Voot App क्या है और वूट एप कैसे उपयोग करें? पूरी जानकारी हिंदी में।

Voot App Kya Hai: अगर आप एक ऐसे मोबाइल ऐप की तलाश में हैं, जहां आप आसानी से अपने पसंदीदा टीवी शो, रियलिटी शो, मूवी, वेब सीरीज, स्पोर्ट्स वीडियो, न्यूज आदि देख सकें, तो इसके लिए Voot App सबसे अच्छा विकल्प है।

अगर आप Big Boss रियलिटी शो देखने के शौकीन हैं तो आपने वूट ऐप का नाम तो सुना ही होगा। यहां आप टीवी शो, फिल्में, बच्चों के वीडियो मुफ्त में देख सकते हैं और साथ ही उन्हें मुफ्त में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Voot App पर आप Video देखने के अलावा Live TV भी देख सकते हैं। यहाँ आपको कई पोपुलर TV Channel देखने को मिल जायेंगे। जैसे Colors Hindi, MTV, Colors Tamil, Bengali, Kannad, आदि।

अगर आप नहीं जानते है की Voot Kya Hai?, वूट एप कैसे डाउनलोड करें? और वूट एप का उपयोग कैसे करे तो इस लेख में हम Voot App के बारे में विस्तार से जानेंगे।  

Voot App क्या है?

Voot App एक प्रीमियम विडियो ओन डिमांड (OTT) प्लेटफार्म है जहाँ पर आप प्रीमियम शुल्क देकर अपने पसंदीदा शो जैसे Reality Shows, टीवी चैनल, बॉलीवुड मूवी, हॉलीवुड मूवी, किड्स शोज, पोपुलर टीवी शोज आदि को आसानी से देख सकते है।

यहाँ पर आपको 6 तरह की भाषा में विडियो मिल जाते है जिन्हें आप वेबसाइट और मोबाइल एप्प के माध्यम से विडियो को देख सकते है।

इसके अलावा आपको यहाँ पर कई पोपुलर शो मिल जाते है जिन्हें आप किसी अन्य विडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर नहीं देख सकते है जैसे Big Boss, Khatron Ke Khiladi, The Gone Game, आदि।

वूट एप पर आपको कई पोपुलर टीवी चैनल देखने को मिलते है जैसे- Color Hindi, MTV, Color Infinity, Comedy Central, आदि।

Voot App का मालिक कौन है?

वूट एप (Voot App) की शुरुआत साल 2016 में भारतीय टेलीविजन उद्योग से जुड़ी कंपनी Viacom18 Media Private Limited ने की थी। इसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में स्थित है। इसके वर्तमान सीईओ (CEO) राहुल जोशी हैं।

ूट एप के Features क्या है?

Voot App के मुख्य Features निम्न है।

  • आप Voot App में Reality TV Show, Popular TV Show, Kids Show और सभी प्रकार की Movies देख सकते है।
  • इसमें आप 6 अलग-अलग भाषाओ में अपनी पसंदीदा मूवी और टीवी सीरिअल देख सकते है।
  • आप वूट एप पर उपलब्ध सभी प्रकार के मूवीज और प्रोग्राम को फ्री में देख सकते है।
  • इस एप पर बच्चो के लिए एजुकेशन और कार्टून से सम्बंधित विडियो उपलब्ध है जिन्हें बच्चे फ्री में देख सकते है।
  • वूट एप पर उपलब्ध टीवी शो, रियलिटी शो, मूवीज के विडियो को आसानी से डाउनलोड करके फ्री समय में देख सकते है।
  • अपने पसंदीदा प्रोग्राम या मूवी को Favourite List में शामिल कर सकते है।   

वैसे तो आपको वूट एप पर सभी पोपुलर प्रोग्राम मिलते है। लेकिन Voot App पर कुछ ऐसे Popular TV Show है जिनकी पॉपुलैरिटी की वजह से वूट एप ने बहुत ही जल्दी ग्रो किया है। उनके नाम निम्न प्रकार से है।

  • Big Boss
  • Khatron Ke Khiladi
  • MTV Roadies
  • Splitsvilla
  • The Big Picture
  • Hunarbaaz
  • Mujhase Shadi Karoge
  • Shark tank
  • Dexter: New Blood
  • Yellowjackets

Voot App Download कैसे करें?

