PhonePe App Review in Hindi: जब से NPCI ने UPI आधारित पेमेंट सिस्टम शुरू किया है तब से भारत में Google Pay, Paytm, Amazon Pay जैसे कई Best UPI Apps उपलब्ध है। इनमे से एक PhonePe App है। जिसके माध्यम से आप किसी को भी ऑनलाइन पेमेंट करने के साथ-साथ पैसे भी कमा सकते है।
अगर आप किसी ऐसे मोबाइल एप्प की तलाश कर रहें जिसके माध्यम से आसान और सुरक्षित तरीके से भुगतान कर सके तो, PhonePe भारत के सबसे सुरक्षित मोबाइल पेमेंट एप्लीकेशन में से एक है जो आपको कई तरह के Digital Payment करने की सुविधा देता है।
इस लेख में हम आपको PhonePe क्या होता है?, फ़ोनपे डाउनलोड कैसे करें?, फ़ोन में अकाउंट कैसे बनाये? PhonePe से बैंक अकाउंट कैसे जोड़ें? फोनेपे से पैसे कैसे भेजते है? फ़ोनपे का उपयोग और विशेताएँ क्या? के बारे में विस्तार से जानेंगे।
आइए बिना समय गवाएं जानते है PhonePe App क्या है और फोनेपे इस्तेमाल कैसे करें?
PhonePe App क्या है? (What is PhonePe App)
PhonePe एक UPI-आधारित ई-पेमेंट मोबाइल एप्लीकेशन है, इस एप्प का इस्तेमाल करके आप एक बैंक से दुसरे बैंक में पैसे ट्रान्सफर कर सकते है। इसके अलावा अपना मोबाइल रिचार्ज, उपयोगी बिल भुगतान, डीटीएच रिचार्ज, इलेक्ट्रिसिटी बिल, क्रेडिट कार्ड बिल, रेंट पेमेंट, लोन, रीपेमेंट, गैस सिलिंडर बुक, FASTag, एवं अन्य बिलों का पेमेंट आसान और सुरक्षित तरीके से कर सकते है।
फोनपे की शुरुवात वर्ष 2015 में समीर निगम (CEO), राहुल चारी (CTO), बुर्जिन इंजिनियर ने मिलकर की थी। जिसका मुख्यालय बैंगलोर में स्थित है। इस एप को वर्तमान में मुख्य 11 भाषाओँ अंग्रेजी, हिंदी, तेलगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली, गुजरती, ओडिया, पंजाबी में उपयोग कर सकते है।
फ़ोनपे ऐप को गूगल प्ले स्टोर से 10 करोड़ से अधिक लोगो ने डाउनलोड किया है और 97 लाख से अधिक लोगो ने 4.3/5 की रेटिंग दिया है। इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि यह ऐप कितना सुरक्षित और विश्वसनीय है।
PhonePe को भारत में सर्वश्रेष्ठ भुगतान ऐप के लिए ग्लोबल मोबाइल अवार्ड्स 2018 और सर्वश्रेष्ठ डिजिटल वॉलेट के लिए IAMAI डिजिटल अवार्ड्स 2019 पुरस्कार जीते हैं।
आइए जानते है फ़ोन पे का उपयोग क्या है।
फोनेपे का उपयोग (Use of PhonePe)
- पैसे भेज और प्राप्त कर सकते है।
- पैसे भेजने के लिए कोई चार्ज देना नहीं पड़ता है।
- उपयोगी बिल का भुगतान कर सकते है। जैसे- Electricity, Postpaid Mobile, Water Bill, Credit Card, आदि।
- ऑनलाइन शौपिंग का भुगतान कर सकते है।
- आप घर बैठे Health, Car, Bike, Term Life, Personal Accedent, आदि Insurance कर सकते है। इसके अलावा आप इन्सुरेंस रिन्यूअल भी कर सकते है।
- आप Mutual Fund, Gold, SIP में इन्वेस्टमेंट कर सकते है।
- अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है।
- आप किसी को भी UPI ID, QR Code, Bank Transfer के द्वारा पैसे भेज सकते है।
- आप फ़ोन पे की मदद प्रतिदिन 1 लाख रूपये (प्रति लेनेदेन 10000) ट्रान्सफर कर सकते है।
फ़ोनपे की मुख्य विशेषताएं। (Features of PhonePe)
- UPI आधारित पेमेंट सर्विस होने से यह बिलकुल सुरक्षित है।
- 11 से अधिक भाषाओँ को सपोर्ट करता है।
- 40 से अधिक Bank UPI को सपोर्ट करता है।
- यूजर फ्रेंडली इंटरफ़ेस होने की वजह से इस्तेमाल करना बहुत आसान है।
