YouTube Channel को Promote कैसे करें? 10 Best Tips

YouTube Channel Promote: अगर आपका कोई YouTube Channel है और उस पर आप Regular Video Upload करते है। लेकिन फिर भी आपके Channel पर Viwes और Subscriber नहीं बढ़ रहे है, तो आपको अपना YouTube Channel Promote करना चाहिए।

यदि आप यह नहीं जानते है, की अपना YouTube Channel Promote कैसे करें, तो यह लेख आपको ध्यान से पढ़ना चाहिए। क्योकि हम इस लेख में YouTube Channel Promote करने के कुछ बेहतरीन तरीके बताएँगे। जिसे लगभग सभी Popular YouTubers फॉलो करते है।

YouTube Channel बनाने का हमारा एक ही मकसद होता है वह है YouTube से पैसे कमाना। लेकिन YouTube से आप जभी पैसे कमा सकते है जब आपका Channel Monetize होगा। और Monetize करने के लिए हमें YouTube Criteria को पूरा करना होता है।

वैसे तो लगभग सभी YouTubers को YouTube Criteria के बारे में जानकारी होती है। लेकिन कुछ नए YouTubers को इसके बारे में पता नहीं होता है। नए YouTubers को बता दूँ की YouTube Channel को Monetize करने के लिए YouTube Criteria के अनुसार हमारे चैनल पर 1 वर्ष में 1000 Subscriber और 4000 घंटे Watch Time पूरा होना आवश्यक है। तभी हम YouTube से पैसे कमा सकते है।

अब तो आप समझ गए होंगे की Youtube से पैसे कमाने के लिए हमारे YouTube चैनल का प्रचार (Promote) करना कितना जरुरी है। चलिए जानते है हम अपने यूट्यूब चैनल का प्रचार कैसे करें

अपने YouTube Channel का प्रचार (Promote) कैसे करें?

कुछ लोग अपने YouTube channel को Promote करने के लिए गलत तरीके का इस्तेमाल करते हैं और कुछ लोग सही तरीके का इस्तेमाल करते हैं। जो लोग अपने चैनल को गलत तरीके से प्रमोट करते हैं वो कभी भी सफल YouTuber नहीं बन सकते। ना ही YouTube से पैसे कमा सकते हैं।

हम मानते है कि YouTube को सही तरीके से Groww होने में समय लगता है। लेकिन इसमें आपकी सफलता निश्चित है। लेकिन गलत तरीका सिर्फ आपका समय बर्बाद होता है।

अगर आप एक सफल यूट्यूबर बनना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके अपने YouTube channel को कुछ ही समय में monetize कर सकते है।

Single Topic पर Video बनायें।

अगर आप अपने YouTube Channel पर अलग-अलग Topic पर Video बनाते है तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहें है। क्योकि जब भी कोई यूजर आपके चैनल पर विजिट करता है तो उसे आपके चैनल पर कई तरह के विडियो मिलते है। जिससे यूजर को आपके Channel का Topic समझ नहीं आता है। और जल्दी ही आपके चैनल के विडियो को देखे बिना बहार आ जाता है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए कि आप एक यूजर हैं और आपको टेक्नोलॉजी से Related वीडियो देखना पसंद है। लेकिन जब आप Tech Video के जरिए किसी चैनल पर Visit करते हैं और वहां आपको Tech, Food, Travel, Dance, Singing आदि से Related वीडियो मिलते हैं, तो आप उस चैनल को कभी Subscribe नहीं करेंगे।

इसलिए अपने चैनल को जल्दी Promote करना चाहते है, तो Single Topic पर Video बनायें।

Video बनाने के लिए Trading Topic चुने।

लोग YouTube पर Trading Topic को देखना बहुत ज्यादा पसंद करते है। और अगर किसी YouTuber ने विडियो अच्छा बनाया है तो शेयर भी करते है। आपने भी किसी विडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर किया होगा।

अगर आप भी कम समय में अपने चैनल को Promote करना चाहते है, तो अपने Topic से सम्बंधित Trading Topic पर विडियो बनायें। क्योकि Trading Topic के बारे में लोग बहुत ज्यादा Search करते है।

Trading Topic को देखने के लिए आप Google Trends का इस्तेमाल कर सकते है।

यदि आप भी Trading Topic पर Video अच्छा बनाते है, तो यूजर आपके विडियो को Share जरुर करेगा। साथ ही आपके चैनल को Subscribe भी करेगा।

YouTube Shorts Video का इस्तेमाल करें।

TikTok App को लोगो ने बहुत ज्यादा पसंद किया। क्योकि उसमे Short Video होते थे जो बहुत कम समय अच्छा मनोरंजन हो जाता था। लेकिन TikTok के भारत में बंद होने के बाद Instagram ने Short Video की जगह ले ली है।

Short Video की Popularity को देखते हुए YouTube भी अपना Short Video प्लेटफार्म शुरू करने जा रहा है। जो अभी Testing Mode में है।

