OTT Platform क्या है? और इसका Full Form क्या है? पूरी जानकारी।

OTT Platform- वर्तमान समय में लगभग सभी लोग स्मार्टफोन और इन्टरनेट का इस्तेमाल करते है। और अपना ज्यादातर समय मोबाइल पर ही बिताते है। एक तरह से हम कहें तो आज के दौर में लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल सूचनाओ का अर्दन-प्रदान करने के अलावा मनोरजन के लिए भी करने लगे है।

अगर आप भी इसका इस्तेमाल मनोरंजन के लिए करते है तो OTT Platform का नाम अवश्य सुना होगा। अगर आप OTT Service के बारे में नहीं जानते है तो इसके बारे में अवश्य जानना चाहिए क्योकि यह सर्विस आपके मनोरंजन को पहले से बेहतर बनती है।

जैसा की आप सभी जानते है Internet के विकास ने हमारे दैनिक जीवन पर बहुत ही ज्यादा प्रभाव डाला है। आज हम इसका इस्तेमाल करके अपना बिजली बिल, मूवी टिकेट, ट्रेन टिकेट, बस टिकेट, गैस बुकिंग, Fastag रिचार्ज, Email, विडियो कॉल, आदि कई ऐसे काम है जिन्हें हम घर बैठे आसानी से घर बैठे कर सकते है।

कई लोग ऐसे है जिन्हें अपने घर से निकलना पसंद नहीं है या यो कहें की वह लोग घर से बहार निकल नहीं सकते है। विशेषतौर पर ऐसे समय में जब Lock-Down का समय हो। ऐसे समय में फिल्मो को थिएटर में रिलीज़ करने में परेशानी होती है। इस समस्या को देखते हुए सभी फिल्म निर्माताओं ने फिल्म या वेब सीरीज को OTT Platform पर Release करना शुरू कर दिया है।

चलिए बिना समय गवाएं जानते है OTT Service क्या है?, ओटीटी प्लेटफार्म का पूरा नाम क्या है?, OTT Service कितने प्रकार की होती है?, OTT प्लेटफार्म के लाभ क्या है? और OTT Platform फर DTH Cable में क्या अंतर है?

OTT Platform क्या है?

OTT Platform एक विडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है, जो High Speed Internet के माध्यम से Video Content प्रसारित करती है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से मनोरंजन, टीवी प्रोग्राम, विज्ञापन, वेब सीरीज, फिल्म प्रसारण, लाइव विडियो स्ट्रीमिंग, आदि की स्ट्रीमिंग के लिए किया जाता है।

ओटीटी प्लेटफार्म आपको घर बैठे सभी मनोरंजक प्रोग्राम देखने का मौका प्रदान करता है। इसके आने से आप कभी भी कोई भी टीवी सीरियल अपने फ्री समय में स्मार्टफोन या स्मार्ट टीवी में देख सकते है।

यह सुविधा उन लोगो के लिए बेहतर है, जिनके पर एक Fix-Time का आभाव रहता है। इसमें आपको Setup Box, Cable और TV की जरुरत नहीं होती है, आपके पास केवल एक स्मार्टफोन और High Speed Internet कनेक्शन जरुरत होती है।

OTT Platform का मतलब (Full Form) क्या होता है?

OTT का पूरा नाम (Full Form) “Over The Top” है। हिंदी में ओटीटी का अर्थ “सबसे ऊपर” होता है।

O – Over

T – The

T – Top 

ओटीटी प्लेटफार्म कब से शुरू हुआ?

भारत में OTT सर्विस की शुरुवात Reliance Entertainment द्वारा वर्ष 2008 में Bigflix के नाम शुरू किया किया था। जिसे ज्यादा सफलता नहीं मिली। इसके बाद वर्ष 2010 में Digivive द्वारा भारत का पहला OTT मोबाइल एप्लीकेशन “NEXG TV” के नाम से शुरू किया गया था। जिसका उपयोग टीवी और Video on Demand के लिए किया गया।

NEXT TV App पर पहला Live Streaming Cricket Match IPL-2013-14 में स्मार्टफोन पर शुरू किया गया था। इसके बाद समय के भारत के दो बड़े OTT Platform Ditto TV (Zee) और Sony Liv को वर्ष 2013 में शुरू किया गया। जिसमे Song, Star Channel, Via-Com, Zee चैनल आदि को Ditto TV दिखाए जाते थे ।  

ओटीटी प्लेटफार्म सर्विस कितने प्रकार के होते हैं?

