Podcast Kya Hai: अगर आपकी आवाज़ अच्छी है तो आप Internet पर अपना पॉडकास्ट बनाकर लोगो तक शेयर कर सकते है। या आप एक स्टूडेंट है तो पॉडकास्ट को सुनकर अपने ज्ञान को बढ़ा सकते है। अगर आप नहीं जानते है की Podcast क्या है और Podcasting से पैसे कैसे कमाए? तो इस लेख में हम आपको पॉडकास्टिंग के बारे पूरी जानकारी देंगे।
कुछ दशको पहले रेडियो एक ऐसा साधन था जिसके माध्यम से अपनी आवाज़ को लोगो तक पंहुचा सकते थे। लेकिन जब से इन्टरनेट का इस्तेमाल बढ़ा है तब से लोग पॉडकास्ट को सुनना ज्यादा पसंद करने लगे है।
पॉडकास्ट की बढ़ती लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण लोगों के पास समय का आभाव है। चूंकि रेडियो के किसी भी कार्यक्रम को सुनने का एक निश्चित समय होता है। जबकि पॉडकास्ट को सुनने के लिए कोई निश्चित समय नहीं होता है। आप जब चाहें तब पॉडकास्ट सुन सकते हैं, साथ ही इसे डाउनलोड करके बाद में सुन सकते हैं।
पॉडकास्ट एक ऑडियो फॉर्मेट में होता है इसलिए इसे बनाना बहुत ही आसान होता है। आप भी अपने ज्ञान को पॉडकास्टिंग के जरिये घर बैठे लोगो को शेयर कर सकते है।
तो चलिए बिना समय गवाएं जानते है “Podcast Kya Hai” और “Podcast का उपयोग कैसे करें?” विस्तार से समझाते है?
Podcast क्या है?
पॉडकास्ट (Podcast) यानि किसी विषय को ऑडियो फॉर्मेट में इन्टरनेट पर प्रसारित किया जाने वाला आर्टिकल होता है। जिसे स्मार्टफोन या कंप्यूटर की मदद से सुना जा सकता है। पॉडकास्ट प्रसारित करने वाले व्यक्ति को पॉडकास्टर कहा जाता है।
जिस तरह एक आर्टिकल को Text Form में पढ़ा जाता है ठीक उसी तरह Postcast में एक आर्टिकल को Audio Format में सुना जाता है। जैसे आप रेडियो सुनते है।
किसी Podcast को प्रसारित करने और सुनने के लिए एक स्मार्टफोन और मोबाइल Application की आवश्यकता होती है।
आपको इन्टरनेट पर ऐसे कई Podcast Service उपलब्ध है जहाँ पर आप खुद भी अपना Podcast अपलोड कर सकते है।
अगर आप पॉडकास्ट सुनना चाहते है तो किसी भी पॉडकास्ट मोबाइल एप्प को अपने फ़ोन में डाउनलोड करके सुन सकते है।
इसका सबसे अच्छा उदहारण “मन की बात” है। जो रेडियो संचार द्वारा प्रसारित किया जाता है। जिसमे हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री अपने मन की बात को देश के लोगो तक पहुचाते है। इसमें हमें केवल उनकी आवाज सुनाई देती है।
Podcast का मतलब क्या होता है?
पॉडकास्ट शब्द मुख्यतः दो शब्दों POD और Broadcast से मिलकर बना है। यहाँ POD का मतलब “Playable on Demand” होता है और Broadcast का मतलब “प्रसारण” होता है। यानि आप On-Demand कंटेंट सुन सकते है।
Podcasting क्या है?
रेडियो या अन्य इंटरनेट सेवाओं द्वारा आवाज के रूप में जो भी सामग्री प्रकाशित की जाती है उसे पॉडकास्टिंग कहा जाता है। इन्टरनेट पर Postcasting निम्न साधनों द्वारा होती है।
- Anchor.fm
- iPod
- Mobile App
- Website
- Portable Media Players
- YouTube Channel
कई ऐसे लोग है जो YouTube Channel के माध्यम से Podcasting करते है। और कई ऐसे ब्लॉगर है जो अपने ब्लॉग पोस्ट को Podcasting करते है।
Podcast कैसे काम करता है?