इसलिए आपको भी अपने YouTube Channel पर Short Video बनाना चाहिए। आप अपने आने वाले विडियो का Short Video बनाकर Promote कर सकते है।

आपको बता दूँ की Short Video की Reach बहुत ज्यादा होती है। जिसकी वजह से विडियो पर Views भी बहुत आते है। जब आपके Short Video पर Views ज्यादा आयेंगे तो यूजर आपके Old Videos को भी देखेंगे।

इसलिए आप भी अपने YouTube चैनल का प्रचार करने के लिए Short Video का इस्तेमाल करें।

Collaboration Video बनाये।

अपने YouTube Channel को Promote करने का यह सबसे पोपुलर तरीका है। अगर आप किसी ऐसे YouTuber को जानते है जो आप से Related Video बनता है तो आप उसके साथ Collaboration Video जरुर बनाये।

अगर आप नहीं जानते है तो आप एक ऐसे YouTube Channel से संपर्क करे जो आप Related हो और उसके Subscriber ठीक-ठाक हो।

Collab विडियो बनाने में दोनों का ही फायदा होगा। क्योकि जिसके साथ आप विडियो बनायेंगे उसके Subscriber आपके चैनल पर Visit करेंगे और आपके Subscriber उसके Channel को। जिससे दोनों का चैनल Promote होगा।  

अपने YouTube Channel पर Collaboration Video बनाकर अपने चैनल को बहुत ही जल्दी Promote कर सकते है।

YouTube Video को Social Media पर Promote करें।

आज कल लोग Social Media का इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते है। और अपना ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर बिताते है। साथ ही सोशल मीडिया पर image, Video, Text, आदि शेयर करते रहते है।

आपको भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अकाउंट बनाना चाहिए। और अपने YouTube Video के लिंक को शेयर करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते है तो यूजर का ध्यान आपके YouTube Channel पर जायेगा। और आपका Video Topic अच्छा है तो यूजर आपके चैनल पर Visit जरुर करेगा।

यदि आप एक Professional Video बनाते है, तो यूजर आपके चैनल के विडियो भी देखेगा और अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करेगा।

इस तरह, आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके अपने YouTube चैनल की Reach और Views को बढ़ा सकते हैं। अपने YouTube चैनल को Free में Promote करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

Blog बनाकर YouTube Channel को Promote करें।

कुछ लोग YouTube Video देखने से ज्यादा Blog पढ़ना ज्यादा पसंद करते है। क्योकि उन्हें विडियो से ज्यादा ब्लॉग पर भरोषा होता है।  

इसलिए आपको अपने YouTube Channel से Related ब्लॉग बनाकर, अपने Video को Blog पर Promote करना चाहिए।

आप ब्लॉग वेबसाइट को Free और Paid दोनों तरीके से बना सकते है। अगर आपके पास पैसे है तो Paid ब्लॉग वेबसाइट बना लीजिये। और अगर नहीं है तो Free Blog वेबसाइट बना सकते है।

Free Blog बनाने के लिए आप यह लेख पढ़ सकते है। Free Blog Website कैसे बनायें?  

अगर आप अपने चैनल पर Professional Video बनाते है और आपके विडियो पर Views नहीं आ रहें है, तो Google Adwords का इस्तेमाल करके अपने Video को Promote कर सकते है।

Google Adwords की मदद से Youtube Channel को Promote करने में पैसे खर्च होते है। लेकिन आपके विडियो पर Views बहुत अच्छे आते है। साथ ही आपके Subscriber बढ़ जाते है।

अगर आपके पास पैसे ज्यादा नहीं है, तो आप महीने में एक बार किसी विडियो को Google Ads के द्वारा Promote कर सकते है। और जब आपको लगाने लगे की आपके YouTube Channel को Promotion की जरुरत नहीं है, तो Google Ads से Promote करना बंद कर सकते है।

Facebook Ads के द्वारा YouTube Channel को Promote करें।

जैसा की आप जानते है की Social Media का इस्तेमाल लगभग सभी स्मार्टफोन यूजर करते है। और अपना अधिक समय सोशल मीडिया पर ही बिताते है।

जिस तरह आप Google Ads का इस्तेमाल Promotion के लिए करते है ठीक उसी तरह Facebook Ads का इस्तेमाल अपने YouTube Channel Promote करने में कर सकते है।

अगर आप Facebook Ads और Google Ads का इस्तेमाल करते है तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपका Video Professional होना चाहिए तभी User आपके YouTube Channel को Visit करेंगे। नहीं तो आपका पैसा खर्च होगा और आपको कोई फायदा नहीं होगा।

YouTube Video का Thumbnail अच्छा बनाये।

अपने कितनी भी अच्छी Video बना लो, अगर आपके Video का Thambnail अच्छा नहीं है तो आपके विडियो पर Views नहीं आयेंगे। क्योकि कोई भी यूजर सबसे पहले Video का Thumbnail देखता है फिर विडियो देखता है।