- आप इसके मदद से रिचार्ज, उपयोगी बिल, इन्वेस्टमेंट, इन्सुरेंस, शौपिंग, आदि का पेमेंट कर सकते है।
- प्रति Refer 100 रुपये कमा सकते है।
Quick Overview of Phone Pe App in Hindi
फोन पे एप्प के मुख्य बिंदु | विवरण |
---|---|
एप्लीकेशन का नाम | PhonePe: UPI, Recharge, Investment, Insurance |
फ़ोनपे एप कंपनी का नाम | PhonePe Private Limited |
फ़ोनपे एप की स्थापना | 2015 |
PhonePe के संस्थापक | समीर निगम (CEO), राहुल चारी (CTO), बुर्जिन इंजिनियर |
भारत में फ़ोनपे का मुख्यालय | बैंगलोर, भारत |
एप्प के कुल डाउनलोड | 10 करोड़ से अधिक |
अधिकतम भुगतान | 1.00 लाख रुपये प्रतिदिन |
एप्प फाइल साइज़ | Varies of Device |
प्ले स्टोर पर रेटिंग | 4.3/5 |
App Store पर Rating | 4.3/5 स्टार |
फ़ोन पे एप्प डाउनलोड लिंक | PhonePe App Download |
PhonePe का स्वामित्व Flipkart के पास है, जो भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक है, इसमें स्वयं वॉलमार्ट ने लगभग 200 मिलियन का निवेश किया है, जो एक अमेरिकन कंपनी है ।
फोनपे एप डाउनलोड कैसे करें? (Download PhonePe App)
आप फ़ोनपे को अपने स्मार्ट फ़ोन में आसानी से डाउनलोड और इनस्टॉल कर सकते है। अगर आप Android यूजर है तो Google Play Store से डाउनलोड कर सकते है और अगर आप iOS यूजर है तो Apps Store से डाउनलोड कर सकते है। फिर हम डाउनलोड करने की प्रक्रिया बता रहें है। निचे दिए स्टेप को फॉलो करके आप समझ पाएंगे की फोन पे कैसे डाउनलोड करते है।
PhonePe App डाउनलोड करने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने मोबाइल में Play Store ओपन करें
- इसके बाद सर्च बार में PhonePe टाइप करें।
- आपके सामने PhonePe App दिखाई देगा जिस पर क्लिक करें
- अब Install पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके मोबाइल में PhonePe इनस्टॉल हो जायेगा।
आप निचे दिए डाउनलोड बटन से पर क्लिक करके भी PhonePe Install कर सकते है।
इस तरह से आप आसानी से PhonePe App को Download कर सकते है। इस एप को डाउनलोड करने के बाद आईये जानते है PhonePe में Account बनाने कैसे बनाते है?
PhonePe Account बनाने के लिए क्या चाहिए?
फोनेपे पर अकाउंट बनाने पहले आपके पास निम्न चीजों की आवश्यकता होती है।
- Mobile Number जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए।
- Email Address या Gmail ID
- Bank Account
- Bank Debit Card और Credit Card
- Smart Phone
PhonePe App में अकाउंट कैसे चालू करें? (How to Create PhonePe Account)
यदि आप ऊपर बताये अनुसार Phone Pe App को अपने फोन में इंस्टॉल कर चुकें है तो, PhonePe में अपना अकाउंट बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने फोन में PhonePe App में को ओपन करें।
- इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर Proceed पर क्लिक करें।
- अब SMS, Camera, Contact को allow करें।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे डालकर Verify करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ पर Security के लिए पासवर्ड बनायें और Continue पर क्लिक करें।
- आपका PhonePe अकाउंट में Successfully Sign Up कर चुके है।
फ़ोन पे में Sign up करने के बाद, आपको PhonePe में लेनदेन के लिए अपना बैंक अकाउंट जोड़ना होता है। आइए जानते है PhonePe में अपना बैंक अकाउंट कैसे Add करते है।
PhonePe में अपना बैंक अकाउंट कैसे जोड़ें?
