दोस्तों, इस लेख में हम जानेंगे “VPA क्या है? और VPA कैसे बनाये? साथ ही हम जानेंगे Virtual Payment Address कैसे काम करता है? और VPA इस्तेमाल करने के लाभ (Advantage) क्या है? यदि आप VPA के बारे में सभी प्रकार की जानकारी चाहते है तो इस लेख को पूरा पढ़ें।
दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि जैसे-जैसे दुनिया डिजिटल हो रही है, लोगों ने ई-पेमेंट करना शुरू कर दिया है। लेकिन इसके साथ ही हमें आए दिन बैंक फ्रॉड से जुड़ी खबरें भी सुनने को मिलती हैं।
इसे ध्यान में रखते हुए, भारत सरकार E-Payment प्रक्रिया के नियमों में कुछ बदलाव करती रहती है। इसलिए, सरकार ने एक भुगतान प्रक्रिया विकसित की है जिसमें आप केवल एक Virtual Payment Address का उपयोग करके किसी को भी भुगतान कर सकते हैं। या आप किसी से भी पैसा प्राप्त कर सकते हैं।
इस भुगतान प्रक्रिया में, आपको केवल एक Virtual Payment Address की आवश्यकता है। जिसमें बैंक खाते की जानकारी देने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। मतलब, भुगतान करते या लेते समय आपको केवल Virtual Payment Address की आवश्यकता होती है।
चलिए जानते है VPA का पूरा नाम क्या है और इसे हिंदी में क्या कहते है।
VPA का Full Form क्या है?
VPA का पूरा नाम (Full Form) Virtual Payment Address है। जिसका हिंदी अर्थ है “आभासी भुगतान पता” है। VPA उन यूजर को दिया जाता है जो UPI भुगतान प्रणाली का उपयोग करते है। इसका इस्तेमाल वित्तीय लेन-देन के लिए किया जाता है।
चलिए अब हम जानते है “VPA Kya Hai?”
VPA क्या है? (What is VPA?)
Virtual Payment Address (VPA) भुगतान करने का एक विशिष्ट पहचानकर्ता (unique identifier) है। जिसका उपयोग आप UPI पर पैसे भेजने और प्राप्त करने के लिए करते हैं। यह एक Email ID की तरह होता है। जिसमे बैंक अकाउंट और IFSC Code की आवश्यकता नहीं होती है। क्योकि Virtual Payment Address आपके बैंक अकाउंट की जानकारी को बदल देता है।
जब हम Virtual Payment Address के माध्यम से भुगतान करते हैं, तो आपके बैंक खाते के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्तकर्ता को नहीं जाती है। प्राप्तकर्ता को केवल UPI ID मिलती है। जिसके कारण आपका बैंक खाता बिलकुल सुरक्षित रहता है।
VPA की वजह से ही UPI से भुगतान करना सबसे सरल है। और UPI एक मोबाइल आधारित फण्ड ट्रांसफर एप्लीकेशन है। मार्किट में आपको ऐसे बहुत से UPI Payment App देखने को मिल जायेंगे। जैसे – Paytm, PhonePe, Google Pay, BHIM UPI, आदि।
चलिए जानते है VPA कैसे बनाते है?
Virtual Payment Address (VPA) कैसे बनाये? (How To Create VPA?)
VPA एक UPI भुगतान सिस्टम का ही हिस्सा है। इसलिए आप किसी भी UPI App से प्राप्त कर सकते है। हम यहाँ BHIM से Virtual Payment Address बनाना बता रहे है। लगभग सभी UPI App की प्रक्रिया सामान होती है। Virtual Payment Address बनाने के लिए निचे दिए प्रक्रिया को फॉलो करें।
- सबसे पहले प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से UPI-BHIM App या कोई भी UPI ऐप को डाउनलोड करके अपने स्मार्टफ़ोन Install करें।
- इसके बाद UPI App खोले और भाषा का चयन करें।
- अब आपके बैंक से रजिस्टर्ड अपना Mobile Number को दर्ज करें।
- इसके बाद अपने Bank Account को जोड़ें।
- अब अपना नाम, वीपीए और सुरक्षा के लिए UPI पिन जैसे जरुरी जानकारी दर्ज करके अपनी प्रोफ़ाइल बनाएं। आपके द्वारा बनाया गया वीपीए आपका भुगतान पता होगा।
- अब अपने App पर Add / Link / Manage Bank Account विकल्प पर जाएं और बनाई गयी Virtual Payment Address के साथ अपना बैंक खाता नंबर लिंक करें।
- इसके बाद MPIN बनाएं। किसी भी वितीय लेनदेन के लिए यही आपका पासवर्ड होगा।
- सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सफलतापूर्वक आपका Virtual Payment Address बन जायेगा।
VPA से पैसे कैसे भेजे है? (How to Send Money by VPA?)