दशको पहले रेडियो ही एक ऐसा साधन था जिसके द्वारा आवाज़ को रिकॉर्ड करके लोगो तक सन्देश को पहुचाया जाता था। ऐसे में आम लोगो तक रेडियो प्रोग्राम को पहुँचाना बहुत ही मुश्किल होता था। साथ इसको चलने के लिए काफी खर्च भी होता था जो आम इंसान की पहुच से बाहर होता है।
लेकिन जब से इन्टरनेट का उपयोग बढ़ा है उसके बाद रेडियो प्रोग्राम चलाना बहुत ही आसान हो गया है। क्योकि इसके माध्यम से कोई भी आम इंसान अपने आवाज़ को लाखो लोगो तक पंहुचा सकता है।
जिस तरह आप सोशल मीडिया के जरिये अपनी बात को लाखो लोगो तक पंहुचा सकते है ठीक उसी तरह Podcasting के जरिये अपनी आवाज़ को लाखो लोगो तक पंहुचा सकते है।
पॉडकास्ट बनाने के लिए आपको इन्टरनेट पर उपलब्ध किसी भी पॉडकास्ट प्लेटफार्म में लॉग इन करना होता है। उसके बाद आप अपने रूचि अनुसार कॉमेडी, स्टोरी, ज्ञान, प्रेरणा, आदि जैसे विषयों पर ऑडियो बनाकर अपलोड करना होता है।
इसके बाद आपके बनाये हुए पॉडकास्ट ऑडियो को पॉडकास्टिंग प्लेटफार्म प्रसारित करता है। पॉडकास्टिंग सर्विस प्रोवाइडर अपने यूजर को कंप्यूटर, मोबाइल, ऑडियो प्लेयर, पर ऑडियो फाइल डाउनलोड करने और सुनाने की सुविधा उपलब्ध करवाता है।
जिन लोगो को पॉडकास्टिंग सुनना पसंद है वे लोग अपने पसंद के पॉडकास्ट को सुनते है। अगर यूजर के पास समय नहीं होता है तो वह पॉडकास्ट को अपने मोबाइल डिवाइस या कंप्यूटर में डाउनलोड करके बाद में सुन सकता है।
Podcast कैसे इस्तेमाल करें?
भारत के मुकाबले अमेरिका में Podcast का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है। जबकि भारत में पिछले कुछ वर्षों में पॉडकास्ट का इस्तेमाल ज्यादा होने लगा है। इसकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण यह है कि इसका उपयोग करना उपयोगकर्ता के लिए जितना आसान है, उतना ही एक Creator के लिए भी आसान है।
Podcast कैसे सुने?
अगर आपके पास एक स्मार्टफोन और इन्टरनेट कनेक्शन है तो आप Podcast को आसानी से सुन सकते है। इसका उपयोग करना बिलकुल फ्री है। पॉडकास्ट सुनाने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर से एक Podcast App को डाउनलोड करना होता है।
पॉडकास्ट सुनाने के लिए आप Khabari App, Spotify, Google Podcast, Apple Podcast, आदि जैसे कई पोपुलर एप्प उपलब्ध है जिन्हें डाउनलोड कर सकते है।
इसके अलावा आप डेस्कटॉप या लैपटॉप का इस्तेमाल करके भी पॉडकास्ट को सुन सकते है। इसके लिए आपको Google Podcast, Apple Podcast, Spotify, आदि जैसे वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
Podcasting कैसे शुरू करें?
