अगर आप Share Market में निवेश की योजना बना रहें है तो इस लेख में हम आपको Zerodha App के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। जिसके माध्यम से आप शेयर बाजार में आसान और सुरक्षित तरीके से Trading कर सकते है।
आज कल Internet पर आपको कई कंपनियां मिलेंगी जो Share Market में Trading करने की सुविधा प्रदान करती है। लेकिन कुछ ब्रोकरेज कंपनिया भारत में बहुत ज्यादा पोपुलर है। उन्ही में से एक है Zerodha Brokerage Limit. जो आपको सुरक्षित और आसान तरीके से Online Trading बहुत ही Low Brokerage Charge में Trading करनी की सुविधा प्रदान करती है।
चलिए जानते है Zerodha Kya Hai? ज़ेरोधा में Demat Account कैसे खोलें? साथ ही हम जानेंगे Zerodha में स्टॉक कैसे Buy और Sell करें और ट्रेडिंग शुल्क क्या लगता है।
Zerodha App क्या है?
Zerodha Broking Limited एक भारतीय स्टॉक एक्सचेंज कंपनी है जो मुख्य रूप से Brokerage, Currency, और Commodities Trading, Mutual Fund, और Bonds में कार्य करती है। वर्ष 2010 में इस कंपनी की स्थापना नितिन कामथ और निखिल कामथ ने की थी। जिसका मुख्यालय बैंगलोर में स्थित है। और इसकी शाखाएं भारत के लगभग सभी बड़े शहरो में स्थापित है।
वर्ष 2019 की रिपोर्ट के अनुसार ज़ेरोधा ग्राहकों के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी ब्रोकरेज कंपनी है। जो भारतीय स्टॉक एक्सचेंज में प्रतिदिन रिटेल व्यापर में 2% से अधिक का योगदान देती है। और वर्तमान में 5 मिलियन से अधिक यूजर Zerodha App का इस्तेमाल कर रहें है।
अगर हम ट्रेडिंग की बात करें जो निवेशक एक दिन से अधिक समय के लिए शेयर खरीदते है उनके लिए ट्रेड फ्री है। और जो प्रतिदिन ट्रेड करते है उनके लिए 20 रुपये का फ्लैट चार्ज लागु है।
Zerodha का मतलब क्या है?
Zerodha दो शब्दो से मिलकर बना है। अंग्रेजी शब्द “Zero” और संस्कृत शब्द “रोध” से बना है। यहाँ Zero का मतलब “शून्य” है और रोध का मतलब “बाधा” है। जिसका पूरा मतलब “शून्य बाधा” होता है। जो कंपनी के मकसद को दर्शाता है। कंपनी अपने कस्टमर को शून्य बाधा के साथ ट्रेडिंग सुविधा प्रदान करने का प्रयास करती है।
ज़ेरोधा की मुख्य विशेषताएं।
Zerodha की मुख्य विशेषताएं निम्न प्रकार से है।
- इसमें Trade Delivery पर कोई शुल्क नहीं लगता है।
- Zerodha Kite App का इस्तेमाल करके घर बैठे ट्रेडिंग शुरू कर सकते है।
- Brokerage Charges 0.01% है। जो प्रत्येक ट्रेड पर लगभग 20 रुपये से कम होता है।
- Mutual Fund, SIP, IPO में आसानी से निवेश कर सकते है।
- Mutual Fund में निवेश करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
- Zerodha Coin और Zerodha Versity को फ्री में इतेमाल कर सकते है।
- Android और Web पर Trading करने की सुविधा प्रदान करता है।
- User-friendly Interface होने की वजह से ट्रेडिंग करना आसान है।
- अपने पसंदीदा स्टॉक Watchlist बनाने की सुविधा प्रदान करता है।
- Kite App में बेहतर सुरक्षा के लिए बायोमेट्रिक 2FA (फिंगरप्रिंट और फेस आईडी – आईओएस) लॉग इन Features उपलब्ध है।
- आर्डर अपडेट Push Nitification की सुविधा।
- Live Update Price चार्ट मिलता है।
- निवेश के लिए ₹0 ब्रोकरेज और F&O ट्रेडिंग के लिए फ्लैट ₹20 रुपये चार्जेज।
Quick Overview of Zerodha App in Hindi
Zerodha App के मुख्य बिंदु | विवरण |
एप्लीकेशन का नाम | Kite By Zerodha |
एप्प के कुल डाउनलोड | 10 मिलियन से अधिक |
एप्प फाइल साइज़ | 10MB |