जब आपके विडियो का Thumbnail अच्छा है तो विडियो देखने के Chances 100% बढ़ जाते है। इसलिए Thumbnail बनाते समय इस बात का ध्यान रखें।

आसान भाषा में कहें तो आपका Thumbnail अच्छा नहीं बनाया है तो आपकी मेहनत ख़राब ही समझें।  

विडियो का Title और Description अच्छे से लिखें।  

Video को Upload करते समय अपने main Keyword को Title और Description को अच्छे से लिखें। जिससे यूजर को समझ में आये की आपका विडियो किस टॉपिक पर है।

इसका दूसरा फायदा यह है की एक यूजर जब भी कोई विडियो serach करता है तो Keyword Type करता है। और अगर आपके विडियो के Title और Description में वह Keyword है, तो YouTube आपके Video को यूजर को Search Reasult में दिखायेगा।

अगर आप अपने विडियो को Search Result में दिखाना चाहते है तो विडियो का Title और Description अच्छे से लिखें।   

YouTube Channel Promote करने के लिए यह गलती कभी नहीं करें।

अक्सर नए YouTubers अपने चैनल जल्दी Grow करने के लिए कई ऐसी गलतियाँ करते है जो उन्हें कभी नहीं करनी चाहिए। जिसकी वजह से ऑनलाइन पैसे कमाने का सपना बिच में ही छोड़ना पड़ता है।

चलिए जानते है नए YouTuber कौनसी गलतियाँ करते है।

  • YouTube Video का View बढ़ाने के लिए Internet पर कई ऐसी Website से जुड़ जाते हैं। जो उनके Video पर Fake View बढ़ाते है। जिसका उन्हें कोई फायदा नहीं होता है।
  • नए YouTuber, Sub4Sub Group से जुड़कर अपने चैनल पर Fake Subscriber बढ़ने का काम करते है। जो बिलकुल गलत तरीका है।
  • नए YouTubers अपने channel को Promote करने के लिए बार-बार Social Media पर Video के लिंक को Share करते है। जिसकी वजह से उनके चैनल पर Sp*m Traffic आने लगते है।
  • YouTube से पैसे कमाने के चक्कर में कई बार किसी ऐसे YouTube Channel को खरीद लेते है जिस पर Subscriber पहले से होते है। जिसका की उन्हें कोई फायदा नहीं होने वाला है।
  • अक्सर नए YouTuber पैसे देकर YouTube Channel को Monetize करवाने की कोशिश करते है। जो एक गलत तरीका है।
  • अक्सर नए YouTuber अपने Video को उन लोगो के साथ शेयर करते है जिनका उनके विडियो के साथ कोई लेना देना नहीं होता है। ऐसा करके उन्हें Irritate करते है।

अंत में हम आपसे यही कहेंगे अगर आप वास्तव में YouTube पर Success होना चाहते है तो Regular अपने YouTube Channel पर Valuable Content अपलोड करते रहें । और ऊपर बताये गए Steps को फॉलो करें। आपको सफलता निश्चित मिलेगी।

Video: Technical Yogi

इन्हें भी पढ़ें:

निष्कर्ष: YouTube Channel Promote कैसे करें।

दोस्तों, उम्मीद है की यह लेख “YouTube Channel को Promote कैसे करें?” आप अच्छे से समझ गए होंगे। अगर आप ऊपर बताये गए तरीको को फॉलो करते है, तो निश्चित ही YouTube Channel को Grow कर पाएंगे।

आपको कैसी लगी हमारी पोस्ट अपने YouTube Channel को Promote कैसे करें? हमें कमेंट बॉक्स में Comment करके जरूर बताये। इसके अलावा आपके मन में कोई सवाल है तो आप comment box में पूछ सकते है। मै पूरी कोशिश करूँगा आपके सवालो का जवाब देने की।

नमस्ते! मेरा नाम सोनू सिंह है और इस Best Hindi Blog पर अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से Blogging, Earn Money, बैंकिंग, इंटरनेट, टेक्नोलॉजी आदि से संबंधित उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करता हूं। साथ ही मैं WeKens.com का Founder भी हूं। हमारे ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद!

2 thoughts on “YouTube Channel को Promote कैसे करें? 10 Best Tips”

  1. Sir es April me nere channel ko 3 sal ho jayenge yesu condition me kya mo google add ke through mera channel pramot kra sakti hu.

    Reply
    • मैंने आपका चैनल विजिट किया, आपका विडियो अच्छा है, लेकिन आप कुछ गलतियाँ कर रही हैं, जो आपको नहीं करनी चाहिए, जैसे Title, Description, Keywords, Thumbnail, Social Links, etc. आपको इनसब पॉइंट पर ध्यान देना चाहिए, इसके अलावा आप अच्छे माइक का उपयोग करके अपनी Voice को अच्छा कर सकते हो, और यदि आप Ads Run करके Promote करना चाहते हो तो आप FB या Insta Ads Run कर Traffic डाइवर्ट कर सकती हो।

      Reply

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.