PhonePe से Transaction करने के लिए सबसे पहले अपना बैंक अकाउंट Add करना होता है। जिसके लिए निम्न स्टेप्स को ओपन करें।
- आपको होम पेज में Add Bank Account का ऑप्शन मिलेगा जिसे पर क्लिक करें।
- अब आपको बैंक की लिस्ट दिखेगी जिसमे से अपना बैंक अकाउंट सलेक्ट करें। अगर आपको बैंक नाम आसानी से नहीं मिलता है तो आप यहाँ बैंक नाम को सर्च भी कर सकते है।
- जैसे ही हम बैंक सलेक्ट करेंगे वैसे ही हमारे मोबाइल नंबर द्वारा बैंक खाते को Verify कर लेगा। अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक से लिंक नहीं है तो वेरीफाई नहीं करेंगा।
- इसके बाद आपका UPI ID दिखेगा। आपको Proceed to Add पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपका बैंक अकाउंट नंबर फोनेपे में Add हो जायेगा।
- अगर आपका पहले से UPI ID नहीं बनाया हुआ है तो आपके सामने Debit Card का ऑप्शन मिलेगा।
- जिसमे आपको अपने Debit Card के अंतिम 6 नंबर डालने है।
- इसके बाद Debit Card का Expairy Date डालें और Proceed पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके मोबाइल नम्बर पर OTP आएगा जिसे डालकर Verify करें।
- अब आपको यहाँ पर 4 डिजिट का UPI PIN बनाना है। जिसे आपको याद रखना है क्योकि प्रत्येक Payment को Verify करने के लिए UPI PIN की जरुरत होती है।
बैंक खाता जोड़ने के बाद अपने PhonePe Account से लेन देन कर सकते है।
बैंक अकाउंट जोड़ने के बाद, हमें PhonePe KYC करना होता है। आइए जानते है PhonePe KYC कैसे करते है।
फ़ोन पे KYC कैसे करें? (PhonePe KYC Process in Hindi)
ऊपर बताये अनुसार अगर आपने फ़ोन पे अकाउंट बना लिया है तो, Phone Pe KYC करने के लिए निचे बताये स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले फ़ोन पे ओपन करें।
- अब ऊपर बने फोटो आइकॉन पर क्लिक करें।
- अब स्क्रॉल करने के बाद आपको KYC Verify का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करें।
- यहाँ अपना अपना नाम, DOB, और PAN नंबर डालकर Verify करें।
- वेरीफाई करते ही आपका PhonePe KYC Verify हो जायेगा।
आपको यहाँ बता दूँ की बिना केवाईसी किया आप PhonePe Wallet का इस्तेमाल नहीं कर सकते है। इसलिए अगर आप PhonePe Wallet का इस्तेमाल करना चाहते तो KYC Verify जरुर करें।
PhonePe App कैसे इस्तेमाल करते है? (How to Use PhonePe App)
PhonePe का इंटरफ़ेस यूजर फ्रेंडली होने की वजह से इसका इस्तेमाल करना बहुत आसान है। जैसे ही आप फोनेपे को ओपन करते है तो आपको Home Page दिखाई देता है। जिसमे आपको कई तरह के विकल्प मिलते है। जो निम्न प्रकार से है।
क्यूआर कोड के द्वारा भुगतान (Payment by QR Code)
अगर आप किसी को QR Code की मदद से पेमेंट करना चाहते है तो सबसे ऊपर की तरफ आपको QR Code का आइकॉन मिलता है जिस पर क्लिक करके पेमेंट कर सकते है।
धन हस्तांतरण (Transfer Money)
इसमें आपको 4 तरह के ऑप्शन दिखाई देते है जिसका इस्तेमाल निम्न प्रकार से कर सकते है।
- To Mobile Number: अगर आप किसी फ़ोनपे यूजर को मोबाइल नंबर से पैसे भेजना चाहते है तो इस ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते है।
- Bank /UPI: अगर आप बैंक अकाउंट या UPI की मदद से पैसे भेजना चाहते है तो इस ऑप्शन का इतेमाल कर सकते है।
- To Self Account: अगर आप अपने स्वयं के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रान्सफर करना चाहते है तो इस ऑप्शन का इस्तेमाल करें।
- Cheque Bank Balance: अपने बैंक खाते का बैलेंस जानने के लिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल करें।
रिचार्ज और भुगतान बिल (Recharges & Pay Bills)
इस सेक्शन में आपको Mobile Recharge, DTH Recharge, Electricity, Credit Card Bill, Rent Payment, Loan Repayment, Book A Cylinder, Cable TV, Pipe Gas, Water Bill, Postpaid Mobile, Boradban/Landline, Education Fee, FASTag, आदि के भुगतान के लिए ऑप्शन मिलते है।
बीमा (Insurance)
अगर आप Health, Bike, Car, Personal Accident, Term Life, आदि का Insurance करना चाहते है तो इस ऑप्शन में जाकर कर सकते है।
निवेश (Investment)
अगर आप Gold, SIP (Systemetic Investment Plan), Mutual Fund, आदि में निवेश करना चाहते है तो इस ऑप्शन में जाकर कर सकते है।
इस तरह से आप फ़ोन पे का इस्तेमाल कर सकते है। आइए जानते है फोनपे से पैसे कैसे ट्रान्सफर करें?