Play Store पर रेटिंग | 4.3/5 |
Apple Store पर रेटिंग | 3.2/5 |
Zerodha में Demat अकाउंट ओपन करने के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स।
ज़ेरोधा में Demat Account खोलने के लिए निम्नलिखित Documents की आवश्यकता होती है।
- टैक्स नंबर– पैन कार्ड (PAN Card)
- पहचान पत्र– आधार कार्ड / वोटर आईडी / पासपोर्ट (Aadhaar Card/Voter ID/Passport)
- कैंसिल चेक (Cancel Cheque)
- पासपोर्ट साइज़ फोटो (Photo)
- हस्ताक्षर (Signature)
- बैंक स्टेटमेंट (Bank Statement)
- इलेक्ट्रिसिटी बिल (Copy of Electricity Bill)
- मोबाइल नंबर (Mobile Number)
- ईमेल आईडी (Email Address)
KYC के लिए ऊपर दिए गए सभी डॉक्यूमेंट आपके पास होने चाहिए।
Zerodha Kite App Download कैसे करें।
Zerodha Kite app को आप आसानी से Google Play Store से Download कर सकते है। या फिर निचे दिए गए Download बटन से कर सकते है।
ज़ेरोधा एप्प को डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Play Store खोलें।
- इसके बाद Search बार में Zerodha Kite टाइप करें।
- आपको Zerodha Kite app दिख जायेगा उस पर क्लिक करें।
- यहाँ आपको Install बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करके Install करें।
Zerodha Kite App में Demat Account कैसे ओपन करें?
ट्रेडिंग करने के लिए आपके पास Demat Account और Trading Account होना आवश्यक है। आप Zerodha में Online और Offline दोनों तरह से Demat Account और Trading Account खोल सकते है।
Offline Demat Account खोलने के लिए Zerodha के किसी नजदीकी ऑफिस में Visit कर सकते है। और Online Demat Account खोलने के लिए Zerodha Kite App का इस्तेमाल कर सकते है।
Zerodha Kite में Demat Account खोलने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले Zerodha Kite App को अपने फ़ोन में Install करें।
- इसके बाद Sign up now पर क्लिक करें।
- अब अपना मोबाइल नंबर डालें और Continue पर क्लिक करें।
- आपके मोबाइल नंबर 6 Digit OTP आएगा जिसे डालकर Confirm पर क्लिक करें।
- अब अपना Email ID डालें और 6 डिजिट OTP डालकर Confirm पर क्लिक करें।
- इसके बाद PAN नंबर और Date of Birth डालकर Accept and Continue पर क्लिक करें।
- इसके बाद BHIM UPI या Net Banking के द्वारा Demat Account Opening Charge का Payment करें।
- अपना Aadhaar वेरिफिकेशन लिए अपने Digiloacker खाते में Sign in करें।
- अब Allow to Access Aadhaar पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना Bank Details और Basix Information दर्ज करें।
- अब दिए गए सभी निर्देश को पढ़ें और चेकबॉक्स पर टिक करके Continue पर क्लिक करें।
- इसके बाद Online in-Person Verification (IPV) को पूरा करने के लिए दिखाई दे रहे OTP को एक कागज पर लिखकर कैमरे के सामने रखें।
- KYC Verification के लिए अपने सभी Documents Upload करें। जैसे PAN, Aadhaar Card, Cancel Bank Cheque, Signature Verify Photo, Income Certificate (इनकम सर्टिफिकेट केवल डेरिवेटिव ट्रेडिंग के लिए अनिवार्य है)
- इसके बाद e-Sign Aadhaar पर क्लिक करें।
- अब अपना Security Code डालकर Email ID को Verify करें।
- Zerodha Account खोलने के फॉर्म को एक बार फिर से चेक करें और Sign in Now पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना आधार नंबर को OTP डालकर Verify करें और Submit पर क्लिक करें।
सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका Zerodha Demat Account कुछ ही समय में Verify हो जायेगा। Demat Account खोलने का बाद आप Zerodha Account से Trading शुरू कर सकते है।
चलिए जानते है Zerodha में किसी स्टॉक को कैसे ख़रीदे और बेचे।
Zerodha में Trading कैसे करें।
Zerodha में किसी कंपनी के शेयर, बांड्स, सिक्योरिटीज, आदि को खरीदना और बेचना बहुत ही आसान है। साथ ही आप इसके द्वारा किसी म्यूच्यूअल फण्ड, SIP, IPO में आसान और सुरक्षित तरीके से निवेश कर सकते है।
इसके अलावा अगर आप zerodha में Trading करके पैसे कमाना चाहते है तो आसानी से Currency, Gold, Silver में Trading कर सकते है। चलिए जानते है Zerodha में किसी शेयर को कैसे Buy और Sell करते है।
किसी कंपनी के शेयर को खरीदने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले Zerodha Kite में User ID और Password डालकर लॉग इन करें।
- इसके बाद जितना Fund आप निवेश करना चाहते है, उतना पैसा Zerodha Wallet में UPI, Net Banking, के माध्यम से Deposit करें।
- अब अपने पसंदीदा Stock को सलेक्ट करके Watchlist में जोड़ें।
- इसके बाद अपने Watchlist में से उस Share पर क्लिक करें जिसमे आप निवेश करना चाहते है।
- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमे निचे की तरफ Buy और Sell का ऑप्शन दिखाई देगा। आप Buy बटन पर क्लिक करें।
- आपके सामने नया पेज खुलेगा, जिसमे आपको Share की Quantity और Price डालना है।
- अगर आपको Delivery के शेयर खरीदना है तो CNC पर क्लिक करें और Intraday Day के लिए MIS विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद अगर आप Real Time Price पर Share खरीदना चाहते है तो “Market” ऑप्शन को सलेक्ट करें। और यदि आप किसी और Price पर Share खरीदना चाहते है तो “Limit” ऑप्शन को सलेक्ट करें।
- इसके बाद यदि आप Margine लेकर ट्रेडिंग करना चाहते है तो CO सलेक्ट करें अन्यथा Regular सलेक्ट करें।
- अंत में आप Swipe to Buy पर क्लिक करें। Swipe to Buy करते ही आपका Order लग जायेगा। और कुछ ही देर स्टॉक Buy हो जायेगा।
आपके ख़रीदे गए स्टॉक को Sell करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने Portfolio को ओपन करें।
- इसके बाद आप जिस ख़रीदे गए Share को बेचना चाहते है उस पर क्लिक करें।
- अब दिए गए Exit बटन पर क्लिक करें।
- अब जितने शेयर बेचना चाहते है उतनी Quantity और Price डालकर क्लिक करें।
- यदि आप शेयर को Market Order पर Sell करना चाहते है तो सिर्फ Quantity ही डालें।
- अंत में Swipe to Sell बटन को Swipe करें। Swipe करते ही कुछ देर में आपका Share Sell हो जायेगा।
Zerodha ट्रेडिंग शुल्क (Brokerage Charges)
Zerodha में अकाउंट ओपन करने और ट्रेडिंग करने के लिए निम्नलिखित ब्रोकरेज शुल्क लगते है। ज़ेरोधा ट्रेडिंग शुल्क से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए Zerodha Customer Care से संपर्क कर सकते है या ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
ट्रेडिंग और डिलीवरी | शुल्क (Charges) |
डीमैट अकाउंट खोलने का शुल्क | 300.00 रुपये एक बार के लिए |
डीमैट अकाउंट रखरखाव शुक्ल | 300.00 रुपये प्रतिवर्ष |
ट्रेडिंग अकाउंट ओपनिंग चार्जेज | 0.00 |
ट्रेडिंग अकाउंट रखरखाव शुल्क | 0.00 |
Equity ट्रेड शुल्क | 20.00 रुपये प्रति ट्रेड |
वास्तविक इक्विटी डिलीवरी शुल्क | 0.01% कुल ट्रेड वैल्यू / 20/- प्रति ट्रेड |
क्या Zerodha Safe है?