OTT प्लेटफार्म सर्विस मुख्यतः प्रकार के होते है, जो की निम्न है।

Transaction Video on Demand (TVOD)

यह सुविधा उन कस्टमर के लिए बेहतरीन है जो किसी TV Show, Film या Live Show को केवल एक बार देखना चाहते है। वह किसी भी प्रोग्राम का Subscription चार्ज देकर प्रोग्राम देख सकते है। यह सभी Customer के लिए उपलब्ध है।

Subscription Video on Demand (SVOD)

इस प्रकार की सर्विस का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। क्योकि इस प्रकार की सर्विस में हम TV प्रोग्राम, Web Series, Movie, आदि को Unlimited देख सकते है। लेकिन इसके लिए आपको Monthly Subscription लेना होता है। आप Subscription प्लान अपनी सुविधानुसार मासिक, या वार्षिक के हिसाब से ले सकते है। आपका Subscription Plan जैसा होगा वैसा ही आपको OTT पर सुविधाएँ मिलेंगी। 

इस प्रकार की सर्विस में आप OTT Platform पर बिलकुल मुफ्त में Web Series, Movie, टीवी शो, आदि देख सकते है। लेकिन विडियो देखते समय आपको बिच-बिच में Advertisement देखने को मिलेंगे। यह सर्विस YouTube की तरह ही होती है। जिस तरह आप YouTube पर विडियो देखते समय Ad देखते है उसी तरह AVOD सर्विस में विडियो देखते समय आपको Ads देखते होते है।

OTT Platforms के लाभ

ओटीटी प्लेटफार्म सर्विस के मुख्य लाभ निम्न है।

  • TV प्रोग्राम या मूवी देखने के लिए आपको DTH Connection या Cable Line की जरुरत नहीं तो है। OTT Content देखने के लिए आपको स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, डेस्कटॉप और एक Internet की कनेक्शन की जरुरत होती है।
  • OTT Platform पर आपको Quality Content देखने को मिलता है। यानि Original Content और HD Quality में देखने को मिलता है। 
  • आप अपनी सुविधानुसार OTT प्लेटफार्म चुन सकते है और जब मन चाहें तब बदल सकते है।
  • ओटीटी प्लेटफार्म की मदद से आप अपने मनपसंद प्रोग्राम को जब मन चाहें तब अपने स्मार्टफोन में देख सकते है।   
  • DTH या Cable कनेक्शन में आपको मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान मिलता है, लेकिन OTT प्लेटफार्म में आप मंथली सब्सक्रिप्शन के अलावा आप किसी निर्धारित प्रोग्राम या मूवी को चाहते है तो उसके लिए सब्सक्रिप्शन ले सकते है।
  • वर्तमान समय में कई स्मार्ट टीवी में Inbuild OTT App आने लगे है, आपको अलग से app इनस्टॉल करने की जरुरत नहीं होती है।
  • आप अपने स्मार्टफोन में आसानी से OTT App को Play Store से डाउनलोड कर सकते है।
  • आप OTT प्लेटफार्म पर अपने परिवार के साथ नयी फिल्म घर बैठे देख सकते है।

OTT Platform और Cable TV में अंतर क्या है?

OTT Platform और Cable TV में मुख्य अंतर निम्न प्रकार से है।

  • ओटीटी प्लेटफार्म का इस्तेमाल करने के लिए Internet Connection की जरुरत होती है। जबकि Cable TV चलने के लिए Internet की जरुरत नहीं होती है।
  • आप ओटीटी प्लेटफार्म पर कभी भी कोई भी टीवी सीरियल, मूवी, लाइव शो, देख सकते है, जबकि Cable TV पर आप निर्धारति समय पर ही देख सकते है।
  • आप OTT प्लेटफार्म पर कंटेंट देखते समय बिच में रोककर अपना दूसरा कार्य कर सकते है, जबकि Cable TV पर ऐसा नहीं कर सकते है।
  • ओटीटी प्लेटफार्म पर कभी भी कोई भी सीरियल का एपिसोड देख सकते है, लेकिन Cable TV में आप केवल वही प्रोग्राम देख सकते है जो वर्तमान में चल रहा है।
  • आप OTT प्लेटफार्म पर Web Series, Movie, Live Show, TV Serial कभी भी देख सकते है। लेकिन Cable TV पर नहीं देख सकते है।

भारत में Top 10 OTT Platform कौनसे है?

