PayRup App Review in Hindi: वर्तमान समय में Digital Payment Platform को बहुत ज्यादा बढ़ावा मिल रहा है, तो इस बात को दयान में रखते हुए हमारे भारत देश को आगे बढ़ाने के लिए एक डिजिटल पेमेंट App का निर्माण किया गया जिसका नाम PayRup App रखा गया है।
आपको अगर यह नहीं पता है कि PayRup App क्या है, तो आपको घबराने की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि आज की हमारी पोस्ट में हम इसी के बारे में बात करने वाले हैं कि PayRup को Download कैसे करें? और PayRup App Features के बारे में भी हम चर्चा करने वाले हैं।
PayRup App के फायदे के बारे में भी हम इस पोस्ट के माध्यम से बात करेंगे। तो चलिए सबसे पहले यह जान लेते हैं कि पेरूप ऐप क्या है- PayRup App Kya Hai?
PayRup App क्या है? (What is Payrup in Hindi)
PayRup App भारत की सबसे तेज इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणाली है, जिसे वेब 3.0 की बेहतरीन तकनीक की सहायता से बनाया गया है। पेरूप की सहायता से Prepaid Recharge, Postpaid Bill, Electricity Bill और eGift Card जैसी सभी सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। इसी के साथ आप बेहतरीन ऑफर और उपहार कार्ड भी प्राप्त कर सकते हैं।
भारत की पेरूप ऐप को लॉन्चिंग इवेंट बेंगलोर में 9 January 2023 को महादेवप्पा हलागटी के द्वारा प्रारंभ (Launch) किया गया है। PayRup को सरल शब्दों में अगर बताया जाए तो यह एक प्रकार का इंटरनेट पर हमारा पूरी तरह से Digital Partner है। जो हमें काफी सेवाएं देता है जैसे- PayRup अपने उपयोगकर्ताओं को सभी प्रकार की Bill Payments, Travel Bookings, Utility Bills, Fastag और Mobile + DTH Recharge इत्यादि।
PayRup की खास बात तो यह है कि यह पूरी तरह से सुरक्षित है और हमें 24*7 सेवाएं उपलब्ध करवाता है यानी कि पूरे दिन में हम कभी भी इस ऐप के द्वारा आसान तरीके से भुगतान कर सकते हैं। इसी के साथ यह हमें eGift Card की सुविधा भी देता है।
PayRup पर Credit Card Payment कैसे करें?
पेरूप पर Online Credit Card payment करने के लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होता है जिनके बारे में हमने नीचे कुछ पॉइंट्स के माध्यम से चर्चा की है।
- सबसे पहले PayRup में Login करें।
- इसके बाद मेनू बार (Menu Bar) से “Credit Card” एक ऑप्शन को चुने।
- अब अपने उस ऑपरेटर को चुने जिस पर आप अपनी Bill Payment करना चाहते हैं।
- इसके बाद आवश्यक जानकारियां भरें। जैसे -Credit Card Number, Name on card आदि को भरें।
- अब आप अपनी Bill Amount को प्राप्त करें।
- “Proceed to payment” के बटन पर क्लिक करें।
- इसी के साथ Payrup के Payment Methods का इस्तेमाल कर अपने Credit Card Bill Payment को पूरा करें और मिलने वाले लेन देन पर Discount Coupons का आनंद लें।
PayRup से Online Recharge कैसे करें?
PayRup एक प्रकार से आपका ऑनलाइन साथी है। जिसमें कुछ ही क्लिक करने के भीतर आपके मोबाइल को रिचार्ज करने में आपकी बेहद सहायता करता है।
हमने नीचे आपको कुछ सरल स्टेप्स के माध्यम से समझाने की कोशिश की है PayRup से Online Recharge कैसे करें? कृपया उन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें –
- Step 1 – PayRup में उपयोगकर्ता के खाते को Login करें।
- Step 2 – Mobile Recharge Section में जाएं।
- Step 3 – अपना 10 अंक वाला मोबाइल नंबर enter करें।
- Step 4 – आपका ऑपरेटर, सर्कल के उसी प्रकार से चुना जाता है।
- Step 5 – Prepaid Recharge Plans की लिस्ट में से सबसे Best Prepaid plan को चुने।
- Step 6 – किसी भी सुविधाजनक Payment के विकल्प का इस्तेमाल करके Payment को आगे बढ़ाने के लिए “Proceed to pay” के विकल्प पर क्लिक करें।
- Step 7 – अब इस समय अपने पसंदीदा विकल्प जैसे Internet Banking, Credit or Debit card, MyRupee Wallet या फिर other e-Wallets के माध्यम से विकल्प को चुने।
- Step 8 – आपको जो सबसे ठीक Payment offers और Discount Coupons लगे उसको फील्ड मैं भरे और Payments को समाप्त करें।
PayRup App को Download कैसे करें?