Voot App को आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है। अगर आप एक एंड्राइड यूजर है तो Google Play Store से Download कर सकते है। और यदि आप iOS यूजर है तो App Store से डाउनलोड कर सकते है।

अपने स्मार्टफोन में Voot App Download करने के लिए निचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले अपने फोन में Play Store को ओपन करें।
  • अब सर्च बार में Voot App लिख कर सर्च करें।
  • अब आपके सामने Voot App दिखाई देगा जिस पर क्लिक करके Install पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही कुछ ही समय में आपके फ़ोन में Vood App Download हो जायेगा।

ठीक इसी तरह से iOS यूजर App store से वूट एप को डाउनलोड कर सकते है।

चलिए जानते है वूट एप्प का इस्तेमाल अपने कंप्यूटर और लैपटॉप में कैसे करते है।

Laptop में Voot App कैसे Download करें?

अगर आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में वूट ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में Bluestacks Download करना होगा। जिसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में Bluestacks Download करें।
  • डाउनलोड हो जाने के बाद इसे Install करें।
  • इसके बाद Bluestacks अपने कंप्यूटर में ओपन करें।
  • अब सर्च बार में Voot App टाइप करके सर्च करें।
  • आपके सामने Voot App दिखाई देखा जिसे डाउनलोड करें।
  • वूट एप्प डाउनलोड हो जाने बाद कंप्यूटर में इनस्टॉल करें।
  • Install हो जाने के बाद आप इसे ओपन करके वूट एप्प को इस्तेमाल कर सकते है।

इस तरह से आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में वूट एप को डाउनलोड कर सकते है।

Voot App Account कैसे बनाये?

यदि आप वूट एप्प को इस्तेमाल करना चाहते है तो आपको सबसे पहले वूट एप में अपना अकाउंट बनाना होता है। Voot App में अकाउंट बनाने के लिए निचे बताये स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले Voot App को ओपन करें।
  • इसके बाद Continue with Google या Continue with Facebook बटन पर क्लिक करें।
  • अपने Gmail ID के साथ लॉग इन करें।
  • इसके बाद आप अपनी सभी जरुरी जानकारी को भरें। जैसे- नाम, जन्म तिथि, Gender और अपनी भाषा चुने।
  • सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

इसके बाद आपका वूट एप्प अकाउंट बनकर तैयार हो जायेगा। अब आप आसानी से वूट एप का इस्तेमाल कर सकते है।  

Voot App Subscription Plan क्या है?

शुरुवात में Voot App का इस्तेमाल करना बिलकुल फ्री था। लेकिन अब इसका इस्तेमाल करने के लिए Subscription Plan लेना होता है। इस एप्प में आपको दो सब्सक्रिप्शन प्लान मासिक (Monthly) और वार्षिक (Yearly) मिलते है। वर्तमान में इसका Monthly Plan 99 रुपये है और Yearly Plan 299/- है।

आपको बता दूँ की समय के साथ Voot अपने Subscription में बदलाव करता रहता है। इसलिए जब भी आप वूट एप को Join करेंगे उस समय Subscription Plan का पता चल जायेगा।  

Subscription Plan लेने के लिए आपके पास Debit Card, Credit Card, या अन्य e-Payment करने का विकल्प होना चाहिए।

Debit या Credit Card की जानकारी डालकर भुगतान कर सकते है। जैसे पहला नाम, अंतिम नाम, Card Number, Expiry Date, Security Code (CVV Code)

Voot App कैसे यूज करें?

