क्षेत्र में कितनी तेजी है। क्योकि ये सभी कंपनियां भारत के विभिन्न क्षेत्रों से ली जाती है।
अगर निफ्टी 50 में शामिल किसी कंपनी को ज्यादा प्रॉफिट मिलता है तो उस कंपनी के शेयर की वैल्यू और डिमांड Stock Market में बढ़ जाती है। और अगर कंपनी घाटे में चली जाती है तो Shares की कीमत और मांग कम हो जाती है। इसका सीधा असर Nifty-50 के सूचकांक (Index) में भी देखने को मिलता है।
Nifty 50 सूचकांक के कम और ज्यादा होने का सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था (Economy) में भी देखने को मिलता है। अगर निफ़्टी में शामिल कंपनियों को मुनाफा नहीं हो रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था स्वतः ही निचे गिरने लगती है। और अगर इन कंपनियों को मुनाफा ज्यादा हो रहा है। अर्थव्यवस्था स्वतः ही ऊपर जाने लगती है।
निफ़्टी 50 का प्रदर्शन देखने के लिए आप Nifty Future और Nifty Chart को शेयर बाजार से संबंधित वेबसाइट और बिजनेस टीवी चैनलों पर भी देख सकते हैं।
निफ्टी-50 कैसे बनता है? (How is Nifty-50 made in Hindi)
NSE में लगभग 1600 से ज्यादा कंपनियां लिस्टेड हैं। NSE अपने इंडेक्स को Nifty-50 के आधार पर जारी करता है। Nifty में उन कंपनियों को शामिल किया जाता है जो स्टॉक मार्केट में सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस लिस्ट में शामिल सभी कंपनियां अलग-अलग सेक्टर की होती हैं। इन कंपनियों का चयन उनकी आर्थिक स्थिति, बाजार मूल्य और प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। कंपनी का पोर्टफोलियो इस तरह से बनाया जाता है जिससे की पूरी इकॉनमी को रिप्रेजेंट किया जा सके।
निफ़्टी में शामिल 50 कंपनियां अपने क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी होती है। इनका Market Capitalization पुरे बाजार का लगभग 60% होता है।
जब निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों के शेयर Investors द्वारा ज्यादा खरीदे जाते हैं तो Nifty Point बढ़ता है और जब बाजार में मंदी आने लगती है तो निफ्टी रुक जाता है या नीचे आने लगता है।
निफ़्टी और अर्थव्यवस्था।
यह बिलकुल सही है की देश कि अर्थव्यवस्था (Economy) में Nifty-50 का बहुत बड़ा योगदान है,अगर Nifty ऊपर जाती है, तो देश की अर्थव्यवस्था ऊपर जाती है और निफ़्टी निचे गिरती है, तो देश की अर्थव्यवस्था निचे आती है।
जैसा की हमने ऊपर बताया कि निफ़्टी में देश की शीर्ष 50 कंपनियां शामिल है जिनका मार्किट कैपिटलाइजेशन लगभग 60% है, तो जाहिर है कि इन कंपनियों का मुनाफा (Profit) कम होता है या मार्केट कॅपिटलाइज़शन कम होता है, तो इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है।
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि निफ्टी में देश की 50 कंपनियां शामिल हैं जिनका बाजार पूंजीकरण लगभग 60% है, तो जाहिर है कि अगर इन कंपनियों का मुनाफा कम है या बाजार पूंजीकरण कम है, तो इसका सीधा असर देश पर पड़ता है। अर्थव्यवस्था भी प्रभावित होगी।
निफ़्टी हमें बाजार में होने वाली तेजी और मंदी को दर्शाता है। इसके हमें समझ में आता है की बाजार में आगे क्या होने वाला है।
यदि कोई व्यक्ति शेयर बाजार के बारे में समझाना चाहता है तो उसे Nifty क्या होता है समझना बहुत जरुरी है।
Nifty और Sensex में क्या अंतर है?
Nifty और Sensex दोनों ही सूचकांक है। Nifty 50, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक है. और Sensex, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक है।
NSE में 1600 से अधिक कंपनियां सूचीबद्ध (Listed) हैं, जिनमें Nifty में शीर्ष 50 कंपनियां शामिल हैं। जबकि BSE में करीब 6000 कंपनियां सूचीबद्ध हैं, जिनमें से टॉप 30 कंपनियां Sensex में शामिल हैं।
Nifty और Sensex का काम एक ही है। दोनों का मकसद स्टॉक मार्केट की वास्तविक स्थिति को बताना है।
निफ़्टी के फायदे क्या है? (Advantage of Benefit in Hindi)
Nifty के फायदे निम्न प्रकार से है।
- Nifty 50 का देश की अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान है।
- इससे पता चलता है कि देश की अर्थव्यवस्था ऊपर जा रही है या नीचे।
- बाजार में हो रहे उतार-चढ़ाव (Up-Down) दिखाता है।
- निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों की मार्केट वैल्यू (Market Value) की जानकारी होती है।
- इससे हमें पता चलता है कि हमें किस सेक्टर में निवेश से फायदा होने वाला है।
Nifty कैलकुलेट कैसे होती है? (Nifty-50 Calculation)
Nifty 50 की गणना (Calculation) ‘Free Float Market Capitalization Weighted‘ द्वारा की जाती है। इसमें स्टॉक मार्किट की 50 शीर्ष कंपनियों को शामिल किया जाता है। यह कम्पनिया अलग-अलग क्षेत्रो से होती है।
Nifty-50 Calculation को समझने के लिए ProCapital.MohdFaiz के वीडियो को देखें। इन्होने बहुत अच्छे निफ़्टी की गणना को बताया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- SIP क्या होता है?
- Mutual Fund क्या है?
- NSE और BSE में अंतर क्या है?
- Groww App क्या है?
- Demat Account क्या होता है?
- Upstox क्या है?
- Stock Broker क्या होता है?
निष्कर्ष: Nifty 50 क्या है?
दोस्तों, उम्मीद है की मैंने आपको NSE क्या है? नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूरी जानकारी दी है। और उम्मीद करता हु की NSE का इतिहास और उद्देश्य आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा।
आपको कैसी लगी हमारी पोस्ट एनएसई क्या है? नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूरी जानकारी। हमें कमेंट बॉक्स में Comment करके जरूर बताये। इसके अलावा आपके मन में कोई सवाल है तो आप comment box में पूछ सकते है। मै पूरी कोशिश करूँगा आपके सवालो का जवाब देने की।