अगर आप इस बात से परेशान हो रहे हैं कि PayRup App को Download कैसे करें? तो आपको परेशान होने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है इसे Download करना बेहद सरल है।
तो चलिए हम आपको इसके कुछ स्टेप्स बता देते हैं। जिससे आपको डाउनलोड करने में आसानी होगी –
- Step 1 : सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Play Store नाम की ऐप को ओपन करना है।
- Step 2 : Play Store ओपन करने के बाद आपको ऊपर सर्च करने के लिए एक विकल्प मिलेगा उसे चुने।
- Step 3 : अब आप उस सर्च विकल्प में PayRup App लिखकर सर्च करें।
- Step 4 : सर्च करने के बाद आपको “Install” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- Step 5 : क्लिक करने के बाद आपकी PayRup App Download होना शुरू हो जाएगी। जिस प्रकार नीचे फोटो में दर्शाया गया है। फोटो में दर्शाया गया है
- Step 6 : पेरूप ऐप अब डाउनलोड हो चुकी है, “Open” विकल्प को चुनकर आप इस ऐप को चलाकर फायदे उठा सकते हैं।
PayRup Account कैसे बनाये (How to create Payrup App Account)
पेरूप ऐप का उपयोग करने के लिए हमें इसमें अपना अकाउंट बनाना होगा, जिसके लिए आप निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- पेरूप ऐप को डाउनलोड करने के बाद ओपन करें।
- इसके बाद आपसे कुछ Permission माँगा जायेगा, आपको Allow करना है।
- अब आपको Get Start पर क्लिक करना है।
- इसके आपसे Finger Print Security का आप्शन मिलेगा, आप अपनी सुविधा अनुसार Yes या NO आप्शन सलेक्ट कर सकते है।
- अब आपको Login बटन पर क्लिक कर अपना मोबाइल नंबर डालें और Request OTP पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके दिए गए मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे डालकर Verify करें।
- इसके बाद आपके सामने Profile Setup का आप्शन आएगा, जिसमे आपको Email ID डालकर Submit करना है।
- अब आपके सामने PayRup App का होम पेज दिखेगा, अब आप e-wallet में Debit Card, UPI, Net Banking, Credit Card, आदि की मदद से पैसे Add करके भुगतान कर सकते है।
पेरूप ऐप की सुविधाएं (PayRup App Services in Hindi)
अब हम बात करने वाले हैं PayRup App Features के बारे में जो कि जानना बेहद आवश्यक है। तो चलिए कुछ पॉइंट के माध्यम से समझते हैं।
1. Mobile Recharge & DTH –
यहां आप Offers, Discounts और Recharge coins की प्रत्येक Prepaid Recharge Payments सुविधाएं देता हैं।पेरूप पर आप प्रत्येक रिचार्ज से कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।
2. Bill Payments –
PayRup के द्वारा उच्च स्तरीय सिक्योरिटी स्टैंडर्ड प्रदान किए जाते हैं। ताकी Bill-Desk पर आपकी ट्रांजैक्शन सुरक्षित रह सके।
3. Travel Bookings –
वर्तमान समय में पेरूप ऐप पर Travel Bookings, Hotel Booking और Flight Booking से संबंधित सेवाएं शुरू नहीं है। लेकिन बहुत जल्द भविष्य में यह सेवाएं शुरू कर दी जाएगी।
4. eGift Card –
eGift Card आपके द्वारा किसी स्टोर से खरीदे गए नियमित उपहार कार्ड की तरह ही काम करते हैं। जिसे आप अपने दोस्तों को भेज सकते हैं।
PayRup App Advantages in Hindi (PayRup App के फायदे)