पॉडकास्टिंग शुरू करने के लिए आपके पास कंप्यूटर या स्मार्टफोन और इन्टरनेट कनेक्शन की जरुरत होती है। अगर आपके पास ये सभी साधन उपलब्ध है तो Podcast शुरू करने के लिए एक पॉडकास्टिंग प्लेटफार्म जरुरत होती है।
इन्टरनेट पर आपको कई Podcasting Platform उपलब्ध है जिनमे आप Sign up कर सकते है। हम यहाँ आपको कुछ पोपुलर पॉडकास्टिंग वेबसाइट नाम बता रहें है। जिनके साथ आप पॉडकास्टिंग शुरू कर सकते है।
- Anchor.fm
- Speaker.com
- Spotify
- Podbean.com
- Khabari.com
- Aawaz.com
- Audiomatic.com
- Apple Podcast
- Google Podcast
- Headfone
- Cast Box
आपको जो भी वेबसाइट या मोबाइल एप्प अच्छा लगे उसके साथ आप पॉडकास्टिंग शुरू कर सकते है। लैपटॉप या कंप्यूटर की तुलना में मोबाइल से पॉडकास्टिंग करना ज्यादा बेहतर होता है। इसके लिए आप Anchor.fm, Khabari App और Spotify एप्प Best विकल्प है। अगर आप iOS यूजर है तो Apple Podcast App के साथ Podcast शुरू कर सकते है।
अगर आप एक ब्लॉगर है और WordPress वेबसाइट में Audio का इस्तेमाल करना चाहते है तो आप Seriously Simple Podcating Plugin का इस्तेमाल करके अपनी वेबसाइट में Podcasting शुरू कर सकते है।
इसके अलावा पॉडकास्टिंग के लिए YouTube Channel भी एक बेहतर विकल्प है। जिस पर आप मोबाइल से YouTube Channel बनाकर पॉडकास्टिंग शुरू कर सकते है।
इस तरह से आप आप अपना Podcast शुरू करके फेमस हो सकते है।
Podcast किस विषय (Topic) पर बनायें?
Podcast किस विषय पर बनाये यह सवाल हर किसी के मन होता है। तो हम आपको बता दें की पॉडकास्टिंग हमेशा उसी विषय पर शुरू करना चाहिए जिस विषय में आपको जानकारी और रूचि ज्यादा हो। हम आपको निचे कुछ विषय बता रहें जिन विषयों को लोग बहुत ज्यादा सुनना पसंद करते है।
- News
- Motivation
- Story
- Knowledge
- General Knowledge
- Current Affaire
- Talk shows
- True Crime
- Investigative Journalism
- Comedy Podcast
- Discuss Specific Group
- Travel Podcast
- Politics
- Technical Podcast
- Teaching Podcast
इसके अलावा भी कई तरह के Topic हो सकते है। जिन विषयों के साथ Podcast शुरू कर सकते है।
Podcast के फायदे।
पॉडकास्ट के फायदे निम्न प्रकार से है।
- अपने खाली समय का पॉडकास्ट को सुनकर अपनी जानकारी को बढ़ा सकते है।
- पॉडकास्टिंग करने का खर्च बहुत ही सस्ता है।
- पॉडकास्टिंग करके ऑनलाइन पैसे कम सकते है।
- Podcast को घुमते फिरते कही पर भी सुन सकते है।
- Podcasting करके खुद की और अपने बिज़नस की ब्रांडिंग कर सकते है।
- पॉडकास्टिंग करके आप लाखो लोग तक अपनी आवाज़ को पंहुचा सकते है।
- अगर आपके पास समय नहीं है तो पॉडकास्ट को डाउनलोड करके बाद में भी सुन सकते है।
- Text को पढ़ने की तुलना में ऑडियो फॉर्मेट में समझाना आसान होता है।
Podcast के नुकसान।
जिस तरह पॉडकास्ट के फायदे है उसी तरह पॉडकास्ट के कुछ नुकसान भी है। जो इस प्रकार से है।
- इन्टरनेट के बिना आप पॉडकास्ट को सुन नहीं सकते है।
- पॉडकास्ट सुनाने के लिए पॉवर की जरुरत होती है।
- आपका पॉडकास्ट कंटेंट कोई कोई भी कॉपी कर सकता है।
- आपके कंटेंट कोई भी modify करके अपलोड कर सकता है।
- लगातार ऑडियो सुनने से हमारी सुनाने की क्षमता असर पड़ता है।
- विडियो फॉर्मेट में किसी भी कंटेंट देख कर समझ सकते है लेकिन ऑडियो फॉर्मेट में केवल आवाज़ सुनाई देती है जिसकी वजह से कई पॉडकास्ट को समझना मुश्किल हो जाता है।
पॉडकास्टिंग से पैसे कैसे कमाए?