हम यहाँ आपको भारत के 10 सबसे बेहतरीन OTT Service के नाम दे रहें है। जिनका उपयोग आप कर सकते है । 

भारत में OTT Content का भविष्य क्या है?

भारत में OTT Platform के भविष्य की बात करें तो अमेरिकन कम्पनी Amazon Prime जो की एक OTT प्लेटफार्म है इसके युजेर्स पिछले कुछ वर्षो में बहुत ही तेजी से बढे है। इस हिसाब से आप अंदाजा लगा सकते है की भारत में आने वाले कुछ वर्षा में Cable TV की जगह OTT प्लेटफार्म ले लेगा।

इसका सबसे बड़ा कारण है भारत में Internet के विकास को मान सकते है साथ ही इसका दूसरा कारण लोगो के पास समय आभाव है। आज के समय में लोग अपने समय का इस्तेमाल अपने हिसाब से करना चाहते है।

लोग नहीं चाहते है की अपने पसंदीदा टीवी प्रोग्राम को देखने के लिए किसी फिक्स समय का इंतज़ार करें। वह किसी भी प्रोग्राम को अपने समयानुसार देखना चाहते है।

इसलिए हम कह सकते है की आने वाले समय में OTT उपयोगकर्ता की संख्या बढ़ेगी। और आने वाले समय में और भी OTT कंपनिया जन्म लेंगी।

Video Credit: Er Ajay Kumar

इन्हें भी पढ़ें:

FAQ for OTT Platforms in Hindi

क्या OTT प्लेटफार्म का इस्तेमाल करना फ्री है?

OTT Platform का उपयोग करने के लिए Subscription Plan लेना होता है। जिसके लिए आपको कुछ शुल्क देने होते है। प्रत्येक OTT प्लेटफार्म का Subscription प्लान और सर्विसेज अलग-अलग होते है। जैसे एक माह, तीन माह, 6 माह और एक वर्ष के लिए। आप आप अपने सुविधानुसार कोई भी प्लान के पैसे देकर OTT का इस्तेमाल कर सकते है।

OTT Platform का उपयोग कैसे करते है?

OTT प्लेटफार्म का उपयोग करने के लिए आपके पास स्मार्टफोन या Internet support करने वाले Device की आवश्यकता होती है। जिसमे आपको OTT App को डाउनलोड करके रजिस्ट्रेशन करना होता है और इसके बाद अपनी सुविधानुसार Subscription लेकर OTT प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर सकते है।

सबसे अच्छे OTT Service Provider कौन है?

ऐसी कई कंपनिया है जो OTT Service प्रदान करती है, लेकिन सबसे अधिक प्रचलित Amazon Prime और Netflix है जो लोगो को internet के माध्यम से Video Streaming की सुविधा प्रदान करती है।

भारत में सबसे अच्छी OTT service कौनसी है?

भारत में सबसे अधिक उपयोग किये जाने वाले OTT Service प्लेटफार्म Netflix, Amazon Prime, Alt Balaji, Hotstar, Voot, आदि है।

अंतिम शब्द: अपना एप्प क्या है हिंदी में जानकारी।

इस लेख में आपने जाना की OTT Platform क्या है? उम्मीद करते है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं।

अब आप समझ गए होंगे की OTT Service कितने प्रकार की होती है? अगर आपको जानकारी पसंद आये तो इसे अपने दोस्तों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर शेयर करें। ताकि यह जानकारी ज्यादा से ज्यादा से लोगो मिल सके।

अगर आपके मन में OTT Service से सम्बंधित किसी प्रकार का सवाल है तो कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे

नमस्ते! मेरा नाम सोनू सिंह है और इस Best Hindi Blog पर अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से Blogging, Earn Money, बैंकिंग, इंटरनेट, टेक्नोलॉजी आदि से संबंधित उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करता हूं। साथ ही मैं WeKens.com का Founder भी हूं। हमारे ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद!

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.