अब हम PayRup App के फायदे के बारे में बात करने वाले हैं। जो कि हर नए उपयोगकर्ताओं के लिए जानना बेहद आवश्यक है क्योंकि जब हमें इसके फायदों के बारे में पता लग जाएगा।
तो हमें इसे इस्तेमाल कर पाना बेहद सरल हो जाएगा। तो चलिए अब हम PayRup App Advantage in Hindi को पॉइंट्स की मदद से समझते हैं-
- PayRup यूजर्स के लिए 24*7 सुविधाएं उपलब्ध करवाता है। जिसकी सहायता से उपयोगकर्ता को किसी भी प्रकार की परेशानी का हल जल्द से जल्द मिल जाता है।
- PayRup नए साल पर बहुत सारे offers दे रहा है। जिनमें सभी भुगतान पर PayRup अपने यूजेस को 5% Cashback देता है और Flat 30 रुपए on Mobile Recharges के डिस्काउंट भी देता है। जिससे उपयोगकर्ताओं को यह बेहद फायदा मिल रहा है।
- PayRup विभिन्न प्रकार की सेवाओं को देता है जैसे कि Mobile Recharges, Cable Recharges, Fastag Recharge Electricity Bill इत्यादि विभिन्न प्रकार के ऑफर के साथ तो यह भी यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद है।
- पेरूप की भुगतान करने की गतिविधि बहुत ज्यादा तेज है।
- PayRup हमारे सभी प्रकार के Security Service Standards की सुविधा भी देता है जिसमें हमें 100% सुरक्षा की गारंटी भी देता है।
- PayRup Payments का एक प्रकार का Quick & Easy Method है। जहां हम किसी भी समय कहीं भी Payments कर सकते हैं। खुद का कीमती समय गवाएं बिना।
पेरूप ऐप का कस्टमर केयर नंबर क्या है?
यदि आपको पेरूप ऐप से सम्बंधित किसी भी प्रकार के सवाल है, तो आप निचे दिए गए कांटेक्ट से संपर्क कर सकते है।
- PayRup App Email: [email protected]
- Payrup App Customer Care Number: +91 7999900030
- Official Website: https://payrup.com/
FAQ: Payrup App in Hindi
पेरूप भारत का एक सबसे तेज ई-भुगतान प्रणाली है, जिसका उपयोग ऑनलाइन रिचार्ज, दैनिक बिलों का भुगतान, प्रोडक्ट और सेवाओं की खरीद के लिए कर सकते है। इसके अलावा आप अपनी यात्रा के लिए टिकट बुकिंग और होटल बुकिंग आसानी से कर सकते है।
PayRup App को लॉन्चिंग इवेंट बेंगलोर में 9 January 2023 को महादेवप्पा हलागटी के द्वारा प्रारंभ (Launch) किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- VPA क्या है?
- 123Pay क्या है?
- EFT क्या है?
- AePS क्या है?
- eSports क्या है?
- eCommerce क्या है?
- POS (Point of Sale) क्या है?
- Top 10-Best Small Business Ideas
- Flipkart Seller कैसे बने?
- Amazon Seller Account कैसे बनाये?
- Google Task Mate क्या है?
- Google AdWords क्या है?
- Affiliate Marketing क्या है?
निष्कर्ष: PayRup App Kya Hai in Hindi
दोस्तों, इस लेख हमने आपको “पेरूप ऐप क्या है” के बारे में पूरी जानकारी दी है। और उम्मीद करते है कि पेरूप ऐप का इस्तेमाल कैसे करें आप अच्छे से समझ गए होंगे।
आपको यह पोस्ट “PayRup App क्या है और इसका उपयोग कैसे करे?” कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में Comment करके जरूर बताये। इसके अलावा आपके मन में पेरूप ऐप से सम्बंधित कोई अन्य सवाल है, तो आप हमें comment box में पूछ सकते है। हम आपके सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।