फ़ोन पे से पैसे कैसे भेजे? (How to Transfer Money by PhonePe)
अब हम जानेंगे फोन पे कैसे किया जाता है? यदि आप किसी व्यक्ति को फ़ोनपे से बैंक में पैसे ट्रान्सफर करना चाहते है तो निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले PhonePe App ओपन करें।
- अब To Bank /UPI ऑप्शन को सलेक्ट करें।
- अब आपके सामने Bank Account और UPI ID के ऑप्शन दिखाई देंगे। आप दोनों ही तरीके से बैंक में पैसे ट्रान्सफर कर सकते है।
- अगर आप Bank Account से पैसे भेजना चाहते है तो Add Beneficiary Account बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको बैंक की सूचि दिखाई देगी। आप जिस बैंक में पैसे भेजना चाहते उसे सलेक्ट करके बैंक अकाउंट, IFSC Code, नाम, फ़ोन नंबर, Nickname डालें और कन्फर्म करें।
- अब जितने पैसे भेजना चाहते है उस राशी को डालकर Proceed करें। और अपना UPI PIN डालकर Payment को कन्फर्म करें।
- कन्फर्म करते ही बैंक में पैसे ट्रान्सफर हो जायेंगे।
UPI ID से पैसे भेजने के लिए UPI ID ऑप्शन को सलेक्ट करें और Add UPI ID बटन पर क्लिक करें। इसके बाद जिसे पैसे भेजना चाहते उसकी UPI ID डालकर पैसे भेज सकते है।
इस तरह से आप किसी भी भी व्यक्ति को उसके बैंक खाते में PhonePe से पैसे ट्रान्सफर कर सकते है।
फ़ोनपे से मोबाइल रिचार्ज कैसे करे? (How to recharge mobile from phonepe)
अगर आप फ़ोन पे से अपना मोबाइल रिचार्ज करना चाहते है तो निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले फ़ोन पे ओपन करें।
- अब होम पेज में Mobile Recharge ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद सर्च बार में मोबाइल नंबर डालें।
- अब मोबाइल रिचार्ज प्लान सलेक्ट करके Recharge बटन पर क्लिक करें।
- अब UPI PIN डालकर कन्फर्म करें।
- कन्फर्म करते ही आपका मोबाइल रिचार्ज हो जायेगा।
इस तरह से आप किसी भी मोबाइल नंबर का रिचार्ज फोन पे से कर सकते है।
PhonePe से पैसे कैसे कमाए?