पॉडकास्टिंग, ऑनलाइन पैसे कमाने का एक बेहतरीन तरीका है। जिस तरह आप YouTube से पैसे कमा सकते है उसी तरह Podcasting करके कई लोग लाखो रुपये कमा रहें है।
वर्तमान समय में पॉडकास्टिंग से पैसे कमाना बहुत ही आसान है। क्योकि पॉडकास्टिंग करने के लिए आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की जरुरत नहीं होती है। इसमें केवल आपको एक स्मार्टफोन और Mic की जरुरत होती है।
ये दोनों साधन अगर आपके पास है तो आप किसी पॉडकास्टिंग प्लेटफार्म पर खुद को रजिस्टर्ड करके पॉडकास्टिंग कर सकते है।
इन्टरनेट पर ऐसे कई पॉडकास्टिंग सर्विस प्रोवाइडर है जहाँ अपना चैनल खोलकर अपने कंटेंट को रिकॉर्ड करके लोगो तक शेयर कर सकते है। इसके बाद पॉडकास्टिंग प्लेटफार्म आपके शेयर किये कंटेंट को कितने लोगो ने सुना या Play किया उसके हिसाब से आपको पैसे Pay करते है।
इंटरनेट पर कई ऐसे पॉडकास्टिंग सर्विस प्रोवाइडर हैं, जहां आप अपना चैनल खोलकर अपने कंटेंट को रिकॉर्ड कर सकते हैं। और इसे लोगों के साथ Share कर सकते है।
आपके द्वारा शेयर किये गए कंटेंट को कितने लोगो ने सुना और Play किया, इसके आधार पर पॉडकास्टिंग प्लेटफार्म आपको पैसे देते है।
इसके अलावा अगर आपकी आवाज अच्छी है तो आप किसी Podcaster के लिए Podcast बना सकते है। और पैसे कमा सकते है।
आपके पॉडकास्ट पर श्रोताओं की संख्या बढ़ें इसके लिए आप अपने पॉडकास्ट को सोशल मीडिया प्लेटफार्म Facebook, Twitter, Instagram आदि पर शेयर कर सकते है। जितने अधिक आपके श्रोता होंगे उतनी ज्यादा आपकी इनकम होगी।
अगर आपके सुनाने वालो की संख्या ज्यादा है तो आपको स्पोंसर भी मिल जाते है जिसके जरिये आप और अधिक पैसे कमा सकते है।
यानि कुल मिलकर एक बात है की आपका कंटेंट जितना अच्छा होगा उतनी ज्यादा आपकी इनकम होगी। इसलिए आपके पॉडकास्ट में आपकी आवाज़ और आपका प्रेजेंटेशन बेहतर होना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Google Adwords क्या है और इसका उपयोग कैसे करें?
- Google Pay क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें?
- Sixer App क्या है और खिलाडियों को Buy और Sell करके पैसे कैसे कमाए?
- Gamezy App क्या है? और Fantasy Game खेलकर पैसे कैसे कमाए?
- फ्रीलांसिंग क्या है और घर बैठे पैसे कैसे कमाए?
- MyTeam11 app क्या है और Fantasy Game खेलकर पैसे कैसे कमाए?
- Winzo App क्या है? जानिए विंजो Game खेलकर पैसे कैसे कमाए?
- Affiliate Marketing क्या है और शुरू करके पैसे कैसे कमाए?
- YouTube Shorts Video से पैसे कैसे कमाए? पूरी जानकारी।
- Angel Broking App क्या है और जानिए ट्रेडिंग करके पैसे कैसे कमाए?
- Wazirx App क्या है? P2P में Cryptocurrency कैसे ख़रीदे और बेचें?
- CoinSwitch Kuber App क्या है? Cryptocurrency कैसे खरीदें और बेचें?
- Upstox क्या है? अपस्टॉक्स एप्प में Demat Account कैसे बनायें? हिंदी में।
निष्कर्ष: पॉडकास्ट क्या है हिंदी में।
इस लेख में आपने जाना की Podcast क्या है और Podcast से पैसे कैसे कमाए? उम्मीद करते है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं।
अब आप समझ गए होंगे की पॉडकास्टिंग कैसे शुरू करे? अगर आपको जानकारी पसंद आये तो इसे अपने दोस्तों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर शेयर करें। ताकि यह जानकारी ज्यादा से ज्यादा से लोगो मिल सके।
अगर आपके मन में Podcast से सम्बंधित किसी प्रकार का सवाल है तो कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।
Hi Team….
Awesome Teach Very well…thx