जैसा की आप जान गए है की Virtual Payment Address का इस्तेमाल पैसे ट्रांसफर करने में किया जाता है। जिसमे हम UPI का इस्तेमाल करके पैसे भेजे या प्राप्त किये जाते है।
- अपने UPI App को खोले।
- UPI के माध्यम से “Fund Transfer” विकल्प को चुने।
- जिसे पैसे भेजना है उसका VPA दर्ज करें।
- इसके बाद जितना “Amount” भेजना है उसे दर्ज करें।
- अब “Remark” दर्ज करें।
- यदि आपके पास एक से अधिक Virtual Payment Address है तो आप उस VPA को चुने जिससे पैसे भेजना चाहते है।
- सभी विवरण की जाँच करें और “Send” के बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना PIN नंबर डालकर Verify करें।
- वेरीफाई करने के बाद वीपीए से भुगतान करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। और प्राप्तकर्ता को पैसे मिल जायेंगे।
Virtual Payment Address (VPA) से पैसे कैसे प्राप्त करें?
Virtual Payment Address से पैसे प्राप्त करने के लिए निचे दिए प्रक्रिया को फॉलो करें।
- अपने UPI App को खोले।
- UPI के विकल्प पर करें। और “Request Money via UPI” के विकल्प पर क्लिक करें।
- जिससे पैसा चाहते है। उस व्यक्ति VPA दर्ज करें
- इसके बाद “Amount” और “Remark” दर्ज करें।
- यदि आपके पास एक से अधिक VPA है तो, आप उस VPA को चुने जिसमे पैसा चाहते है।
- अब “Submit” पर क्लिक करें और उस व्यक्ति के “Approval” का इंतज़ार करें जिससे पैसे प्राप्त करना चाहते है।
- जैसे ही वह व्यक्ति आपके request को अप्रूवल देगा। आपकी राशि आपके चुने गए VPA में प्राप्त हो जाएगी।
VPA के क्या लाभ (Advantage) है?
VPA के कुछ प्रमुख लाभ निम्न प्रकार से है।
- आपको भुगतान करने या प्राप्त करने के लिए बैंक अकाउंट की जानकारी देने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
- बैंक जानकारी याद रखने की तुलना में Virtual Payment Address को याद रखना बहुत ही आसान है।
- सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आप कभी भी Virtual Payment Address को बदल सकते है।
- यह एक सुरक्षित और सरल तरीका है भुगतान करने का।
- VPA का इस्तेमाल करके आप किसी भी बैंक अकाउंट में पैसे भेज या प्राप्त कर सकते है।
- बैंक का अवकाश होने पर भी Virtual Payment Address से आप कभी-भी पैसे भेज या प्राप्त कर सकते है।
- इसके सुविधा 24/7 दिन होती है।
- भुगतान करने के लिए आपको बैंक डिटेल्स की आवश्यकता नहीं होती है. आप केवल VPA की मदद से पैसे भेज /प्राप्त कर सकते है।
- यह एक यूजर फ्रेंडली और तेज भुगतान प्रक्रिया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- EFT क्या है?
- Micro ATM क्या है? और कैसे लगवाएं?
- BHIM App में UPI ID कैसे बनायें?
- AePS क्या है?
- FasTag क्या होता है?
- eRupi क्या है?
- Credit Card क्या है?
- Debit Card क्या है?
- NEFT क्या है?
- RTGS क्या है?
- IMPS क्या है?
FAQ For Virtual Payment Address in Hindi
हाँ, आप एक से अधिक Virtual Payment Address रख सकते है।
हाँ, आपको जब अपना Virtual Payment Address असुरक्षित लगाने लगे तब आप बदल सकते है।
नहीं, दो Virtual Payment Address एक जैसे नहीं हो सकते है। क्योकि यह एक email की तरह होता है। जो पूरी दुनिया में एक ही होता है।
हाँ, आप एक Virtual Payment Address को अपने कई बैंक खातों के साथ लिंक कर सकते है। लेकिन आपको Primary Account के रूप में एक बैंक अकाउंट निर्धारित रखना होगा।
VPA और UPI से भुगतान करने की सीमा लगभग 1 लाख रुपये तक की है। जो की VPA के दिशा निर्देशों अनुसार समय-समय पर बदलती रहती है। कुछ UPI App ने भुगतान करने लिमिट प्रतिदिन के हिसाब से तय कर रखी है।
VPA भुगतान करने का एक विशिष्ट पहचानकर्ता है। जिसका उपयोग आप UPI पर पैसे भेजने और प्राप्त करने के लिए करते हैं। यह एक Email ID की तरह होता है। जिसमे बैंक अकाउंट और IFSC कोड की आवश्यकता नहीं होती है। क्योकि Virtual Payment Address आपके बैंक अकाउंट की जानकारी को बदल देता है।
VPA का पूरा नाम (Full Form) Virtual Payment Address है। जिसका हिंदी अर्थ है “आभासी भुगतान पता” है।
निष्कर्ष: Virtual Payment Address क्या है?
दोस्तों, हम आशा करते हैं कि आप समझ गए होंगे कि “VPA क्या है? और एक Virtual Payment Address कैसे बनाया जाता है? और साथ आप यह भी समझ गए होंगे कि Virtual Payment Address के लाभ क्या है?“
आपको कैसी लगी हमारी पोस्ट VPA क्या है? Virtual Payment Address कैसे बनाये? हिंदी में हमें कमेंट बॉक्स में Comment करके जरूर बताये। यदि Virtual Payment Address के बारे में कोई प्रश्न हो, तो कृपया इनबॉक्स Comment करें। हम आपके प्रश्न का पूरी तरह से उत्तर देने का प्रयास करेंगे।
Mujhe aapka news information bahut pasand aaya.thanks etna achha smjhane ke liye.🙏🙏😊😊