फोन पे से पैसे भेजने के अलावा आप फ़ोन से पैसे भी कमा सकते है। आप निम्न तरीको से फोनेपे से पैसे कमा सकते है।
Refer करके फोन पे से पैसे कमाए।
फोनेपे आपको Refferal Income देता है। आप PhonePe Refferal Link को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या अन्य लोगो को Refer कर सकते है। अगर कोई व्यक्ति आपके द्वारा भेजे गए Refer लिंक से PhonePe में अकाउंट बनता है तो आपको प्रति Refer 100 रुपये मिलते है।
ऐसे ही आप कई लोगो को अपने Refferal Link से जोड़ सकते है और पैसे कमा सकते है।
Scratch Card द्वारा फ़ोन पे से पैसे कमाए।
यदि आप Payment करने के लिए PhonePe का इस्तेमाल करते है तो आपके प्रत्येक लेनदेन पर Scratch कार्ड मिलता है। जिसमे CashBack, Shopping Offer, Reward Point में कोई एक मिलता है।
Cashback मिलने पर पैसे सीधे आपके PhonePe Wallet में जमा हो जाते है। Shopping Offer का इस्तेमाल आप किसी विशेष खरीदारी में ऑफर प्राप्त कर सकते है। और Reward Point को आप Gift Card में Redeem कर सकते है।
Video Source: Ishan Monitor
इन्हें भी पढ़ें:
- VPA क्या है?
- e-Rupi क्या है?
- Wazirx App क्या है?
- Zebpay App क्या है?
- Meesho App क्या है?
- Unocoin App क्या है?
- Business कैसे शुरू करें?
- Micro ATM क्या होता है?
- 7 Best Trading App in India
- 11 Best Fantasy Cricket App in India
- 5 Best Cryptocurrency Trading App in India
FAQ for PhonePe App in Hindi
PhonePe से आप एक दिन में 1 लाख रुपये तक भेज सकते है। लेकिन आप एक बार में 10000 रूपये तक ही भेज सकते है। और दिन में 10 बार भेज सकते है।
PhonePe एक भारतीय कंपनी है जिसका मुख्यालय बैंगलोर में स्थित है।
फ़ोन पे का मालिक समीर निगम (CEO), राहुल चारी (CTO) है।
हाँ, क्योकि फ़ोन पे एक UPI आधारित पेमेंट सिस्टम है जिसका संचालन NPCI द्वारा किया जाता है। जो की एक भारतीय वितीय संस्था है। इसलिए हम कह सकते की फ़ोन पे का इस्तेमाल करना 100% सुरक्षित है।
हाँ, आप Flipkart, Myntra, Shopsy जैसे कई वेबसाइट से शौपिंग कर सकते है।
PhonePe के होम पेज में Check Bank Balance पर क्लिक करके अपना UPI PIN डालें और बैंक बैलेंस चेक करें।
PhonePe वर्तमान में 11 भाषाओँ को सपोर्ट करता है। जिनमे अंग्रेजी, हिंदी, तेलगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली, गुजरती, ओडिया, पंजाबी शामिल है।
PhonePe एक इलेक्ट्रॉनिक भुगतान सिस्टम है, जिसके माध्यम से आप ऑनलाइन भुगतान करने के लिए तीन विकल्प उपलब्ध है, QR Code, UPI number और बैंक ट्रान्सफर। जिसके द्वारा आप मोबाइल रिचार्ज, दैनिक उपयोगी बिल (इलेक्ट्रिसिटी बिल, पानी बिल, लैंडलाइन बिल, फ़ोन बिल, आदि), Insurance Premium, Fastag Recharge, Shopping, Credit Card Bill, आदि का भुगतान आसानी से कर सकते है।
फोने पे को श्री समीर निगम और राहुल चारी ने मिलकर विकसित किया है, जिसका मुख्यालय बैंगलोर, कर्नाटक में स्थित है। इस कंपनी की शुरुवात दिसम्बर 2015 की हुई थी। लोगो ने इस एप्प पर इतना भरोषा किया की शुरुवाती 3 महीने में ही 10 मिलियन से अधिक कस्टमर बन गए थे।
निष्कर्ष: PhonePe App Kya Hai in Hindi
दोस्तों, उम्मीद है की मैंने आपको PhonePe App क्या है और जानिए इसका इस्तेमाल करके पैसे कैसे भेजें? के बारे में पूरी जानकारी दी है। और उम्मीद करता हु की फ़ोनपे से पैसे कैसे कमाए? आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा।
आपको कैसी लगी हमारी पोस्ट PhonePe क्या है और जानिए इसका इस्तेमाल करके पैसे कैसे भेजें? पूरी जानकारी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। अगर आपको हमारा लेख पसंद आये तो इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर अवश्य करें।
Wow Sir Very Nyc Vlog And very nice content really very nice