Voot App का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। फिर भी हम वूट एप्प का इस्तेमाल कैसे करते है इसकी जानकारी आपको देन रहें है। जिसे फॉलो करके आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते है।

My Voot

My Voot ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको Home Page ओपन होता है। जहाँ पर आपको कई प्रकार के Reality Shows, Kids Shows, Program, Movie, Tv Channel आदि दिखाई देतें है। जिन्हें आप आसानी से देख सकते है। इसके साथ आप इन विडियो को Download भी कर सकते है। डाउनलोड करने का ऑप्शन आपको पास में ही दिखाई देता है।

Download

आप जिन विडियो को Voot App से डाउनलोड करते है वे सभी विडियो आपको Download ऑप्शन में मिलते है। आप उन सभी डाउनलोड किये विडियो को यहाँ से आसानी से देख सकते है।

Browse

Browse ऑप्शन में आपको Category के अनुसार Videos मिलती है। जैसे- Reality Show, Movie, News, Channel, आदि। आप अपनी पसंदीदा Category के विडियो को आसानी से ढूंढ कर उन्हें देख सकते है। साथ ही उन्हें अपनी Favourite List में शामिल कर सकते है। इसके अलावा आप इन video को डाउनलोड भी कर सकते है।  

Search ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने पसंदीदा Shows, Movie, Channels का नाम टाइप करके उन्हें आसानी से Find कर सकते है और उन्हें आसानी से देख सकते है।

Profile

होम पेज में सबसे ऊपर की तरफ एक प्रोफाइल आइकॉन दिखाई देती है जिस पर क्लिक करने से आपका अकाउंट खुल जाता है। अगर आप अपने प्रोफाइल में किसी तरह का बदलाव करना चाहते है तो यहाँ से कर सकते है।  

Voot App इस्तेमाल करने के फायदें।

वूट एप उपयोग करने के फायदे इस प्रकार से है।

  • आप Reality Show, Movie, Sports, Channels के विडियो को अपने मोबाइल में आसानी देख सकते है।
  • यहाँ कई सारे TV Channel को Online Free में देख सकते है। जिसके लिए आपको केवल Internet की आवश्यकता होती है।
  • आप अपने पसंदीदा विडियो को आसानी से डाउनलोड कर सकते है।
  • वूट एप पर Reality Show के विडियो Free में देख सकते है।
  • वूट एप्प का Subscription Plan बहुत ही कम है जिसे कोई भी वहन कर सकता है।
  • आप अपने लैपटॉप और कंप्यूटर का इस्तेमाल करके भी Voot App के विडियो को देख सकते है।  

Video Credit: Akg Technical

इन्हें भी पढ़ें:

FAQ for Voot App in Hindi

वूट एप की शुरुवात कब हुई?

Voot की शुरुवात वर्ष 2016 में Viacom18 Media Private Limited ने की थी।

वूट एप कौनसे देश की कंपनी है?

Voot App एक भारतीय कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है?

वूट एप कितनी भाषों में उपलब्ध है?

Voot App का इस्तेमाल आप 6 भाषाओँ में कर सकते है।

निष्कर्ष: वूट एप क्या है हिंदी में

इस लेख में आपने जाना की Voot App क्या है और इसे यूज कैसे करते है? उम्मीद करते है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं।

अगर आपको यह लेख वूट एप्प कैसे इस्तेमाल करे? पसंद आये तो इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर शेयर करें। ताकि यह जानकारी ज्यादा से ज्यादा से लोगो मिल सके।

अगर आपके मन में Voot से सम्बंधित किसी प्रकार का सवाल है तो कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

नमस्ते! मेरा नाम सोनू सिंह है और इस Best Hindi Blog पर अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से Blogging, Earn Money, बैंकिंग, इंटरनेट, टेक्नोलॉजी आदि से संबंधित उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करता हूं। साथ ही मैं WeKens.com का Founder भी हूं। हमारे ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद!

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.