हम आपको बता दें की Zerodha Broking Limited पिछले 11 वर्षो से स्टॉक ब्रोकिंग का कार्य कर रही है। इन वर्षो में कई बार “सर्वश्रेष्ठ ब्रोकर” का पुरस्कार जीता है। और यह ग्राहकों के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी ब्रोकरेज कंपनियों में से एक है। इसके अलवा ज़ेरोधा अपने सभी कार्य SEBI के नियमो के अनुसार करती है।
ज़ेरोधा के लगभग 5 मिलियन से अधिक नियमित यूजर है और इसके App को Play Store से लगभग 10 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इसके अलावा Play Store पर Rating 4.2/5 है। और 2 लाख अधिक लोगो ने इसके लिए अपना Review लिखा है। इसलिए लोग Zerodha को Safe मानते है।
Zerodha Cutomer Care Number क्या है?
zerodha ने अपने कस्टमर की किसी भी परेशानी का निवारण करने के लिए Customer Care Number जारी कर रखा है। अगर आपको Zerodha में Demat Account खोलते समय या Trading करते समय किसी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप ज़ेरोधा कस्टमर केयर से संपर्क करके अपनी समस्या को हल कर सकते है।
ज़ेरोधा कस्टमर केयर नंबर कुछ इस प्रकार से है।
सहायता | समय | कस्टमर केयर नंबर |
नया खाता खोलने सम्बंधित | 10:00AM to 07:00PM | 08047192020, 08071175337 |
अन्य प्रकार की सहायता | 08:30AM to 04:30PM | 08047181888, 08047181999 |
ट्रेड सम्बंधित सहायता | 09:00AM to 11:30PM | 08047181888 |
इन्हें भी पढ़ें:
- 5Paisa App क्या है?
- Upstox क्या है?
- Wazirx App क्या है?
- Micro ATM क्या होता है?
- Groww App क्या है?
- Business कैसे शुरू करें?
- Flipkart Seller कैसे बने?
- एफिलिएट मार्केटिंग कैसे शुरू करें?
- 7सबसे अच्छे शेयर मार्केट मोबाइल एप्प।
- 5 Best Cryptocurrency Trading App in India
FAQ for Zerodha App in Hindi
Zerodha कंपनी के मालिक नितिन कामथ (संस्थापक) और निखिल कामथ (सह-संस्थापक) है। जिसकी शुरुवात वर्ष 2010 में बैंगलोर, कर्नाटक में की थी।
Zerodha Kite एक मोबाइल एप्लीकेशन है। जिसके माध्यम से यूजर अपने घर बैठे ऑनलाइन तरीके से Demat Account खोलकर, किसी भी कंपनी के Share, म्यूच्यूअल फण्ड, सिप, आईपीओ आदि में बिना किसी परेशानी के निवेश कर सकते है।
Zerodha Versity एक शेयर मार्किट एजुकेशन प्लेटफार्म है। जिसके माध्यम से ज़ेरोधा अपने कस्टमर को निशुल्क शेयर मार्किट के बारे में सम्पूर्ण जानकारी और शिक्षा प्रदान करता है। जिसमे यूजर को शेयर मार्केट के Fundamental Analysis, Derivetives, Trading Strategy, Rishk Management, Technical Analysis, Money Management आदि जैसे कई विषयों के बारे में जानकारी मिलती है।
ज़ेरोधा कॉइन, ज़ेरोधा द्वारा म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए प्रदान किया गया एक प्लेटफार्म है। जिसके जरिए आप बिना शुल्क दिए म्युचुअल फंड में मौजूद फंड को बेच और खरीद सकते हैं।
निष्कर्ष: ज़ेरोधा में अकाउंट कैसे खोलें?
दोस्तों, उम्मीद है की मैंने आपको Zerodha App क्या है? ज़ेरोधा में Demat Account Open कैसे करें? के बारे में पूरी जानकारी दी है। और उम्मीद करता हु की ज़ेरोधा में स्टॉक कैसे ख़रीदे और बेचे आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा।
आपको कैसी लगी हमारी पोस्ट ज़ेरोधा क्या है? ज़ेरोधा में अकाउंट कैसे खोलते हैं? पूरी जानकारी। हमें कमेंट बॉक्स में Comment करके जरूर बताये। इसके अलावा आपके मन में कोई सवाल है तो आप comment box में पूछ सकते है। मै पूरी कोशिश करूँगा आपके सवालो का जवाब देने की।